Media24Media.com: IMD Rainfall Alert

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label IMD Rainfall Alert. Show all posts
Showing posts with label IMD Rainfall Alert. Show all posts

सावधान! अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ सहित इन 4 राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, जारी किया अलर्ट

No comments Document Thumbnail

 IMD Rainfall Alert: देशभर में हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि दक्षिणी बांग्लादेश और उसके आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से कई राज्यों में मौसम में बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों तक बहुत ज्यादा भारी बारिश होने जा रही है।


मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश में 25-26 अगस्त, मराठवाड़ा में 25 अगस्त, विदर्भ में 25, 30, 31 अगस्त, कोंकण, गोवा में 28-30 अगस्त, मध्य महाराष्ट्र में 28 और 29 अगस्त, छत्तीसगढ़ में 25, 29 और 31 अगस्त, गुजरात में 30 अगस्त, सौराष्ट्र और कच्छ में 31 अगस्त को भारी बारिश भी होगी। इसके अलावा, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो असम में 25 अगस्त, अरुणाचल प्रदेश में 25 और 31 अगस्त, झारखंड में 25, 27 और 28 अगस्त, असम, मेघालय में 26-28 अगस्त, ओडिशा में 26, 28 और 29 अगस्त, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 26-28 और 30 व 31 अगस्त को भारी बारिश होगी। वहीं, मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल में 25, ओडिशा और झारखंड में 26 अगस्त को बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि केरल, माहे में 25-31 अगस्त, तेलंगाना में 25 और 29 अगस्त, उत्तरी इंटीरियर कर्नाटक में 25, 26 और 31 अगस्त, साउथ इंटीरियर कर्नाटक में 25, 29 और 30 अगस्त, तटीय कर्नाटक में 27-28 और 30 व 31 अगस्त को भारी बरसात होने जा रही है।

उत्तर पश्चिम भारत के लिए मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में 25 और 26 अगस्त, उत्तराखंड में 25 और 27 अगस्त, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 26-29 अगस्त, हिमाचल प्रदेश में 27, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 27 और 28 अगस्त को भारी बरसात होने जा रही है। इसके अलावा, पश्चिमी राजस्थान में 25, 27, पूर्वी राजस्थान में 27 अगस्त को बहुत भारी बारिश होगी।

IMD Rainfall Alert: देश के इन हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना

No comments Document Thumbnail

IMD Rainfall Alert : देश की राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंच गया है। साथ ही बाढ़ ग्रस्त इलाकों में भी पानी कम हो रहा है। लेकिन इस बीच मौसम विभाग की चेतावनी टेंशन बढ़ा रही है। दरअसल मौसम विभाग ने आज और अगले 5 पांच दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में दिल्ली में एक बार फिर यमुना का पानी उफान मार सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश हो सकती है, दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। मंगलवार को भी दिल्ली में मध्यम बारिश हुई थी। इसके अलावा मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में भी आज भारी बारिश होगी। मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश को देखते हुए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी कर रखा है।


गोवा और महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना

आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान कोंकण क्षेत्र गोवा और महाराष्ट्र में बारिश की संभावना बन रही है। वहीं अगले तीन दिनों में गुजरात, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, साथ ही यहां भारी बारिश भी हो सकती हैं। विशेष रूप से जम्मू- कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान सहित अन्‍य क्षेत्रों में शनिवार तक बारिश की उम्मीद की जा सकती है।

तटीय इलाकों में भी दिखेगा बारिश का कहर

तटीय आंध्र प्रदेश में बुधवार और शनिवार को और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में गुरुवार तक बारिश होगी। तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी मंगलवार को बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही तटीय कर्नाटक में बुधवार और तेलंगाना (हैदराबाद सहित) में गुरुवार तक बहुत भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि तेलंगाना में आज अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम और काफी भारी बारिश होगी, साथ ही ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण ओडिशा में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। विशेष रूप से दक्षिण असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, और त्रिपुरा में गुरुवार से शनिवार तक भारी बारिश हो सकती है।

बस्तर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अगले 4- 5 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश भर में तेज बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना भी जताई है।

IMD Rainfall Alert: प्रदेश में अगले पांच दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

No comments Document Thumbnail

IMD Rainfall Alert : छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। बता दें, कि छत्तीसगढ़ में मानसून द्रोणिका फिर एक्टिव हो गया है, जिसके चलते मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के सभी संभागों में जमकर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई है।


इन जिलों में होगी बारिश

वहीं एक दो स्थानों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट संभव है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ नॉर्थ में भारी बारिश की संभावना जताई है। 7 जुलाई को रायगढ़, जशपुर, बलरामपुर में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और वज्रपात होने की भी संभावना है।

इन राज्यों में तेज बारिश होगी

मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गोवा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: झारखंड में बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में मौसम साफ रहेगा: आंध्र प्रदेश के रायलसीमा में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

 

राज्यों में फिर शुरू होने जा रहा झमाझम का दौर, गर्मी से मिलेगी राहत , बारिश का अलर्ट जारी

No comments Document Thumbnail

IMD Rainfall Alert : मौसम में आए बदलाव के कारण कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है क्योंकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 18 मई तक कई राज्यों के लिए बारिश के अलर्ट जारी किए हैं। मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी ने पूर्वोत्तर भारत के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


अगले 05 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना है। 15 से 16 मई को अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं 15 से 18 मई तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश होगी। 15, 16 और 18 मई तक असम, मेघालय में बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। वहीं 15 से 17 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।  IMD Rainfall Alert

दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहाना, आईएमडी का अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट किन-किन राज्यों में जारी की गई हीटवेव की चेतावनी? -अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। -अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। -आज मई को पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ में लू चलने की संभावना है। IMD Rainfall Alert

-15 से 17 मई के दौरान ओडिशा और 16 मई को गंगीय पश्चिम बंगाल में भी लू की स्थिति बनी रहेगी। -नम हवा और उच्च तापमान के कारण, आज कोंकण और गुजरात तट पर गर्म और बेचैनी वाला मौसम रहने की संभावना है। दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन आने वाले दिनों तापमान बढ़ने का अनुमान है। दिल्ली में एक हफ्ते के अंदर हीटवेव की भी चेतावनी जारी की गई है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.