Media24Media.com: # पाकिस्तान की सेना

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label # पाकिस्तान की सेना. Show all posts
Showing posts with label # पाकिस्तान की सेना. Show all posts

हाफिज सईद की भाषा बोल रही पाकिस्तानी आर्मी, भारत को धमकी देकर कहा- पानी रोका तो तुम्हारी सांसें बंद...

No comments Document Thumbnail

 पाकिस्तान की सेना अब आतंकवादियों जैसी ही भाषा बोलने लगी है। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने भारत के खिलाफ नफरत से भरे बयान दिए हैं। खास बात यह है कि उनके बोलने का अंदाज बिल्कुल उसी प्रकार का है, जैसा कि पहले से ही अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी और 2008, मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद उपयोग करता आया है।

पाक जनरल की गीदड़भभकी

भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को अस्थायी रूप से रोक दिया था। जिसके बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। हाल ही में अहमद चौधरी पाकिस्तान के एक विश्वविद्यालय में भाषण दे रहे थे, जहां उन्होंने पहलगाम हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित करने की बात करते हुए तीखी चेतावनी दी।

पानी रोकोगे तो हम सांसें रोक देंगे

पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग, आईएसपीआर के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने कहा, “अगर आप हमारा पानी रोकोगे तो हम आपकी सांसें रोक देंगे।” इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनके इस बयान पर जोरदार तालियों से समर्थन व्यक्त किया। इससे पहले हाफिज सईद ने इसी तरह का बयान दिया था।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि को अस्थायी रूप से रोक दिया। इस निर्णय से पाकिस्तान चिंतित हो गया है। सिंधु जल संधि के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी और उसकी पांच सहायक नदियों सतलुज, व्यास, रावी, झेलम और चिनाब के जल संसाधनों के वितरण और प्रबंधन के नियम बनाए गए हैं।

खून और पानी साथ नहीं बह सकते

भारत ने कई बार स्पष्ट किया है कि खून और पानी साथ नहीं बह सकते। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद, 23 अप्रैल को भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण था सिंधु जल समझौते को निलंबित करना। इस समझौते को तब तक रोका जाएगा जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद का समर्थन करना बंद नहीं करता। इसके बाद, 7 मई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस ऑपरेशन में भारत ने पाकिस्तान में पल रहे करीब 100 आतंकियों को मार गिराया। जिसके बाद से ही सरकार और पाक आर्मी में बौखलाहट बनी हुई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.