Media24Media.com: इस आतंकी संगठन ने एक-एक कर किया 110 मजदूरों का सर कलम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

इस आतंकी संगठन ने एक-एक कर किया 110 मजदूरों का सर कलम

Document Thumbnail

बोको हराम एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही अफ्रीका के लोग कांप उठते है। अफीक्री देशों में आतंकवादी संगठन बोको-हराम का कोहराम नया नहीं है, लेकिन इस बार बोको-हराम ने जो कुछ किया है, उससे अचानक एक बार फिर पूरी दुनिया का ध्यान इस आतंकी संगठन ने अपनी तरफ खींचा है। इस आतंकवादी संगठन ने 110 लोगों का सिर धड़ से अलग कर दिया। अगले ही पल पूरा इलाक खून से ढक गया।





बाबरी विध्वंस: 5 घंटे में गिराया था विवादित ढांचा, अतित भूल अब भविष्य देख रही अयोध्या





सभी बेगुनाहों को इस संगठन ने जासूसी और लगान ने पाने के इल्जाम में पकड़ा था। सौ से ज्यादा लाशें और हर तरफ मातम का मंजर, ये सब देखकर किसी का भी दिल खौफ से भर सकता है। नाईजीरिया के मैदूगुरी इलाके में एक साथ इतनी मौतों और इतनी लाशों का ये मंजर किसी प्राकृतिक आपदा से नहीं, बल्कि उस इंसानी फितूर का नतीजा है, जिसे दुनिया बोको हराम के नाम से जानती हैं।









महिलाओं और लड़कियों को किया अगवा





इस इलाक़े में ज़िंदगी आम दिनों की भांति चल रही थी, लेकिन जैसे ही शनिवार की सुबह सूरज की रोशनी जमीन तक पहुंची, बाइक पर आए बोको हराम के आतंकियों ने कोहराम मचा दिया। सैकड़ों आतंकियों ने जाबरमारी गांव में चावल के खेतों में काम करनेवाले मजदूरों को अगवा किया और फिर उनके हाथ-पांव बांध कर उनकी हत्या कर दी। पहले मरने वालों की संख्या 30 बतायी जा रही थी फिर अंत में ये आंकड़ा 110 पर जाकर रुका। इन आतंकियों ने मरने वाले के घर से महिलाओं और लड़कियों को भी अगवा कर लिया।





इस साल का सबसे बड़ा हमला





 इस भयानक वारदात पर मुहर लगाते हुए संयुक्त राष्ट्र के यूएन कोऑर्डिनेटर एडवर्ड कल्लोन ने एक सौ दस लोगों के कत्ल की पुष्टि की, उन्होंने कहा कि ये इस साल नागरिकों पर हुआ इस आतंकी संगठन का सबसे भयानक और सबसे बड़ा हमला है। स्थानीय प्रशासन ने मरनेवाले मजदूरों में से ज़्यादातर की पहचान सोकोटो राज्य के निवासी के तौर पर की है और बताया है कि ये अपने-अपने घरों से करीब एक हजार किलोमीटर दूर रोजी-रोटी की तलाश में यहां तक आए थे। इत्तेफाक से जिस रोज ये नरसंहार हुआ, उस रोज मैदूगुरी में स्थानीय चुनाव भी होने थे।






Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.