Media24Media.com: ##

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ##. Show all posts
Showing posts with label ##. Show all posts

छत्तीसगढ़ के झरनों पर मस्ती पड़ेगी भारी: सेल्फी-नहाने पर होगी जेल, पढ़े पूरी खबर

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में झरनों पर सेल्फी लेना और नहाना अब महंगा पड़ सकता है, क्योंकि पुलिस ने सख्त चेतावनी जारी की है। अमृतधारा, रमदहा और कर्म घोंघा जैसे जलप्रपातों पर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ FIR और गिरफ्तारी की कार्रवाई होगी। हाल ही में दो युवकों, कृष गुप्ता (19) और मोहम्मद अरशद (20), को अमृतधारा वाटरफॉल पर नहाते पकड़ा गया और गिरफ्तार किया गया, हालांकि बाद में उन्हें समझाइश के बाद छोड़ दिया गया।



मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अब झरनों पर बेफिक्री से सेल्फी लेना या नहाना किसी बड़ी मुसीबत का कारण बन सकता है। पुलिस प्रशासन ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जलप्रपातों के आसपास नहाते या फोटो-वीडियो बनाते पकड़े जाने पर सीधे गिरफ्तारी की जाएगी।

प्राकृतिक सौंदर्य के पीछे जान का खतरा

अमृतधारा, रमदहा और कर्म घोंघा जैसे खूबसूरत वाटरफॉल्स इस क्षेत्र की पहचान हैं। दूर-दराज से हजारों सैलानी यहां हर साल पहुंचते हैं। लेकिन विडंबना यह है कि कई बार यही आकर्षण हादसों में बदल जाता है। कई पर्यटक अपनी जान जोखिम में डालकर झरनों के बेहद करीब पहुंच जाते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं।

सुरक्षा में लापरवाही नहीं चलेगी 

जिला प्रशासन ने साफ कहा है कि प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाइए, लेकिन अपनी और दूसरों की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी पर्यटकों से अपील की गई है कि वे वाटरफॉल्स से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.