Media24Media.com: छत्तीसगढ़: नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुठभेड़, 2 महिला माओवादी ढेर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़: नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुठभेड़, 2 महिला माओवादी ढेर

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच अबूझमाड़ के जंगल में हुई मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गईं। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। अभी सर्चिंग चल रही है। सुरक्षाकर्मी माओवादी कैडरों की मौजूदगी की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे।


दरअसल, अबूझमाड़ के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। माड़ डिवीजन के सक्रिय माओवादी कैडर की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी के आधार पर डीआरजी नारायणपुर, कोंडागांव एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बीते शाम से सर्चिंग अभियान शुरू किया। गुरुवार सुबह तक चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है।

मारी गई नक्सली महिला कैडर माड़ डिवीजन से जुड़ी थीं और लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थीं। घटनास्थल से एक इंसास राइफल, एक 315 बोर का देशी हथियार, भारी मात्रा में मेडिकल सामग्री और नक्सली दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

मुठभेड़ को लेकर पुलिस विभाग ने बताया कि मारे गए माओवादियों की पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है। माओवादियों की ओर से भारी गोलीबारी की गई, लेकिन सुरक्षा बलों की सतर्कता से अभियान सफल रहा सर्चिंग अभियान अब भी जारी है, और अन्य संभावित ठिकानों की तलाश की जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.