Media24Media.com: इन्टैक का राष्ट्रीय विरासत क़्वीज प्रतियोगिता 6 अगस्त को, 7 वीं से 10 वीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

इन्टैक का राष्ट्रीय विरासत क़्वीज प्रतियोगिता 6 अगस्त को, 7 वीं से 10 वीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे

Document Thumbnail

 महासमुन्द। भारतीय सांस्कृतिक निधि इन्टैक विरासत एवं शिक्षा संचार नई दिल्ली व महासमुन्द अध्याय द्वारा स्कूली विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय विरासत क्वीज प्रतियोगिता-2023 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन  रविवार 6 अगस्त को सुबह साढ़े 10 बजे से स्थानीय बरोण्डाबाजार रोड स्थित वनरक्षक प्रशिक्षण केन्द्र वन विद्यालय के व्याख्यान कक्ष में सम्पन्न होगा। 


संयोजक दाऊलाल चन्द्राकर ने  नगर स्थित विद्यालयों के प्राचार्यों को कक्षा 7 वीं से 10 वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रेरित कर इस प्रतियोगिता में शामिल कराने का आग्रह किया है। उन्होने बताया कि प्रत्येक विद्यालय से अधिकतम 10 विद्यार्थी,दो-दो विद्यार्थी की 5 टीम आमंत्रित किये गये हैं। प्रतियोगिता में भारत देश से संबंधित 20 प्रश्नों के लिखित उत्तर देने होंगे। जिनमें राष्ट्रीय स्तर के 12, इन्टैक से संबंधित 3 एवं राज्य स्तर के 5 प्रश्न शामिल रहेंगे। 

लिखित प्रश्नोत्तरी के प्रतिभागियों में से 4 टीमों का चयन उच्चतम प्राप्तांकों के आधार पर किया जायेगा। व्यक्तिगत रुप से जिन विद्यार्थियों को अधिकतम अंक प्राप्त होंगे उसकी मूल टीम मौखिक प्रश्नोत्तरी की पात्रता रखेंगे।मौखिक प्रश्नोत्तरी में राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर के 5 मौखिक प्रश्न बारी बारी से पूछे जायेंगे। 

मौखिक प्रश्नोत्तरी में प्राप्त उच्चतम अंकों के आधार पर विजेता टीम घोषित की जायेगी। इस विजेता टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। सभी प्रतिभागियों को  प्रमाण-पत्र  प्रदान किये जायेंगे। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शन  के लिये प्रतियोगिता मार्गदर्शिका के रूप में इन्टैक फैक्ट सीट उपलब्ध कराया गया है। प्रतियोगिता का संचालन सारंगगढ़- सरायपाली के संयोजक यशवंत चौधरी के नेतृत्व में इन्टैक के सदस्य करेंगे। 

सह-संयोजक राजेश्वर खरे ने बताया कि इन्टैक,प्राकृतिक,सांस्कृतिक,जीवित,
मूर्त एवं अमूर्त विरासत के प्रति जागरूकता,रखरखाव और उसे सुरक्षित रखने की दिशा में कार्य करती है। यह प्रतियोगिता भारत के इतिहास,विरासत एवं संस्कृति पर आधारित है तथा इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में अपने देश के प्रति जागरूकता लाना है। आज के संदर्भ में अपने देश के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी से विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। इस आयोजन की तैयारी बैठक में इन्टैक के सदस्य रुपेश तिवारी, आजीवन सदस्य रघुनाथ सिन्हा,प्रमोद कन्नौजे,टेकराम सेन,मानक नामदेव शामिल हुए।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.