Media24Media.com: आंकलन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label आंकलन. Show all posts
Showing posts with label आंकलन. Show all posts

जंगल सफारी नया रायपुर के युवान कार्यक्रम अंतर्गत लोगों को पर्यावरण में प्रति किया जा रहा है जागरूक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। नंदनवन जंगल सफारी नवा रायपुर के युवान कार्यक्रम अंतर्गत पर्यावरण के प्रति लोगों को स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में तालाबों के महत्व और आवश्यकताओं को समझने के लिए सामुदायिक भागीदारी से एक सर्वेक्षण तैयार किया गया है। इस सर्वेक्षण के माध्यम से जल सरंक्षण के लिए तालाबों की आवश्यकता और स्थिति का आंकलन किया जा रहा है।

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारे लिए प्रेरणा हैं, जिन्होंने तालाबों को बनाया और जल सरंक्षण में योगदान दिया। अब यह तालाब धीरे धीरे विलुप्त हो रहे हैं और इनके कारण भूजल पर दबाव बढ़ रहा है। इसे समझने के लिए समुदाय के सहयोग से मोर तरिया मोर अभिमानथीम के अंतर्गत सर्वे का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए वन विभाग द्वारा सभी से अनुरोध किया गया है कि अपने समीपस्थ किसी एक गाँव के एक या अधिक या सभी तालाबों का सर्वे कर इस कार्य में सहयोग करें। इसे अपने साथियों, संस्था के कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं के साथ साझा भी करने का आग्रह किया गया है। इसके लिए अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2024 निर्धारित की गई है। वेबसाइट https://www.surveymonkey.com/r/WYWPCS3 के माध्यम से जानकारी दी जा सकती है।


बारिश से प्रभावित परिवारों को संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर के निर्देश पर पहुंचाई गई राहत

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। लगातार बारिश से शहर के निचली बस्तियों में रहने वाले करीब 30 से 40 परिवार प्रभावित हुए हैं। संसदीय सचिव विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर एवं नगर पालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर ने वार्डों का जायजा लिया। और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाते हुए उनके भोजन रहने की व्यवस्था की गई। वहीं बारिश से हुए नुकसान का आंकलन में राजस्व जुटे हुए हैं। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद से महासमुंद में शनिवार से लगातार हो रहीं बारिश से जन जीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। इस बारिश से शहर के कई वार्डों में जल मग्न की स्थिति निर्मित हो गई है।

वहीं बारिश के कारण वार्ड नंबर एक और 14 के करीब 30 से 40 परिवार प्रभावित हुए हैं। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर एवं नगर पालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, राजस्व विभाग के तहसीलदार प्रेमु साहू, पटवारी खम्मन लाल साहू प्रभावितों का जायजा लिया, और प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाई गई है। प्रभावित परिवारों को बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा में विस्थापित किया गया। नगर पालिका द्वारा उनके भोजन की व्यवस्था की गई। वहीं संसदीय सचिव चंद्राकर ने राजस्व विभाग को बारिश से हुए क्षति का आंकलन करने को कहा है।

जल भराव से निपटने नगर पालिका में हुई आपात बैठक

संसदीय सचिव विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर के निर्देश पर जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर पालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर ने राष्ट्रीय राज मार्ग, सेतु निगम की आपात बैठक बुलाई। जिसमें एन एच 353 के एस के द्विवेदी, सेतु निगम से विश्वकर्मा, सहायक अभियंता नायर, पालिका के एई अनुप कुमार सोनी, दिलीप कश्यप, दिलीप चंद्राकर मौजूद रहे। बैठक में बारिश से जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए बग्गा स्टोर के पास राष्ट्रीय राज मार्ग नाला के खुदाइ कर अंबेडकर चौक पर स्थित नाली से जोड़ने का निर्णय लिया गया। नपाध्यक्ष चंद्राकर ने जल्द ही नाला निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.