Media24Media.com: बेरोजगारी बनी काल: गुस्से में पत्नी और सास की जान ले बैठा पति, पढ़े पूरी खबर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बेरोजगारी बनी काल: गुस्से में पत्नी और सास की जान ले बैठा पति, पढ़े पूरी खबर

Document Thumbnail

 नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी इलाके में शनिवार को दोहरे हत्याकांड ने सनसनी फैला दी। 34 वर्षीय प्रिया सहगल और उनकी मां 63 वर्षीय कुसुम सिन्हा की कैंची से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोप प्रिया के पति योगेश सहगल पर है, जिसे पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

                                                    प्रिया सहगल और मां कुसुम सिन्हा

विवाद की वजह - गिफ्ट और बेरोजगारी का तंज

पुलिस जांच के अनुसार, 28 अगस्त को प्रिया के बेटे चिराग का जन्मदिन था। गिफ्ट को लेकर परिवार में विवाद हुआ। बेरोजगार योगेश को यह बात चुभी कि सास ने “महंगे गिफ्ट” नहीं दिए। पत्नी प्रिया ने मां का पक्ष लेते हुए पति की बेरोजगारी पर तंज कस दिया। इसी बात से झगड़ा बढ़ा और योगेश ने गुस्से में आकर पत्नी और सास पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

घटनास्थल और सबूत

वारदात शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे रोहिणी सेक्टर-17 स्थित फ्लैट में हुई।

पुलिस को शाम 3:50 बजे PCR कॉल मिली।

मौके से खून से सनी कैंची और कपड़े बरामद किए गए।

बच्चों के सामने स्वीकार किया जुर्म

दंपति के दो बेटे - चिराग और पुष्कर – जब स्कूल से लौटे, तो योगेश ने उन्हें घर में घुसने से रोका और कहा: “मैंने तुम्हारी मम्मी और नानी को मार दिया है। अब पुलिस मुझे पकड़ ही लेगी, लेकिन तुम चिंता मत करना, मैं तुम्हारा इंतज़ाम कर दूंगा।” इसके बाद वह बच्चों को लेकर बाहर घूम रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

आरोपी की पृष्ठभूमि

पुलिस के मुताबिक योगेश पहले एक जूलरी शोरूम में कारीगर था। नौकरी छूटने के बाद से वह बेरोजगार था और पत्नी से अक्सर घरेलू खर्च और कामकाज को लेकर झगड़ता रहता था।

पुलिस की कार्रवाई

योगेश सहगल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.