Media24Media.com: # #BilaspurNews

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label # #BilaspurNews. Show all posts
Showing posts with label # #BilaspurNews. Show all posts

काली मंदिर में देर रात चोरी: दानपेटी से नकदी व सोने-चांदी के जेवर पार, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध

No comments Document Thumbnail

 बिलासपुर/तखतपुर। तखतपुर नगर के कालीबाड़ी स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर दानपेटी की नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान और नकदी की प्रारंभिक कीमत एक लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


पीछे के रास्ते से दाखिल हुए चोर

जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 2 बजे की है। दो अज्ञात चोर मंदिर के पिछले हिस्से से परिसर के भीतर दाखिल हुए। चोरों ने सबसे पहले मंदिर के अंदर रखी दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें जमा नकदी निकाली। इसके बाद वे मंदिर में रखे सोने और चांदी के आभूषण समेटकर फरार हो गए।

कैमरों से छेड़छाड़ की कोशिश, फुटेज में दिखे संदिध

शातिर चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले सीसीटीवी कैमरों को घुमाने या बंद करने की कोशिश की, लेकिन उनकी यह करतूत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में दो संदिग्ध मंदिर परिसर के अंदर चोरी करते स्पष्ट नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने तेज की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस मंदिर और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों के आने-जाने के मार्ग का पता लगाया जा सके।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.