Media24Media.com: ट्रांसफर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ट्रांसफर. Show all posts
Showing posts with label ट्रांसफर. Show all posts

CG NEWS : ट्रांसफर के बाद भी ज्वाइनिंग नहीं करने वाले डिप्टी कलेक्टरों पर राज्य सरकार ने की बड़ी कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। ट्रांसफर के बाद नयी जगह पर ज्वाइनिंग नहीं करने वाले डिप्टी कलेक्टरों पर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। GAD ने सभी अधिकारियों को एकतरफा रिलीव कर दिया है।


दरअसल पिछले सप्ताह तीन अलग-अलग आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 100 से ज्यादा अधिकारियों के तबादले किये गये थे। तबादला किये गये अधिकारियों में जनपद सीईओ, जिला पंचायत सीईओ, संयुक्त कलेक्टर, अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारी थे।

‘ज्वाइनिंग तक नहीं मिलेगा लाभ’


सामान्य प्रशासन विभाग ने कहा कि है कि स्थानांतरित अधिकारियों को पदग्रहणकाल का लाभ नयी पदस्थापना स्थल पर ज्वाइनिंग के बाद ही दिया जायेगा। जो भी अधिकारी भारमुक्त होकर पदस्थापना स्थल पर कार्यभार नहीं करते हैं, तो ये शासन के आदेश की अवहेलना कही जायेगी।

 



रोड शो कर फिल्मी स्टाइल में विदाई TI को पड़ी महंगी, जारी हुआ सस्पेंशन ऑर्डर

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। ट्रांसफर के बाद फिल्मी स्टाइल में रोड शो कर फेयरवेल लेने वाले TI की छुट्टी हो गई है। डोंगरगढ़ से बिलासपुर पहुंचते ही IG बीएन मीणा के कार्यालय से उन्हें सस्पेंशन लेटर थमा दिया गया। रविवार इंस्पेक्टर सुरेन्द्र स्वर्णकार का वर्दी पहनकर फिल्मी स्टाइल में विदाई समारोह को VIDEO सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।जानकारी के मुताबिक अनुशासनहीनता मामले में ये कार्रवाई की गई है। बिलासपुर में अपनी पिछली पोस्टिंग के दौरान कोरोनाकाल में पेट्राेल पंप के कर्मचारी व एक छात्र को जमकर पीटने के मामले में भी वो विवादों में आए थे।


रविवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमे डोंगरगढ़ से बिलासपुर ट्रांसफर होने पर थानेदार सुरेंद्र स्वर्णकार को फूलों से सजी कार से विदाई दी गई थी, जिसमें वे फूलों से सजी अपनी लक्जरी कार का सनरूफ खोलकर रोड शो कर रहे थे।

इस रोड शो से सुरेंद्र स्वर्णकार काफी चर्चा में थे। ऐसे फिल्मी स्टाइल में रोड शो को पुलिस अफसरों ने भी अनुशासनहीनता माना है। यही वजह है कि बिलासपुर में ज्वाइन करते ही उन्हें निलंबित कर दिया गया है। हालांकि अभी इसे लेकर आदेश नहीं मिल पाया है। लिहाजा स्पष्ट नहीं है कि विभाग ने उन्हें सस्पेंड किस मुद्दे पर किया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.