Media24Media.com: Traffic Police

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Traffic Police. Show all posts
Showing posts with label Traffic Police. Show all posts

यातायात नियमों के उल्लंघन पर 397 वाहनों पर कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

राजधानी रायपुर के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के आस-पास के क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस और पेट्रोलिंग पार्टी की लगातार गश्त के कारण बस स्टैंड आने-जाने में लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है। भाठागांव क्षेत्र में अंतर्राज्यीय बस स्टैंड और आस-पास के ट्रैफिक के दबाव को व्यवस्थित करने में पुलिस के जवान लगातार कार्य कर रहे हैं।

SSP  प्रशांत अग्रवाल

रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के मुताबिक बस स्टैंड शुरू होने यानी नवंबर 2021 से फरवरी 2022 तक तीन महीने में उस क्षेत्र में नो पार्किंग में खड़े 397 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। इसमें 20 बसें, 91 कार, 28 ऑटो रिक्शा, 11 छोटे मालवाहक वाहन, 246 दोपहिया और 01 ट्रक पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक और पुलिस के जवान अंतर्राज्यीय बस स्टैंड और आस-पास के क्षेत्र में यातायात को व्यवस्थित करने के साथ ही वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के संबंध में आवश्यक समझाइश दे रहे हैं।

भाठागांव में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल से बसें संचालित हो रही हैं। बसों के बस स्टैंड में प्रवेश करने और निर्गम के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित हैं। निर्धारित मार्गों से ही बसों का आवागमन होता है। साथ ही बसों में बस स्टैंड से ही सवारी बिठाया जाता है और निर्गम मार्ग से बसें निकलकर भाठागांव ब्रिज के नीचे से सर्विस रोड होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होती हैं। भाठागांव चौक में बसें सवारी के इंतजार में खड़ी नहीं होती है और सवारी बिठाकर तत्काल रवाना होती हैं। 

सर्विस रोड पर जाम की स्थिति निर्मित 

बस स्टैंड से बसें लगातार निकलती हैं, जिससे सर्विस रोड पर जाम की स्थिति निर्मित होती है। रायपुर पुलिस के द्वारा भाठागांव चौक पर यातायात संचालन के लिए यातायात जवान और पेट्रोलिंग के लिए पेट्रोलिंग टीम तैनात कर कार्य पर लगाया गया है। अंडरब्रिज के पास बसों के प्रवेश और निर्गम मूवमेंट से ट्रैफिक की गति धीमी रहती है, लेकिन जाम की स्थिति निर्मित नहीं होती है।

एक साल में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 2.91 करोड़ रुपए के जुर्माना की वसूली

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ पुलिस ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में तेजी से कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के मुताबिक बीते एक 2021 में रायपुर पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 67 हजार 073 कार्रवाई करते हुए 2.91 करोड़ रूपए जुर्माना वसूल किया गया है। इन प्रकरणों में से शराब सेवन कर वाहन चलाने के 200 प्रकरणों में कार्रवाई की गई है, जिसमें न्यायालय द्वारा 20 लाख रूपए जुर्माना वसूल किया गया है। रायपुर पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 477 व्यक्तियों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मुताबिक रायपुर पुलिस ने साल 2022 में 20 मार्च तक मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 17994 कार्रवाई में 90.19 लाख रूपए का जुर्माना वसूल किया है। 20 मार्च 2022 तक रायपुर पुलिस ने शराब सेवन कर वाहन चलाने के 90 प्रकरणों में कार्रवाई की है, जिसमें न्यायालय द्वारा 98 हजार रूपए का जुर्माना वसूल किया गया है। अभी तक 225 व्यक्तियों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई रहेगी जारी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक 

रायपुर पुलिस द्वारा तीन सवारी चलने वाले लोगों पर शराब पीकर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही समय-समय पर जागरूकता अभियानों के माध्यम से ट्रैफिक संबंधी नियमों का प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार जागरूकता और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रखी जाएगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.