Media24Media.com: विवादों के बीच 3 महीने के लिए टली WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी, अभी फिलहाल नहीं होगा किसी का अकाउंट बंद

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

विवादों के बीच 3 महीने के लिए टली WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी, अभी फिलहाल नहीं होगा किसी का अकाउंट बंद

Document Thumbnail

विवादों और लोगों की बढ़ती नाराजगी के बीच पॉपुलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को 3 महीने (WhatsApp new privacy policy) के लिए टाल दिया है। WhatsApp का कहना है कि प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर यूजर्स में भ्रम हैं। इसलिए पॉलिसी की शर्तों को समझने के लिए यूजर्स को 3 महीने का समय दिया जा रहा है। दरअसल WhatsApp टर्म एंड कंडीशन (Term and condition) को लेकर लोगों की बढ़ती नाराजगी के बीच फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप ने यह फैसला लिया है।





जानिए क्या है CoWIN एप और कैसे करता है काम





कंपनी ने घोषणा की है कि उसने प्राइवेसी अपडेट करने का अपना प्लान 3 महीने के लिए टाल दिया है। WhatsApp ने ये भी कहा है कि प्राइवेसी पॉलिसी के आधार पर कभी भी अकाउंट को हटाने की योजना नहीं बनाई गई है और भविष्य में भी ऐसी योजना नहीं होगी। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि WhatsApp 8 फरवरी 2021 को अपनी टर्म्स ऑफ सर्विस को अपडेट करने जा रहा है। अगर WhatsApp यूजर्स इससे एग्री नहीं होते हैं तो वे WhatsApp इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।





5 दिनों से अपने ही घर में मृत पड़े थे सेना के रिटायर्ड कैप्टन, ऐसे हुआ खुलासा





WhatsApp ने बताया है कि लोगों के बीच फैली 'गलत जानकारी' से बढ़ती चिंताओं के कारण प्राइवेसी अपडेट को टालने का फैसला लिया गया है। WhatsApp ने ये भी कहा है कि प्राइवेसी पॉलिसी के आधार पर कभी भी अकाउंट को हटाने की योजना नहीं बनाई गई है और भविष्य में भी ऐसी योजना नहीं होगी।





वैक्सीनेशन के बाद भी सावधानी बरतना है जरूरी





कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि '8 फरवरी को किसी को भी WhatsApp अकाउंट सस्पेंड या डिलीट नहीं करना होगा। WhatsApp पर प्राइवेसी और सिक्योरिटी कैसे काम करती है, इसके बारे में जानकारी देने के लिए हम और भी बहुत कुछ करने जा रहे हैं। 15 मई को नया अपडेट ऑप्शन उपलब्ध होने से पहले हम अपनी पॉलिसी के बारे में लोगों का भ्रम दूर कर देंगे।'





डेटा शेयर करने की व्यवस्था में नहीं होगा कोई बदलाव (WhatsApp new privacy policy)





इससे पहले WhatsApp ने 8 जनवरी यानी शनिवार को कहा था कि उसके नए अपडेट से फेसबुक के साथ डेटा शेयर करने की नीतियों में कोई बदलाव नहीं आएगा। WhatsApp पर फेसबुक का पूर्ण स्वामित्व है। WhatsApp ने यह सफाई नए अपडेट की दुनिया भर में हो रही कड़ी आलोचनाओं के बाद दी थी। अपडेट में यह भी कहा गया कि WhatsApp की सेवाओं का उपयोग जारी रखने के लिए उपयोक्ताओं को आठ फरवरी, 2021 तक नई शर्तों और नीति से सहमत होना होगा।





इस कारण हो रहा WhatsApp की नयी पॉलिसी का विरोध





छोटे व्यापारियों के संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) का दावा है कि WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी में यूजर्स के सभी तरह के डेटा का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें निजी जानकारियों से लेकर, लेनदेन की जानकारी, संपर्क, लोकेशन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं, जिन्हें WhatsApp एकत्रित करेगी। उसके बाद वह किसी भी प्रयोजन के लिए इसका उपयोग कर सकती है। उसका कहना है कि देश में WhatsApp, Facebook के करीब 40 करोड़ यूजर्स हैं। ऐसे में हर यूजर के डेटा तक पहुंच होने से ना सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था पर गहरा संकट है। बल्कि यह देश की सुरक्षा के लिए भी घातक है।





जानिए क्या है पूरा मामला





WhatsApp ने हाल ही में अपने उपयोक्ताओं को सेवा की शर्तों और गोपनीयता की नीति को लेकर बताया था कि वह कैसे उपयोक्ताओं के डेटा का प्रसंस्करण करती है और उन्हें (डेटा को) फेसबुक के साथ साझा करती है। अपडेट में यह भी कहा गया कि WhatsApp की सेवाओं का उपयोग जारी रखने के लिये उपयोक्ताओं को 8 फरवरी, 2021 तक नई शर्तों और नीति से सहमत होना होगा। यहीं से नीतियों को लेकर बहस की शुरुआत हुई। इसी बीच कई मिलियन यूजर्स सिग्नल और टेलीग्राम ऐप पर चले गए हैं। हालांकि कंपनी अब प्राइवेसी अपडेट प्लान को फिलहाल टाल दिया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.