Media24Media.com: शहद मिलावट मामले में CCPA ने FSSAI को दिए उचित कार्रवाई करने के निर्देश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शहद मिलावट मामले में CCPA ने FSSAI को दिए उचित कार्रवाई करने के निर्देश

Document Thumbnail

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) से कुछ ब्रांडेड शहद में मिलावट (शहद मिलावट मामला) को लेकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वर्गीकृत कार्रवाई करने के लिए जांच में सहयोग की भी पेशकश की है।









CSE ने किया था दावा





बता दें कि बीते हफ्ते पर्यावरण संबंधी गतिविधियों पर निगरानी रखने वाली एक संस्था सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (CSE) ने दावा किया था कि भारत में बेचे जा रहे कई ब्रांडेड शहद में चीनी की मिलावट पाई गई है। हालांकि कंपनियों ने इन दावों को खारिज कर दिया।









उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर शहद में मिलावट की खबरों पर चिंता जताई है। मंत्रालय ने कहा है कि विभाग को खबर मिली है कि बाजार में बेचे जा रहे अधिकतर ब्रांडेड शहद में चीनी की मिलावट है। यह गंभीर मामला है और कोविड-19 महामारी के दौर में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर सकता है।









यह कोविड-19 को लेकर जोखिम को बढ़ाने वाला है। इसलिए उपभोक्ता मामलों के विभाग ने CCPA को इस मामले में दखल देने का निर्देश दिया है। CCPA ने इस मामले में FSSAI को उचित कार्रवाई करने के लिए कहा है।





13 दिसंबर को होगा सीएम बघेल की रेडियो वार्ता लोकवाणी की 13 वीं कड़ी का प्रसारण





गौरतलब है कि CSE ने 13 शीर्ष ब्रांड के साथ-साथ कई छोटे ब्रांड के प्रसंस्कृत और कच्चे शहद में शुद्धता (शहद मिलावट मामला) की जांच की, जिसमें CSE ने पाया कि 77 प्रतिशत नमूनों में चीनी की मिलावट है। परीक्षण किए गए 22 नमूनों में से सिर्फ पांच ही सभी तरह के परीक्षणों में खरे उतरे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.