Media24Media.com: शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूला टूटा, 6 लोग गिरे

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूला टूटा, 6 लोग गिरे

Document Thumbnail

 जांजगीर-चांपा: शिवरीनारायण मेले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब आकाश झूला अचानक टूट गया। झूला टूटने से उस पर सवार 6 लोग नीचे गिर पड़े, जिससे कई लोग घायल हो गए।


3 की हालत गंभीर

हादसे में 2 युवतियां और 1 महिला जमीन पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों युवतियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इसके अलावा 3 अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

अस्पताल में भर्ती

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। सभी का उपचार जारी है।

 मेला घूमने आई थीं युवतियां

घायल युवतियां मलदा गांव से मेला घूमने आई थीं। गंभीर रूप से घायल युवतियों की पहचान चंद्रकांता कश्यप और भूमिका कश्यप के रूप में हुई है।

घटना के बाद मेले में दहशत का माहौल है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.