Media24Media.com: जांजगीर में गोलीकांड: रिटायर्ड हवलदार ने युवक को मारी गोली, दो गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जांजगीर में गोलीकांड: रिटायर्ड हवलदार ने युवक को मारी गोली, दो गिरफ्तार

Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला में गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पामगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मामूली विवाद के बाद आर्मी के रिटायर्ड हवलदार ने एक युवक पर लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 10 बजे पामगढ़ के विकास नगर स्थित हिमांशु किराना स्टोर के पास हुई। यहां शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ गाली-गलौज कर रहा था। दुकान संचालक हिमांशु श्रीवास ने इसका विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।

इसी दौरान हिमांशु का भाई गुलशन श्रीवास मौके पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर पहुंचा और पंकज कश्यप पर गोली चला दी। गोली पंकज के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुख्य आरोपी गुलशन श्रीवास को हिरासत में ले लिया। पामगढ़ थाना प्रभारी सावन सारथी ने बताया कि आरोपी गुलशन श्रीवास आर्मी के सिग्नल कोर का रिटायर्ड हवलदार है और उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर किया।

पुलिस ने आरोपी के भाई हिमांशु श्रीवास को भी सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल जब्त कर ली गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.