Media24Media.com: प्रबंधकों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label प्रबंधकों. Show all posts
Showing posts with label प्रबंधकों. Show all posts

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक

No comments Document Thumbnail

गौरेला पेंड्रा मरवाही। कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के संबंध में बैठक ली। कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने धान खरीदी केंद्र के प्रबंधकों, फड़ प्रभारियों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरो को नियमानुसार धान खरीदी करने, फसल पैदावार के अनुसार निर्धारित मात्रा में टोकन जारी करने, टोकन सत्यापन के बाद ही धान खरीदी करने और अवैधानिक रूप से धान परिवहन की सूचना मिलने पर तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने सभी समिति प्रबंधक एवं फड़ प्रभारी को उन्हें संलग्न किए गए समितियों-उपार्जन केंद्रों में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और 26 नवंबर रविवार तक भौतिक सत्यापन करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार,  खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, सहायक पंजीयक सहकारी संस्था, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक भी उपस्थित थे।


 

प्राथमिक लघु वनोपज संघ के प्रबंधको को तीन स्तरीय वेतनमान, प्रबंधक संघ ने जताया आभार

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी संघ के प्रबंधकों को तीन स्तरीय वेतनमान देने की घोषणा की। जिसका जिला लघु वनोपज प्रबंधक संघ के अध्यक्ष देवचंद नारंग, सचिव बेदनाथ मेहरा और प्रदेश के समस्त 902 प्रबंधको नेस्वागत किया है। मुख्यमंत्री, प्रियंका गांधी वाड्रा, वनमंत्री मोहम्मद अकबर, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के एमडी संजय शुक्ला, अपर प्रबंध संचालक अनिल राय और छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के समस्त नेता, मंत्री, विधायकों एवं राज्य लघु वनोपज संघ के सभी अधिकारी-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है।

जिला अध्यक्ष नारंग व मेहरा ने कहा कि प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी संघ के प्रबंधक 35 वर्षों (1988) से अंशकालीन प्रबंधक के रूप में कार्य कर रहे थे। और हमारा वेतन पारिश्रमिक के रूप में दिया जाता था। लेकिन भूपेश सरकार ने प्रबंधकों को तीन स्तरीय वेतनमान देकर हमारे अंशकालीन रूपी कलंक को धो दिया है। अब हमें राज्य संघ के कर्मचारी का दर्जा मिल गया है। जिसके लिए हम मुख्यमंत्री एवं संघ के एमडी का विशेष आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही आशा करते हैं कि इसी तरह अपना आशीर्वाद प्रबंधक संघ पर बनाकर रखेंगे।

जगदलपुर प्रवास के दौरान श्रीमती प्रियंका गांधी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों को राज्य संघ के सेटअप में लेते हुवे तीन स्तरीय वेतनमान देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम के दौरान अन्य बड़ी घोषणाएं भी की जिसका महसमुंद जिला लघु वनोपज संघ के समस्त प्रबंधक साथी लक्ष्मी पटेल, राधेश्याम साहू , देव पटेल, तेजराम यादव, नवीन चंद्राकर, राधेश्याम निषाद, राकेश पटेल, प्रवीण नायक ने मुख्य्मंत्री का आभार जताया है।

मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा अस्पतालों का लक्ष्य सर्टिफिकेशन कराएं – टी.एस. सिंहदेव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों, सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधकों के साथ मैराथन बैठक कर विभागीय कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा अस्पतालों के लक्ष्य (LaKshya) सर्टिफिकेशन के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पतालों में समय-समय पर पॉवर एवं फायर ऑडिट कराने को कहा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जिलेवार समीक्षा की गई तथा इनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश व सुझाव दिए गए।

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज रायपुर के नवीन विश्राम भवन में दिनभर चली बैठक में मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक शासकीय अस्पतालों के लक्ष्य सर्टिफिकेशन कराने और सभी योजनाओं व कार्यक्रमों से संबंधित डॉटा को पोर्टल में ही भरने के निर्देश दिए। उन्होंने ज्यादा जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच व नियमित फ़ॉलो-अप के साथ जननी सुरक्षा कार्यक्रम के हितग्राहियों को प्रदान की जाने वाली राशि का भुगतान जल्द से जल्द करने को कहा। उन्होंने नर्सिंग होम एक्ट के अंतर्गत जिलों को प्राप्त आवेदनों के यथाशीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर., स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक  भोसकर विलास संदिपान, सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक चंद्रकांत वर्मा और महामारी नियंत्रण के संचालक डॉ. सुभाष मिश्रा भी बैठक में मौजूद थे।

स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने बैठक में मैदानी अधिकारियों को ग्राम स्वच्छता एवं पोषण दिवस (VHND) कार्यक्रम से जुड़ी समस्याओं को जल्दी दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान भारत डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा मरीजों तक पहुंचाने इसके रिजेक्शन की दर को कम करने को कहा। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिलों को विभिन्न मदों में दिए गए बजट के उपयोग की भी समीक्षा की गई। मिशन संचालक भोसकर विलास संदिपान ने नियमानुसार पूरे बजट के उपयोग के निर्देश दिए।

बैठक में बच्चों के टीकाकरण को बढ़ाने, पीसीपीएनडीटी कार्यक्रम के अंतर्गत हुई बैठकों का विवरण राज्य पीसीपीएनडीटी शाखा को भेजने और जिला अस्पतालों में उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क डायलिसिस सेवा के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए जिससे कि जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सके। शिशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, क्षय (टीबी) उन्मूलन कार्यक्रम, कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, रेबीज़ नियंत्रण कार्यक्रम, शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा आईडीएसपी (IDSP) के कार्यों की भी बैठक में समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने किसानों से अच्छा व्यवहार करने की दी हिदायत

No comments Document Thumbnail

कोंडागांव। कोंडागांव में समर्थन मूल्य पर धान और मक्का खरीदी की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नोडल अधिकारियों, प्रबंधकों, समिति प्रभारियों और ऑपरेटरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में कलेक्टर दीपक सोनी ने धान और मक्का खरीदी के लिए सभी समितियों में किसानों की सुविधा के लिए छायादार शेड और पेयजल  व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। 


उन्होंने सभी समिति प्रबंधकों को धान को नमी से बचाए रखने के लिए ड्रेनेज लगाने के साथ ही फेंसिंग करने को कहा है। कलेक्टर ने किसानों से अच्छा व्यवहार करने और किसी भी तरह की समस्या आने पर नोडल अधिकारियों को त्वरित सूचना देने के निर्देश दिए। इस बीच, ‘‘टोकन तुहंर हाथ‘‘ ऐप में रजिस्ट्रेशन के समय किसानों को होने वाली समस्या से अवगत कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर- शून्य सात सात आठ छह - दो नौ नौ शून्य दो आठ जारी किया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.