Media24Media.com: कॉल सेंटर में ड्यूटी कर रहे 14 शिक्षक एक साथ कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कॉल सेंटर में ड्यूटी कर रहे 14 शिक्षक एक साथ कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

Document Thumbnail

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बनाए गए आइसोलेशन कॉल सेंटर में ड्यूटी कर रहे 14 शिक्षक कोरोना से संक्रमित हो गए। जिसके बाद से ही वहां हड़कंप मच गया है। बता दें कि कॉल सेंटर में 200 से अधिक टीचरों की ड्यूटी लगाई गई थी।





कॉल सेंटर में 200 से अधिक टीचर की लगाईं गई ड्यूटी





शहर के यूथ क्लब में आइसोलेशन कॉल सेंटर बनाया गया है। यहां से होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित मरीजों को सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इसके लिए सेंटर में 200 से अधिक टीचर की ड्यूटी लगाई गई है बात दें यह टीचर तीन अलग-अलग शिफ्ट में काम कर रहे हैं।





टीचरों ने ‘वर्क फ्रॉम होम’ को लेकर किया प्रदर्शन





शिक्षकों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से ही हंगामा शुरू हो गया है। टीचर इस सेंटर को बंद करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि काम पर बुलाने की जगह वर्क फ्रॉम होम हो। जो टीचर और कर्मचारी संक्रमित मिले हैं, उन्हें कार्यमुक्त कर आइसोलेट किया जाए।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.