Media24Media.com: Vijay Diwas : प्रधानमंत्री मोदी ने 1971 युद्ध के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Vijay Diwas : प्रधानमंत्री मोदी ने 1971 युद्ध के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी

Document Thumbnail

 Vijay Diwas :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में मनाए जाने वाले ‘विजय दिवस’ पर भारतीय नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उनकी वीरता और समर्पण राष्ट्र के लिए अत्यंत गौरव का स्रोत है। उनका बलिदान और अटूट भावना लोगों के दिलों और हमारे देश के इतिहास में हमेशा दर्ज रहेगी।’

उन्होंने कहा कि भारत इन नायकों के साहस को सलाम करता है और उनकी अदम्य भावना को याद करता है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज, विजय दिवस पर हम सभी बहादुर नायकों को हार्दिक श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने 1971 में कर्तव्यनिष्ठा से भारत की सेवा की जिससे निर्णायक जीत मिली।’ पाकिस्तान पर भारत की जीत से बांग्लादेश की स्थापना हुई। इस जीत के याद में हर साल विजय दिवस मनाया जाता है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.