Media24Media.com: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ. Show all posts
Showing posts with label राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ. Show all posts

राष्ट्रीय विचारों के अग्रदूत माधव सदाशिव गोलवलकर 'गुरु जी' की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक, महान विचारक और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक माधव सदाशिव गोलवलकर 'गुरु जी' की जयंती (19 फरवरी) पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गोलवलकर जी ने राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और समाजिक समरसता के सिद्धांतों को मजबूत आधार प्रदान किया। उनका जीवन भारत की सनातन परंपरा, आध्यात्मिक मूल्यों और राष्ट्रीय चेतना को सशक्त करने के लिए समर्पित था। उनकी विचारधारा ने देश की युवा पीढ़ी को राष्ट्र-सेवा और सामाजिक उत्थान के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गुरुजी का जीवन भारत की संस्कृति, परंपरा और अखंडता को मजबूत करने का एक प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने संगठन शक्ति के माध्यम से राष्ट्र के पुनर्निर्माण का जो संकल्प लिया, वह आज भी हमें प्रेरित करता है। उनकी दूरदर्शी सोच और विचारधारा देश को सशक्त बनाने में सदैव प्रासंगिक रहेगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गोलवलकर जी का योगदान भारत के सांस्कृतिक और सामाजिक पुनरुत्थान में अविस्मरणीय है। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना के प्रति समर्पित रहा। उनके आदर्श और मूल्य राष्ट्रवादी सोच, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करते हैं।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि गोलवलकर जी के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के उत्थान और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों को अपनाकर हम आत्मनिर्भर, समरस और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज को नई दिशा देने को तैयार, पथ संचलन कर दिया संदेश

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। "हमारी संस्कृति में जो देता है वह देवता है। संघ समाज को नई दिशा देने के लिए तैयार है। हमें सकारात्मक सोच के साथ देश और अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाना है। जिस प्रकार प्रभु श्रीराम ने गिरि वासियों, वनवासियों को संगठित कर अधर्म और अन्याय के प्रतीक रावण का संहार कर धर्म व सज्जन शक्ति को स्थापित किया। उसी प्रकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक हिन्दू समाज के सज्जन शक्तियों को जागृत कर संगठित करने का कार्य करते हुए देश की रक्षा के लिए संकल्पित है। समाज में शक्ति का जागरण ही विजयादशमी पर्व है"।


 यह उदगार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महासमुन्द नगर द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि प्रेस क्लब  अध्यक्ष उत्तरा विदानी ने व्यक्त की। अमृत वचन, एकल गीत के पश्चात मुख्य वक्ता सुबोध राठी प्रांत संयोजक गौसेवा ने कहा "हमारा धर्म और संस्कृति कितना भी श्रेष्ठ क्यों ना हो, जब तक हमारे पास शक्ति नहीं उसका कोई औचित्य नहीं है। निर्बल शक्ति को कोई नहीं मानता। शक्ति में सामर्थ्य होनी चाहिए। शक्ति की आराधना ही हमारी मूल आराधना है। शक्ति का संचय अर्थात् समाज का जागरण।  हमारे पूर्वज ही हमारी संस्कृति के संवाहक हैं। हमारा इतिहास संघर्षों का इतिहास है। हमें अपनी विरासत को संजोए रखना है, शास्त्र और शस्त्र की शक्ति को पहचानना है। जहां शक्ति होती है, वही शांति होती है।"

 मुख्य वक्ता ने आगे कहा "त्रेता युग में मंत्र शक्ति, सतयुग में ज्ञान शक्ति तथा द्वापर में युद्ध शक्ति प्रमुख बल था, किन्तु कलियुग में संगठन की शक्ति ही प्रधान है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संगठन शक्ति के बल पर आज विश्व का सबसे बड़ा बलशाली, पराक्रमी, विजयशाली और विजुगिषु प्रवृत्ति जगाने वाला संगठन है। हमें आधा श्लोक पढ़ाया जाता है "अहिंसा परमो धर्मः" परन्तु उसके आगे की बात नहीं बताई जाती "अहिंसा परमो धर्मः, धर्म हिंसा तथैव च" अर्थात धर्म स्थापना के लिए हिंसा किया जाए तो वह पाप नहीं है। श्रीराम ने सामाजिक समरसता के लिए शबरी के जूठे बेर खाए। श्री कृष्ण ने माखन चोरी कर ग्वाल बालों को खिलाया। गुरु घासीदास ने "मनखे मनखे एक समान" का नारा देकर समाज को जोड़ने का प्रयास किया। 

आज संघ स्थापना दिवस है, आज से 98 वर्ष पूर्व डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना की। उन्होंने देखा कि भारत के पास न तो संसाधनों की कमी है और न ही शक्ति का, फिर भी भारत गुलाम है। उन्होंने पाया कि लोगों में देशभक्ति की भावना और संगठन शक्ति का अभाव है। वे भारत को परम वैभव के शिखर में पहुंचाकर विश्व गुरु के रूप में स्थापित करना चाहते थे। वे खोई हुई हिन्दू संस्कृति और हिन्दू संस्कार को वापस लाना चाहते थे। संघ स्थापना के पीछे यही मूल उद्देश्य था।

 आज हमारे सामने मतांतरण, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, ग्राम विकास, परिवार प्रबोधन जैसी अनेक चुनौतियां है। उन्होंने समाज को आह्वान करते हुए कहा कि "सर्वे भवन्तु सुखिन: एवं वसुधैव कुटुंबकम" की भावना को लेकर हिन्दुत्व का भाव मन में पैदा करें और आने वाले संकटों का डटकर मुकाबला करें।" इस अवसर पर  नगर संघचालक भूपेन्द्र राठौड़, खंड संघचालक, प्रांत व्यवस्था प्रमुख घनश्याम सोनी, समवैचारिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित गणमान्य नागरिक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग, जिला, नगर व खंड के अधिकारी और स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उक्ताशय की जानकारी नगर के प्रचार प्रमुख चन्द्रशेखर साहू ने दी।

RSS को 21वीं सदी का कौरव बताकर फंसे राहुल गांधी, दर्ज हुआ मानहानि का एक और केस

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का एक और मामला दर्ज  किया गया है. इस साल जनवरी में उनकी भारत जोड़ो यात्रा  के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के खिलाफ टिप्पणी पर मानहानि का मामला दर्ज किया गया है. उत्तराखंड के हरिद्वार कोर्ट में RSS कार्यकर्ता कमल भदौरिया  की शिकायत पर वकील अरुण भदौरिया ने केस दर्ज कराया है. मामले की सुनवाई 12 अप्रैल को होगी.


दरअसल, 9 जनवरी, 2023 को हरियाणा के अंबाला में भारत जोड़ो यात्रा के बाद एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने कहा था कि आरएसएस के सदस्य ’21वीं सदी के कौरव’ हैं. राहुल ने कहा था, कौरव कौन थे? मैं आपको सबसे पहले 21वीं सदी के कौरवों के बारे में बताऊंगा. वे खाकी हाफ पैंट पहनते हैं, हाथ में लाठी रखते हैं. भारत के 2-3 अरबपति कौरवों के साथ खड़े हैं.

गौरतलब है कि पिछले महीने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी ‘सभी चोरों के पास मोदी सरनेम” की टिप्पणी के खिलाफ मानहानि के मामले में दो साल की जेल की सजा सुनाई गई थी. उन्हें भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत सूरत की एक अदालत ने दोषी ठहराया था. उनकी सजा के बाद कांग्रेस नेता को लोकसभा सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था. राहुल गांधी की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हो रही हैं. उनकी सदस्यता को लेकर संसद से सड़क तक संग्राम मचा हुआ है. पटना की MLA/MP कोर्ट ने मोदी सरनेम विवाद को लेकर राहुल गांधी को समन जारी किया है. जिसमें उन्हें 12 अप्रैल को पेश होने के लिए तलब किया गया है.

दरअसल, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने मोदी सरनेम मामले को लेकर मजिस्ट्रेट कोर्ट में मानहानि का मामला दायर किया है. याचिका का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी किया है. मामले की अगली सुनवाई 12 अप्रैल को है. बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी के वकील एसडी संजय ने बताया कि कोर्ट ने राहुल गांधी के वकील से आरोपी को व्यक्तिगत रूप से पेश करने का निर्देश दिया है. वहीं सुशील कुमार मोदी ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को यहां की एक कोर्ट द्वारा “पर्याप्त सजा” मिलेगी. एक वीडियो बयान में मोदी, जो अब राज्यसभा सदस्य हैं ने खुलासा किया कि पटना में एमपी/एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी के विवादास्पद भाषण के बाद दायर याचिका के संबंध में 12 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा है. गांधी को सीआरपीसी की धारा 317 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया गया है.

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.