Media24Media.com: बिलासपुर से नागपुर के बीच चलेगी ‘‘वंदे भारत एक्सप्रेस’’ ट्रेन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बिलासपुर से नागपुर के बीच चलेगी ‘‘वंदे भारत एक्सप्रेस’’ ट्रेन

Document Thumbnail

बिलासपुर। बिलासपुर से नागपुर के बीच ‘‘वंदे भारत एक्सप्रेस’’ आगामी ग्यारह दिसंबर से शुरू होने जा रही है। केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने छत्तीसगढ़ को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता को दी गई सौगात वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बिलासपुर से नागपुर तक का सफर तय करेगी। इसका स्टॉपेज रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में दिया गया है। शनिवार को छोड़कर यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। केंद्रीय बजट में अगले तीन साल के भीतर चार सौ वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की घोषणा की गई है।



वहीं, रायगढ़ सांसद गोमती साय ने भी इस नई ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह का विशेष आभार जताया है। उन्होंने कहा कि नई ट्रेन शुरू होने से प्रदेशवासियों को एक अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। साथ ही यात्रा का समय भी बचेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार छत्तीसगढ़ के विकास में अभूतपूर्व योगदान दे रही है। विशेषकर भारत माला प्रोजेक्ट के तहत फोरलेन से गांव तक को जोड़ दिया गया है। किसानों की जमीन की कीमत बढ़ी है और वे निरंतर विकास कर रहे हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.