Media24Media.com: # cm bhupesh baghel

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label # cm bhupesh baghel. Show all posts
Showing posts with label # cm bhupesh baghel. Show all posts

CM Bhupesh Baghel : गढ़ों का गढ़ छत्तीसगढ़ की सराहाना, संपादक को दी शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। श्रीपुर एक्सप्रेस प्रकाशन की मासिक पत्रिका के मार्च अंक की कवर स्टोरी "गढ़ों का गढ़ छत्तीसगढ़" की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जमकर सराहना की। छत्तीसगढ़ के प्राचीन छत्तीस गढ़ों पर केंद्रित इस अंक संयोजन के लिए उन्होंने संपादक आनंदराम साहू को बधाई दी। बिरकोनी (महासमुंद) में आयोजित यादव महासम्मेलन में इसकी प्रथम प्रति CM भूपेश बघेल को यादव समाज प्रदेशाध्यक्ष जगनीक यादव ने भेंट की। मुख्यमंत्री श्री बघेल छत्तीसगढ़ के प्राचीन इतिहास और विद्वानों के अभिमत को गंभीर होकर पढ़ते रहे। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आलेख की जानकारी देते हुए श्रीपुर एक्सप्रेस के संपादक आनंदराम साहू

पत्रिका का सरसरी तौर पर अध्ययन करने के बाद उन्होंने श्रीपुर एक्सप्रेस पत्रिका के संपादक व प्रेस क्लब महासमुंद अध्यक्ष आनंदराम साहू को मंच पर बुलाया। उन्होंने इस पत्रिका का विमोचन किया और चार सदस्यीय टीम में पत्रकार आनंदराम साहू, महेंद्र कुमार पटेल,  देवेंद्र ध्रुव, शेखर चंद्राकर द्वारा गढ़ यात्रा करने की जानकारी दिए जाने पर उन्होंने सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। 


गौरतलब है कि श्रीपुर एक्सप्रेस मासिक पत्रिका ने चार महीने में ही पाठकों के दिल में खास जगह बना ली है। पाठक इसके कलेवर से खासा प्रभावित हैं। कम समय में लोकप्रियता और निरंतर डिमांड से प्रकाशक उत्साहित हैं।  इसमें उल्लेखित ऐतिहासिक तथ्यों को संग्रहणीय बता रहे हैं। छत्तीसगढ़ के गढ़ों पर केंद्रित राष्ट्रीय संगोष्ठी के कवरेज को खूब सराहा जा रहा है। 


 इस अंक के प्रमुख आकर्षण में  चाचा नेहरू के राह पर कका भूपेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की विलक्षण शिव प्रतिमाएं, रहस्यों और रोमांच का गढ़ सिंघनगढ़, सादा जीवन-उच्च विचार को समर्पित भारतीय नारी राखी, पटाया की एक रंगीन शाम, पक्षियों की है अपनी अलग दुनिया, सिरपुर के नामकरण की रोचक दास्तां आदि शामिल हैं। 
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.