Media24Media.com: suicide in durg

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label suicide in durg. Show all posts
Showing posts with label suicide in durg. Show all posts

BSP कर्मचारी ने ट्रेन के आग कूदकर दी जान, आत्महत्या का कारण अज्ञात

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला दुर्ग का है, जहां भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली है। दरअसल, भिलाई स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप-3 के सीनियर ऑपरेटर पवन कुमार अग्रवाल (उम्र 55) ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी है। उसका शव शनिवार सुबह नेहरू नगर रेलवे अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक में मिला। सुपेला पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि पवन अग्रवाल मानसिक रूप से परेशान था। वह कई बार परिजनों को कह चुका था वह आत्महत्या कर लेगा।

सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि नेहरू नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर किसी का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के दौरान पता चला कि वह शव BSP के सीनियर ऑपरेटर पवन अग्रवाल का है। इसके बाद उनके परिजनों को इसकी सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही पुलिस

प्राथमिक जांच में पता चला है कि बीते दिनों पवन अग्रवाल पहले SMS-1 में काम करता था। इस यूनिट के बंद होने के बाद उसका ट्रांसफर SMS-3 में कर दिया गया था। इसके बाद उसने सेक्टर-4 के स्ट्रीट 36 में आवास आवंटित कराया था। उस मकान का मरम्मत का कार्य चल रहा था। वह घर में बोल कर निकला था कि नए मकान में लगे पौधों को पानी डालने जा रहा है। वहां जाकर उसने पानी डाला और मोहल्ले के लोगों से बातचीत भी की। इसके बाद वह वहां से निकला और फिर लोगों पता चला कि उसने सुसाइड कर लिया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस हेल्पलाइन की ले सकते हैं मदद

बता दें कि खुदकुशी एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है। अगर आप या अपने दोस्त या रिस्तेदार तनाव से गुजर रहे हैं तो भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं। आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए, ताकि आत्महत्या जैसे प्राणघातक कदम उठाने से बच सकें। देश में रोजाना आत्महत्या की घटनाएं सामने आ रही है।

ये हैं आत्महत्या के प्रमुख कारण  

  • पारिवारिक - 26 %
  • बीमारी - 19 %
  • वैवाहिक - 11 %
  • बेरोजगारी - 6 %
  • नशे की लत - 5 %
  • अन्य कारण - 24 %

छत्तीसगढ़ में आत्महत्या का बढ़ रहा ग्राफ, ASI और एक महिला ने की खुदकुशी

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला दुर्ग जिले का है, जहां कुछ दिन पहले छावनी थाने से लाइन अटैच हुए ASI फारूक शेख (उम्र 40 साल) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ASI ने सुसाइड क्यों किया इसके पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। मदर्स डे के दिन ASI फारूक ने बाइक सवार चार लड़कों को अपनी कार से टक्कर मार दी थी। इस मामले की जांच के दौरान ASI को लाइन अटैच कर दिया गया था।

ये भी कहा जा रहा है कि फारूक का पारिवारिक विवाद भी चल रहा था। इससे वह तीन चार दिनों से घर नहीं जा रहा था और पावर हाउस स्थित सुविधा लॉज में ही रह रहा था। इसी लाज में शनिवार को फंदे पर लटकी उसकी लाश मिली। ASP संजय ध्रुव ने बताया कि ASI फारूक शेख छावनी थाने में पदस्थ था। वह दुर्ग पुलिस लाइन में अपने परिवार के साथ रहता था। फारूक कुछ दिन से मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था। वह अक्सर सुविधा लॉज में रुकता था और घर भी नहीं जाता था। वह पिछले तीन चार दिनों से सुविधा लाज में ही रह रहा था। 

सुबह छावनी पुलिस को सूचना मिली की उसने लॉज के कमरे में फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान घटना स्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक बीती 8 मई की रात 9 बजे न्यू पुलिस लाइन दुर्ग में एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइक में सवार चार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया था। 

इस हादसे में उत्कल नगर के रहने वाले आकाश तांडी (उम्र 24) की मौत हो गई। वह अपनी मां के लिए मदर्स डे और पत्नी के लिए बर्थ डे केक लेकर दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। इस हादसे में आकाश के तीन दोस्त बबलू नाग, दिनेश महानंद और रमेश लोहा बुरी तरह घायल हो गए। घायलों के बयान पर पाया गया कि जिस कार ने उन्हें टक्कर मारी थी, वह ASI फारूक शेख की थी। वह बिना घायलों को बचाए उन्हें मरता छोड़ वहां से भाग गया था। जांच में नाम आने पर SP ने उसे लाइन अटैच किया था, जिससे वो काफी परेशान था।

महिला ने की खुदकुशी

इधर, न्यायधानी बिलासपुर में बहू से तंग आकर सास ने खुदकुशी कर ली। महिला के आत्महत्या करने के मामले में बहू पर प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया है। दरअसल, पुलिस ने मृतका से सुसाइड नोट भी बरामद किया था, जिसमें महिला ने लिखा कि बहू दो माह से मायके चली गई है और घर आकर मारपीट करती है। मामले की जांच में पता चला कि बहू अपनी सास को दहेज प्रताड़ना के केस में फंसाने के नाम पर धमकाती थी, जिससे तंग आकर उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा।  

हेमूनगर की रहने वाली मानू चक्रवर्ती (उम्र 42 साल) गृहणी थीं, जिनकी लाश उनके घर में फांसी के फंदे पर लटकती मिली थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। जांच में पता चला कि उनकी बहू स्वाति उर्फ स्वीटी शर्मा (उम्र 28 साल) उन्हें तंग करती थी और दहेज के केस में फंसाने के लिए धमकाती थी। पुलिस ने मृतका महिला से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसके आधार पर बहू के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच की, तब पता चला कि घटना के करीब साल भर पहले स्वाति और अरूण चक्रवर्ती के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। बताया जा रहा है कि अरूण ने दो बार उसका अर्बाशन करा दिया था। इसके बाद अगस्त महीने में ही उसने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा था। इसके चलते बहू स्वाति घटना से दो माह पहले अपने मायके बापू खोली चली गई थी।

सुसाइड नोट में लिखी ये बात 

पुलिस ने जांच के दौरान मृतका महिला से सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें उसने लिखा है कि बेटे से जोर जबरदस्ती शादी की है और झगड़ा करके दो माह से अपनी मां के पास चली गई है। जोर जबरदस्ती कर घर में घुस कर झगड़ा कर रही है और मारपीट करती है। पुलिस ने सुसाइड नोट के साथ ही परिजनों का बयान दर्ज किया है, जिसमें बताया गया कि बहू दहेज के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मारपीट करती थी। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर मानू चक्रवर्ती को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

इस हेल्पलाइन की ले सकते हैं मदद

बता दें कि खुदकुशी एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है। अगर आप या अपने दोस्त या रिस्तेदार तनाव से गुजर रहे हैं तो भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं। आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए, ताकि आत्महत्या जैसे प्राणघातक कदम उठाने से बच सकें। देश में रोजाना आत्महत्या की घटनाएं सामने आ रही है।

ये हैं आत्महत्या के प्रमुख कारण  

  • पारिवारिक - 26 %
  • बीमारी - 19 %
  • वैवाहिक - 11 %
  • बेरोजगारी - 6 %
  • नशे की लत - 5 %
  • अन्य कारण - 24 %



 


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.