Media24Media.com: सेंट्रल डेपुटेशन से छत्तीसगढ़ लौटे IPS अमरेश मिश्रा, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सेंट्रल डेपुटेशन से छत्तीसगढ़ लौटे IPS अमरेश मिश्रा, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Document Thumbnail

 रायपुर : डेपुटेशन पर केंद्र सरकार की NIA (नेशनल इंवस्टिगेशन एजेंसी) में गए IPS अमरेश मिश्रा छत्तीसगढ़ लौट आए हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो केंद्र में सेवा पूरी होने से पहले ही उन्हें छत्तीसगढ़ भेजा गया है। माना जा रहा है कि प्रदेश के पुलिस विभाग में मिश्रा अब अहम जिम्मेदारी संभालेंगे।


चर्चा है कि मिश्रा को नक्सल ऑपरेशन, या सरकार के दूसरे अहम विभागों का जिम्मा दिया जा सकता है। पिछली बार कांग्रेस की सरकार बनने के कुछ ही महीने बाद अमरेश दिल्ली चले गए थे। वे अब तक NIA में DIG के पद पर थे। सेंट्रल एजेंसी की कई अहम जांच टीम का हिस्सा रहे।


अमरेश मिश्रा इससे पहले साल 2019 में रायपुर के SSP रह चुके हैं। प्रदेश के इंटेलिजेंस में भी काम करने का अनुभव इनके पास है। साय सरकार में अफसरों की नई टीम तैयार की जा रही है, जो पॉलिसी मेकिंग में अहम रोल निभाएगी। अमरेश इसका हिस्सा हो सकते हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.