Media24Media.com: BREAKING : बिलासपुर के बाद अब राजनांदगांव में भी बढ़ा लॉकडाउन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

BREAKING : बिलासपुर के बाद अब राजनांदगांव में भी बढ़ा लॉकडाउन

Document Thumbnail

बिलासपुर जिले के बाद अब राजनांदगांव जिले में भी 31 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। अब तक चार चरण के लॉकडाउन लगाया जा चुका है। जो 17 मई सुबह 6 बजे खत्म होने जा रहा है। जिसको लेकर कलेक्टरों द्वारा पांचवे चरण के लॉकडाउन लगाए जाने की खबर आनी शुरू हो चुकी है। जिसके तहत आज राजनांदगांव कलेक्टर ने पांचवे चरण के लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया है।





दंतेवाड़ा में 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर, इन जिलों से 3 नक्सली गिरफ्तार





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले में लॉकडाउन बढ़ाए जानें के अधिकार दो दिन पहले ही सौंप दिए हैं, जिसके बाद आज राजनांदगांव कलेक्टर ने जिले में 31 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है।





बिलासपुर में 24 मई तक बढ़ा लॉकडाउन





कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिलासपुर में 24 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। जिला प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में पहले की तरह आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा।





छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार हुई कम, 7,594 नए मरीजों की पुष्टि, 172 मरीजों की मौत





बिलासपुर में कोरोना की खतरनाक होती दूसरी लहर के बीच संक्रमितों के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालांकि लॉकडाउन के तकरीबन 25 दिन बाद संक्रमण की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है। लॉकडाउन का प्रभावी असर अब देखने को मिल रहा है। जिसे लेकर बिलासपुर कलेक्टर सारांश मित्तर ने जिले लॉकडाउन बढ़ा दिया है।





जशपुर में 23 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन





जशपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने 23 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। जिला प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर महादेव कावरे ने बताया कि, पहले की तरह आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान जिले की सभी सीमाएं पूरी तरह से सील रहेंगी। लॉकडाउन के दौरान अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी। कलेक्टर ने कहा है कि इस दौरान नियम का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।





बलरामपुर में 23 मई तक बढ़ा लॉकडाउन





बलरामपुर में लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दिया गया है। कलेक्टर श्याम धावड़े ने 23 मई की रात 12 बजे तक जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इस दौरान जिले की सभी सीमाएं सील रहेगी। अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.