Media24Media.com: अगले तीन दिन रहें सतर्क! छत्तीसगढ़ के 28 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अगले तीन दिन रहें सतर्क! छत्तीसगढ़ के 28 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Document Thumbnail

 CG Me Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी उमस और गर्मी से लोग परेशान हैं। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को प्रदेश के 28 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।


किन जिलों में अलर्ट?

रायपुर, धमतरी, बिलासपुर, महासमुंद, कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, अंबिकापुर, बलौदाबाजार समेत 28 जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी गई है।

कहाँ रहेगा मौसम सामान्य?

दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, बेमेतरा और राजनांदगांव जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

अब तक का बारिश का आंकड़ा

  • 1 जून से 13 सितंबर तक अनुमानित बारिश: 1051.1 मिमी
  • वास्तविक बारिश: 1024.7 मिमी (3% कम)
  • बलरामपुर: सामान्य से 51% अधिक (1367.4 मिमी)
  • बेमेतरा: सामान्य से 50% कम (482.6 मिमी)
  • पिछले 24 घंटे का तापमान
  • रायपुर: 32.4° / 25.5°
  • बिलासपुर: 32.4° / 25.2°
  • अंबिकापुर: 31.8° / 23.5°
  • जगदलपुर: 32.0° / 23.9°
  • दुर्ग: 32.8° / 20.6°

अगले तीन दिन का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.