Media24Media.com: वन क्षेत्रों में आग लगने से सुरक्षा के लिए वन विभाग सतर्क, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

वन क्षेत्रों में आग लगने से सुरक्षा के लिए वन विभाग सतर्क, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Document Thumbnail

वन क्षेत्रों में आग लगने से सुरक्षा के लिए वन विभाग सतत प्रयासरत है। इस कड़ी में गरियाबंद वनमंडल अंतर्गत जंगल में आग लगने की सूचना प्रदान करने के लिए विभागीय अधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। साथ ही वहां वन मंडल गरियाबंद में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। जिसका नंबर 79870-64635 है।

इसी तरह वन मंडलाधिकारी गरियाबंद-75870-11200, उप वनमंडलाधिकारी राजिम-97530-34333, उप वनमंडलाधिकारी गरियाबंद-90099-17777 और उप वनमंडलाधिकारी देवभाग-77248-40444 में भी जंगल में आग लगने की सूचना दी जा सकती है।  

वनों की सुरक्षा में जुटे वनकर्मी

गौरतलब है कि गरियाबंद जिला वनाच्छादित होने के साथ-साथ वन्य प्राणी बाहुल्य जिला है। जिले में साल, बीजा, सागौन और अन्य इमारती प्रजाति के वृक्ष और औषधि पौधे बहुतायत में पाए जाते हैं। वन क्षेत्रों में आग लगने से इमारती अन्य औषधि पौधे जल जाते हैं। इसकी सुरक्षा के लिए वन विभाग सतत प्रयासरत है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.