Media24Media.com: # top news #तीजा पोरा #नेवता

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label # top news #तीजा पोरा #नेवता. Show all posts
Showing posts with label # top news #तीजा पोरा #नेवता. Show all posts

छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर महिला सम्मेलन एवं तीजा पोरा महोत्सव का भव्य आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेवता पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार तीजा, पोरा धूमधाम से मनाया गया। विष्णु भईया के नेवता पर इस भव्य आयोजन में शामिल होने बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहा महतारी के मान, सम्मान और गौरव को बढ़ाने का काम : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस अवसर पर तीजा मनाने आईं माता, बहनों को तीजा की बधाई दी। महिला सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यहां महतारियों की उपस्थिति को देखकर समझ आता है कि तीजा का कितना महत्व होता है। 

मन में प्रसन्नता होती है, भाई-भतीजा के तीजा लिवाने आने का उत्साह रहता है, उनकी प्रतीक्षा होती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की महतारी के मान, सम्मान और गौरव को बढ़ाने का काम कर रही है। महतारी माताओं-बहनों को एक हजार रुपए की राशि प्रतिमाह मिल रही है।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी तीजा-पोरा तिहार की बधाई देते हुए महिला सम्मेलन को संबोधित किया। नेताम ने कहा कि यह अवसर सभी तीजहारिन बहनों के लिए बहुत खास है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि यह बहुत खुशहाली का अवसर है। तीजा में सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु जीवन की कामना लेकर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। सावन के महीने में हमारे खेत-खलिहान हरे भरे होते हैं, इसके पीछे हमारे गाय, बैलों की मेहनत होती है। इसी मेहनत से हमारे धान के कोठे भर जाते हैं। तीजा धार्मिक, सामाजिक और प्राकृतिक सामंजस्य का त्योहार है। माता-बहनें परिवार को जोड़े रखकर स्वर्ग बनाए रखने का काम करती हैं। सरोज पांडेय ने भी सम्मेलन को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले और लोकगायिका कुमारी आरु साहू को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, विधायक सुनील सोनी, इंद्र कुमार साव, अनुज शर्मा, केश शिल्पी बोर्ड छत्तीसगढ़ की अध्यक् मोना सेना, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, खाद्य नागरिक आपूर्ति के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, महापौर रायपुर मीनल चौबे, इत्यादि उपस्थित रहे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.