Media24Media.com: रायपुर में भाजपा संगठन की बड़ी बैठक, पदाधिकारियों को मिला मार्गदर्शन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रायपुर में भाजपा संगठन की बड़ी बैठक, पदाधिकारियों को मिला मार्गदर्शन

Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रविवार को भाजपा संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति तय करना रहा। इस दौरान प्रदेश भाजपा के सभी नए पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया।


वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

बैठक में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लता उसेंडी, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित बड़े नेता मौजूद रहे।
साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने पदाधिकारियों को संगठन की दिशा, कार्य और जिम्मेदारियों को लेकर मार्गदर्शन दिया।

प्रदेशभर से जुटे पदाधिकारी

इस कार्यशाला में प्रदेश नेतृत्व के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ

476 मंडल और 36 संगठन जिलों के अध्यक्ष
प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारी
सभी मोर्चों के अध्यक्ष
प्रकोष्ठों के संयोजक
शामिल हुए।

दिनभर चलेगी कार्यशाला

भाजपा नेताओं के मुताबिक, बैठक पूरे दिन चलेगी। इसमें पदाधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने तथा इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर जोर दिया जाएगा।

सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार

भाजपा संगठन ने हाल ही में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया था, जिसमें रिकॉर्ड 60 लाख सदस्य बनाए गए। इसके बाद संगठन ने बूथ स्तर तक चुनाव कराए।

प्रदेश में मंडलों की संख्या 405 से बढ़ाकर 476 की गई।

संगठन जिलों की संख्या 35 से बढ़ाकर 36 कर दी गई है। इसमें बिलासपुर ग्रामीण को नया जिला बनाया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.