Media24Media.com: बॉलीवुड

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बॉलीवुड. Show all posts
Showing posts with label बॉलीवुड. Show all posts

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा, 2 करोड़ रुपये जमा करने का भी आदेश, जानें पूरा मामला

No comments Document Thumbnail

 अहमदाबाद। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी, जो ‘घायल’, ‘घातक’ और ‘अंदाज अपना अपना’ जैसी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं, जामनगर कोर्ट ने उन्हें एक पुराने मामले में 2 साल की सजा सुनाई है. दरअसल, ये मामला एक करोड़ रुपये के चेक बाउंस से जुड़ा हुआ है। 2 साल की सजा के साथ कोर्ट ने उन्हें चेक अमाउंट की दोगुनी रकम यानी 2 करोड़ रुपये भरने का आदेश भी दिया है।


उधार के करोड़ रूपये वापस नहीं किये…

बताया जा रहा है कि राजकुमार संतोषी ने जामनगर के अशोकलाल नाम के एक व्यापारी से एक करोड़ रुपये उधार लिए थे। हालांकि उन्होंने वो रुपये वापस नहीं किए थे, जिसके बाद अशोकलाल ने उनके खिलाफ जामनगर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अशोकलाल के वकील के मुताबिक एक समय में दोनों अच्छे दोस्त हुआ करते थे। 2015 में उन्होंने उनसे एक करोड़ रुपये लिए थे। एक दफा राजकुमार संतोषी ने उधार चुकाने के लिए अशोकलाल को 10-10 लाख रुपये के 10 चेक भी दिए थे, लेकिन 2016 में वो सारे चेक बाउंस हो गए थे।

18 बार मिला सुनवाई का मौका, मगर…

दरअसल, जब चेक बाउंस हुआ तो उसके बाद अशोकलाल राजकुमार संतोषी से बात करना चाहते थे, लेकिन उनसे उनकी बात नहीं हो पाई, जिसके बाद वो जामनगर कोर्ट पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मामला जब कोर्ट में पहुंचा तो संतोषी 18 दफा सुनवाई से गायब रहे। वहीं अब उसी मामले को लेकर कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। 2 साल की सजा के साथ-साथ 2 करोड़ रुपये देने का भी आदेश दिया है।

बहरहाल, वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते कुछ समय से वो अपनी अगली फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। वो इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसमें सनी देओल लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

सात फेरे लेकर एक दूजे के हुए परिणीति और राघव, शादी फोटो हुई वायरल…

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली : बॉलीवुड की क्यूट डीवा परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर 2023 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड राघव चड्ढा के साथ सात फेरे लेकर जन्म-जन्म के बंधन में बंध गई हैं। उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ होटल में राघव और परिणीति की ग्रैंड अंदाज में शादी हुई। बॉलीवुड और राजनीति जगत से जुड़े कई मशहूर चेहरे इस खास शादी का हिस्सा बने, हालांकि परिणीति की कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा शादी में शरीक नहीं हुईं।


परिणीति-राघव की शादी की गेस्ट लिस्ट

मेहमानों में मनीष मल्होत्रा, सानिया मिर्जा, हरभजन सिंह, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, संजय सिंह और आदित्य ठाकरे जैसे चर्चित नाम शामिल हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके अपनी बहन को शादी की शुभकामनाएं दीं और परिणीति ने भी इंस्टा स्टोरी पर उन्हें सगाई का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया कहा। खबर है कि अपने वर्क कमिटमेंट्स के चलते प्रियंका शादी में नहीं पहुंच पाई हैं।


परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के बाद अब द लीला पैलेस में कपल के ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारियां शुरू हो गई है. इसके लिए पैलेस को खूबसूरत लाइटों से सजाया गया है.

छत्तीसगढ़ में एक और बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ की नई फिल्म नीति लागू होने के बाद यहां बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग का सिलसिला लगातार जारी है। नवा रायपुर में आज से एक और बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। हिन्दी फिल्म 'शादी में ज़रूर आना' फेम निर्माता-निर्देशक रत्ना सिन्हा की नई हिन्दी फ़िल्म का आज मुहुर्त शॉट सम्पन्न हुआ।
                    

रायपुर और नवा रायपुर में अगले 20 दिनों तक इसकी शूटिंग चलेगी। फ़िल्म में अक्षय ओबेरॉय, अशनूर कौर और आदिल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। आज नवा रायपुर में फिल्म के मुहूर्त शॉट के मौक़े पर छत्तीसगढ़ सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी भी मौजूद थे।

14 को रिलीज होगी छॉलीवुड की फिल्म दुल्हिन उही जउन पिया मन भाय

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छालीवुड के इतिहास में एक ऐसी फिल्म बनी है जिसने बॉलीवुड से भी 5 प्रतिशत से अधिक कलेक्शन किया है, मैं उस फिल्म का नाम तो नहीं लूंगा लेकिन यह बताते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि छत्तीसगढ़ के लोगों ने इस फिल्म को बहुत प्यार दिया। इस बात का भी दुख है कि छत्तीसगढ़ में तीन ओटीटी प्लेफार्म आए जिसमें एक इंटरनेशनल भी शामिल है वह भी यहां चल पा रहा है। लोग यूट्यूब पर तो छॉलीवुड के चाहे फिल्मी गाने हो या एल्बम उसको खुद प्यार देते है लेकिन जब फिल्मों को देखने की बात आती है तो 100 रुपये भी खर्च नहीं करना चाहते।


इसके अलावा छत्तीसगढ़ में सिनेमाघरों की कमी भी है गिने-चुने 33 सिनेमाघर है जिनमें भी छालीवुड की फिल्मों को लगाने के लिए जद्दोजहद करना पड़ता है। उक्त बातें ऑस्क इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी छालीवुड फिल्म दुल्हिन उही जउन पिया मन भाय के अभिनेता मन कुरैशी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं। इस अवसर पर फिल्म के निर्माता पवन तातेड़ भी उपस्थित थे।

उन्होंने बताया कि यह फिल्म 14 जुलाई को छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हो रही है, फिल्म पारिवारिक परिवेष में बनी है ताकि छत्तीसगढ़ के लोगों का इसे भरपूर प्यार मिल सकें। जिस तरह से इसके गानों को फिलहाल अभी मिल रहा है। फिल्म में 7 गानें है जिसे यूट्यूब पर लोग खूब पसंद कर रहे है, लेकिन यूट्यूब पर देखने और सिनेमा घरों में जाकर देखने में काफी अंतर है। छालीवुड की फिल्मों को देखने के लिए लोग अपनी जेब से 100 रुपये भी खर्च नहीं करना चाहते है, यह बड़ी दुख की बात है। मन कुरैशी और सोनाली सहारे की जोड़ी बीए फस्र्ट इयर के पांच साल बाद एक बार फिर परदे पर छत्तीसगढ़ के लोगों को देखने को मिलेगा क्योंकि इस जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म 2 घंटे 32 मिनट की है।


The Kerala Story को लेकर हो रहे विवाद पर बोलीं कंगना रनौत- 'फिल्म पर बैन लगाना संविधान का अपमान

No comments Document Thumbnail

The Kerala Story Controversy : बॉलीवुड की बेबाक अदाकारा कंगना रनौत ने एक बार फिर से आवाज उठाई है. इस बार कंगना ने ‘द केरल स्टोरी’ पर चल रहे विवाद के बीच अपनी बात रखी है. ‘द केरल स्टोरी’ की रिलीज के कई दिन गुजर जाने के बाद भी फिल्म पर विवाद जारी है.


ऐसे में कंगना रनौत ने इस फिल्म पर बैन लगाने की मांग करने वालों को करारा जवाब दिया है. कंगना का कहना है कि सीबीएफसी की मंजूरी के बाद भी कुछ राज्यों द्वारा ‘केरल स्टोरी’ पर बैन लगाया जाना गलत है. कंगना ने अपनी बात को पूरी करते हुए कहा कि “केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा पारित फिल्म पर बैन लगाना संविधान का अपमान है.

केरल स्टोरी पर जिन राज्यों ने बैन लगाया है वह सही नहीं है. सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे केरल की महिलाओं को आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) धर्मां बदलने के लिए मजबूर किया गया था. इस कहानी के सामने आने के बाद जहां केरल सरकार डायरेक्टर पर अपनी छवी खराब करने का आरोप लगा रही हैं. वहीं कई राज्यों में लगातार इस फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही है.

कंगना रनौत के मुताबिक, लोगों को हमेशा ये शिकायत रहती है कि बॉलीवुड वो फिल्में क्यों नहीं बनाता जिन्हें वह देखना पसंद करते हैं. कंगना की मानें तो द केरल स्टोरी जैसी फिल्में लोगों की शिकायत दूर कर देती हैं. इस तरह की फिल्म लोग देखना चाहते हैं और इस तरह की फिल्में फिल्म इंडस्ट्री की मदद करती हैं.

बता दें, समुदायों के बीच तनाव को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने 8 मई को फिल्म पर बैन लगाने का फैसला लिया था. कानून-व्यवस्था की हालत और खराब दर्शकों की संख्या का हवाला देते हुए तमिलनाडु के सिनेमाघरों ने इसकी स्क्रीनिंग पर बैन लगा दिया था. पिछले हफ्ते, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में फिल्म पर बैन लगाने के पश्चिम बंगाल सरकार के आदेश पर रोक लगा दी और तमिलनाडु से फिल्म देखने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा.

 

सतीश कौशिक की मौत को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा, फार्म हाउस पर पुलिस को मिली ये संदिग्ध चीज

No comments Document Thumbnail

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सतीश कौशिक दुनिया को अलविदा कह गए हैं. बताया जाता है कि एक्टर का निधन (66 वर्ष) कार्डियक अरेस्ट के बाद हुआ. सतीश कौशिक के निधन ने उनके परिवार और करीबियों को जिंदगी भर का खालीपन दिया है. शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई थी. लेकिन अब सतीश कौशिक मौत मामले में नया मोड़ आया है.


सूत्रों के मुताबिक, साउथ वेस्ट दिल्ली के जिस फार्महाउस में सतीश कौशिक ने मौत से एक दिन पहले होली पार्टी की थी, वहां से क्राइम टीम को कुछ दवाइयां मिली हैं. पुलिस किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले डिटेल्ड पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. जिसमें मौत की असल वजह का पता चलेगा.

किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि साल 2023 सतीश कौशिक की आखिरी होली होगी. सतीश कौशिक ने 7 मार्च को मुंबई में शबाना आजमी के घर होली पार्टी अटेंड की थी. इसकी फोटोज उन्होंने इंस्टा पर शेयर की थीं. मुंबई में दोस्तों संग होली खेलने के बाद सतीश कौशिक ने 8 मार्च को दिल्ली में होली खेली थी.

उन्होंने दिल्ली के बिजवासन स्थित फार्महाउस में अपनी फैमिली के साथ होली खेली थी. दिन में होली खेलने के बाद 8 मार्च को आधीरात 12.10 बजे उन्हें बेचैनी होने लगी थी. उन्होंने अपने मैनेजर को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी. इसके बाद उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टर्स ने सतीश कौशिक को बचाने की काफी कोशिश की. मगर तब तक वे आखिरी सांस ले चुके थे.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.