Media24Media.com: CG Liquor Scam : 3200 करोड़ के शराब घोटाले में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई, दो की रिमांड बढ़ी, एक आरोपी जेल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG Liquor Scam : 3200 करोड़ के शराब घोटाले में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई, दो की रिमांड बढ़ी, एक आरोपी जेल

Document Thumbnail

 CG Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में गुरुवार को ACB-EOW स्पेशल कोर्ट में अहम कार्यवाही हुई। रिटायर्ड IAS निरंजन दास, कारोबारी यश पुरोहित और नीतेश पुरोहित को रिमांड अवधि पूरी होने पर अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने निरंजन दास और यश पुरोहित की रिमांड चार दिन के लिए बढ़ा दी, जबकि नीतेश पुरोहित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


ईओडब्ल्यू के आरोप

जांच एजेंसी का आरोप है कि शराब घोटाले की अवैध कमाई सिंडिकेट के सदस्य अनवर ढेबर तक पहुंचाई जाती थी। जनवरी 2019 से फरवरी 2020 तक यह रकम रायपुर स्थित गिरीराज होटल में रखी जाती थी, जो नीतेश और यश पुरोहित के स्वामित्व में है। यहीं से यह राशि नेताओं, अधिकारियों और पार्टी फंड तक पहुंचती थी।

3200 करोड़ का घोटाला

ईओडब्ल्यू की जांच में सामने आया है कि 2019 से 2023 के बीच 15 जिलों में ड्यूटी-फ्री "बी-पार्ट शराब" की समानांतर अवैध बिक्री की गई। इस दौरान 60 लाख पेटियों से अधिक शराब बेची गई, जिसकी कीमत करीब 2174 करोड़ रुपये आंकी गई है। अनुमान है कि घोटाले की कुल रकम 3200 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है।

अब तक की कार्रवाई

इस मामले में अब तक पूर्व मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल, पूर्व IAS अनिल टूटेजा और अनवर ढेबर सहित 15 आरोपी जेल में बंद हैं। जांच एजेंसी अब तक 70 आरोपियों को आरोपित कर चुकी है, जबकि सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.