Media24Media.com: राधिका खेड़ा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राधिका खेड़ा. Show all posts
Showing posts with label राधिका खेड़ा. Show all posts

राधिका खेड़ा ने लगाया बड़ा आरोप, बोली- भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ छोड़ने कहा, डिबेट में भी शामिल होने से रोका…

No comments Document Thumbnail

 Radhika Khera News:  पीसीसी नेताओं के द्वारा कांग्रेस की पूर्व नेशनल कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा के साथ राजीव भवन में बदसलूकी की गई थी। इस घटना के बाद अब राधिका खेड़ा ने कांग्रेस के सभी पदों के साथ ही प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया हैं। आज राधिका खेड़ा ने पूरे मामले पर जानकारी देते नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए।


राधिका खेड़ा ने बताया कि इस विवाद के बाद उन्हें प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ छोड़ने को कहा था। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें किसी भी तरह के डिबेट में भी शामिल होने से रोका गया। राधिका ने खुलासा किया कि अपने साथ हुई बदसलूकी के बाद उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई बड़े नेताओं को फोन लगाया लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया। कई दिनों के गुहार के बाद भी जब किसी तरह की सुनवाई नहीं हुई तब उन्होंने इस्तीफे पर फैसला लिया। इससे पहले उन्होंने खुद भी मीडिया से दूरी बनाई थी।

राधिका ने साफतौर पर कहा कि ‘उनके खिलाफ साजिश रची गई हैं। अपने साथ हुए घटनाक्रम के बाद जब उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया तब वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने उन्हें फोन किया। राधिका ने यह भी बताया की छग के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें छत्तीसगढ़ छोड़ देने को भी कहा था।

भाजपा में शामिल होंगी राधिका खेड़ा! अजय चंद्राकर ने कहा, बीजेपी में स्वागत है...

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में हुई बदसलूकी से आहत कांग्रेस की नेशनल कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने कल शाम पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया था कि राम लला दर्शन के कारण उनका विरोध हो रहा था। उन्हें धक्का दिया गया और कमरे में बंद कर दिया गया।


वही दूसरी तरफ भाजपा ने इस मुद्दे को लपक लिया था। भाजपा के नेताओं ने खुलकर राधिका खेड़ा का समर्थन किया, उन्हें न्याय का भरोसा भी दिया। राधिका ने इस संबंध में पार्टी के बड़े नेताओं को भी खत लिखा था लेकिन किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिलने से आहत राधिका खेड़ा ने इस्तीफा दे दिया।

वही अब राधिका खेड़ा के भाजपा में शामिल होने की संभावना जताया जा रही हैं। हालाँकि खुद उन्होंने इसके संकेत नहीं दिए हैं। इस बारे में मीडिया ने विधायक अजय चंद्राकर से चर्चा की हैं। पूछा गया कि क्या राधिका खेड़ा पार्टी प्रवेश कर रही हैं? इसपर चंद्राकर ने कहा हर राष्ट्रवादी का बीजेपी में स्वागत है। जो राष्ट्र को प्रेम करता है उसका बीजेपी में स्वागत है। सुशील आनंद शुक्ला पर एफआईआर की मांग पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि एफआईआर कराया जाना चाहिए, इस पर तुरंत कार्रवाई करना जरूरी हैं।


राधिका के इस्तीफे के बाद छत्तीसगढ़ में गरमायी राजनीति, सीएम साय बोले- नारी न्याय की बात करने वालों की कथनी- करनी में फर्क

No comments Document Thumbnail

 CG Politics :  कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के पार्टी से इस्तीफे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है कि - पिछले कुछ दिनों से यह खबर चर्चा में है कि राष्ट्रीय स्तर की महिला प्रवक्ता कांग्रेस भवन में अपने लोगों द्वारा अपमानित हुई। 


उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया और कांग्रेसी नारी न्याय की बात करते हैं। उसके कथनी और करनी में फर्क है। जिसके कारण आज कांग्रेस की दुर्गति हो रही है। देश में 55-60 साल तक एकछत्र राज करने वाले आज विलुप्ति की ओर बढ़ते जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस राम विरोधी है ही। उन्होंने कांग्रेस ने राम पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया था और प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भी उन्होंने स्वीकार नहीं किया था। भगवान राम का निमंत्रण हर कोई स्वीकार करता है। उसमें जाना नहीं जाना शामिल होना एक अलग बात है। निमंत्रण अस्वीकार कर आप क्या जताना चाहते हैं। 

ये यही जताना चाहते हैं कि, राम विरोधी हैं। वहीं तीसरे चरण का चुनाव प्रचार थमने पर सीएम श्री साय ने कहा कि, तृतीय चरण का चुनाव प्रचार थम गया है। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सूरजपुर में रैली हुई और सभा में भारी संख्या में लोग आए। एक अच्छी तरह से राष्ट्रीय अध्यक्ष के करकमलों से चुनाव प्रचार समाप्त हुआ। जहां भी हमारे नेता गए है, वहां भाजपा के पक्ष में माहौल है।

वही छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दावा किया कि अगर राधिका खेड़ा इस पूरे मामले में सरकार और प्रशासन के पास शिकायत आती है, तो निश्चित तौर पर इस मामले में एक्शन लिया जायेगा।


भाजपा विधायक भावना बोहरा ने राजीव भवन में हुए दुर्व्यवहार के मामले में राधिका खेड़ा के ताजा ट्वीट को लेकर बघेल पर तंज कसा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की विधायक भावना बोहरा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के साथ कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में हुए दुर्व्यवहार के मामले में राधिका खेड़ा के ताजा ट्वीट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसा है। बोहरा ने सवाल किया कि आखिर प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय नेता तक हर बार बघेल पर ही ठीकरा क्यों फोड़ रहे हैं? कांग्रेस नेत्री प्रियंका वाड्रा क्या इस मामले में कारगर कार्रवाई करके साहसपूर्ण संदेश देंगीं?


भाजपा विधायक बोहरा ने कांग्रेस प्रवक्ता सुश्री खेड़ा के ट्वीट का उल्लेख किया, जिसमें खेड़ा ने कहा है- "दुशील को लेकर कका का मोह एक लड़की की इज्जत से बढ़कर है।" सुश्री खेड़ा ने 'मर्यादा पुरुषोत्तम' प्रभु श्रीराम जी के ननिहाल में 'दीदी' का 'स्वागत' करते हुए कहा है कि लड़की हूँ, 'लड़ रही हूँ।' बोहरा ने कहा कि इस घमासान का आज तीसरा दिन है, लेकिन कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व खामोश है। महिलाओं के सम्मान, उनके लिए महालक्ष्मी न्याय योजना और लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ का ढोल पीट रही कांग्रेस और प्रियंका वाड्रा यह बताएँ कि जब कांग्रेस में ही महिला नेत्रियों का सम्मान सुरक्षित नहीं है, राष्ट्रीय स्तर की नेत्री को ही न्याय के लिए तीन दिन का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, वह कांग्रेस देश की महिलाओं के सम्मान की रक्षा और उनके साथ क्या खाक न्याय करेंगे?

भाजपा विधायक बोहरा ने यह भी जानना चाहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल आखिर क्यों अपनी ही पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता के अपमान की कीमत पर किसी के प्रति मोहग्रस्त हैं? इससे पहले कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अरुण सिसौदिया ने और उससे पहले सुरेंद्र वैष्णव ने बघेल पर निशाना साधा था और अब राष्ट्रीय प्रवक्ता ने उन पर कटाक्ष किया है। श्रीमती बोहरा ने कहा कि भूपेश बघेल तो स्वयं अशिष्ट व्यवहार करते हुए 'भेंट-मुलाकात' कार्यक्रम में एक महिला को 'ए लड़की' कहकर अपमानित कर चुके हैं, तो क्या अब बघेल खेड़ा को भी उसी भाषा में नसीहत देंगे कि 'ए लड़की, ज्यादा राजनीति मत कर।' बोहरा ने कहा कि कौशल्या माँ की धरती पर अगर कांग्रेस की ही राष्ट्रीय नेता दु:खी है तो हमारा भी मन विचलित होता है। राधिका खेड़ा को कांग्रेसियों से बचने की सलाह देते हुए श्रीमती बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार के रहते उनको कुछ नहीं होगा, यह मोदी की गारंटी है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की गारंटी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.