Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Horoscope 2 February 2021: ये राशि के लोग यात्रा करते समय बरते सावधानी, जानिए आपके किस्मत में क्या है आज


दैनिक राशिफल (Horoscope 2 February 2021)





हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है और उसी के अनुसार उसके जीवन में परिवर्तन होते रहते है। ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। आज 31 जनवरी (Horoscope 2 February 2021) के दिन जानिए आपकी राशि के अनुसार आपका दिन कैसा जाएगा। जीवन में आने वाली बहुत सी समस्याओं का हल आपके राशि के अनुरूप समाधान करके ठीक किया जा सकता है। जानिए कैसे आप अपना दिन सुधार सकते हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन (Horoscope 2 February 2021) आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।





मेष राशि (Aries today horoscope)





विद्या ज्ञान प्रतियोगिता के क्षेत्र में अपेक्षित सफलताएं मिलना कठिन है। प्रयास के परिणाम भविष्य में ही प्राप्त होंगे। संतान और आय के संदर्भ में स्थिति सामान्य रहेगी, या निर्णायक भी हो सकती है। सामाजिक और राजनीतिक वर्ग के लिए उपयोगी है। नई योजनाओं पर विचार किया जा सकता है। प्रयासों में कमी नहीं आने दे। भविष्य में उपयोगी परिणाम मिलेंगे। मित्र वर्ग से सहयोग अति सामान्य रहेगा ।





पढ़ें: जानिए बजट में क्या है सस्ता और क्या है महंगा





वृष राशि (Taurus today horoscope)





आर्थिक और पारिवारिक स्थिति कमजोर रहेगी या आकस्मिक खर्च की योजना बनेगी। कार्य समय पर पूर्ण नहीं होने से मन में असंतोष रहेगा। मातृ पक्ष या संपत्ति संबंधी परेशानियां उपस्थित हो सकती है। वाहन पर व्यय के योग हैं। यात्रा के योग बन सकते हैं। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखता उचित होगा।





मिथुन राशि (Gemini today horoscope)





प्रत्येक क्षेत्र में सफलता की अच्छी संभावनाएं हैं। छोटे भाई बहनों या कनिष्ठ वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य आपको साथ देता प्रतीत नहीं होगा। नई योजना बन सकती है। कार्यालय और व्यापार में लाभ होगा। जनसंपर्क से संबंधित कार्य में अपेक्षित सफलता है। महत्वपूर्ण और नए दायित्व नहीं लेना चाहिए।





कर्क राशि (Cancer today horoscope)





जहां तक संभव हो यात्रा स्थगित रखें, या सावधानी के साथ ही वाहन चालन और यात्रा आदि संपन्न करें। पारिवारिक सदस्यों के द्वारा अनपेक्षित बाधा उत्पन्न हो सकती है।
बचत में कमी होगी। आकस्मिक खर्च के कारण बचत प्रभावित होगी ।रोजगार में सामान्य स्थिति रहेगी। आशा के अनुरूप कार्यों की प्रगति से मन संतुष्ट रहेगा। मित्र वर्ग से सभी प्रकार के सहयोग की आशा रखना व्यर्थ है।





पढ़ें: आसान शब्दों में समझें आम बजट 2021





सिंह राशि (Leo today horoscope)





महत्वपूर्ण कार्यों के लिए उपयुक्त दिन है। नए विचार प्रवेश करेंगे ।कुछ प्रकरणों में आपके पक्ष में निर्णय होंगे। मनोबल अच्छा रहेगा। प्रसन्नता बढ़ेगी। सुखद समाचार प्राप्त होंगे। दांपत्य सुख उत्तम है। परिवार के सदस्य और  मित्र सहयोग करेंगे। धार्मिक कार्यों के लिए उत्तम दिन है।





कन्या राशि (Virgo today horoscope)





ग्रहों की स्थिति आपके मानसिक सुख में वृद्धि करने के लिए तत्पर है। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना आवश्यक है। खर्च बढ़ेंगे। विनियोजन के लिए उपयुक्त दिन नहीं है। शारीरिक सुख आराम की संभावना योग उत्तम है। आपके विचार से परिवार या मित्र वर्ग सहमत नहीं होगा। यात्रा के लिए उपयुक्त दिन नहीं है।





तुला राशि (Libra today horoscope)





प्रयासों के परिणाम अच्छे मिलना कठिन है। आशा के अनुरूप कार्य संपन्न नहीं होंगे। नए कार्य के लिए उपयुक्त दिन नहीं है। उच्च अधिकारी वर्ग से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक तीनों दृष्टि से दिन उत्तम व्यतीत होगा। व्यापार और निर्णय के क्षेत्र में सफलता अपेक्षा से कम रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य या यात्रा और निर्णायक हस्ताक्षर करने के लिए शीघ्रता न करें।





वृश्चिक राशि (Scorpio today horoscope)





महत्वपूर्ण कार्यों के श्री गणेश के लिए बहुत अच्छा दिन है। नए दायित्व कार्य हाथ में ले सकते हैं। प्रशासनिक कार्यों से जुड़े या उच्च अधिकारी वर्ग के लिए अति उत्तम दिन है।
आप के निर्णय और प्रयास सफल होंगे। प्रत्येक क्षेत्र में आपके अनुकूल स्थितियां निर्मित होती जाएंगे। महत्वपूर्ण दिन का भरपूर उपयोग करें। भविष्य सुखद बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए।





धनु राशि (Sagittarius today horoscope)





आपको सफलता प्राप्त अनायास ही बिना विशेष मेहनत किए मिलेगी। कार्य सफल होंगे। दैनिक कार्यों में विलंबता समाप्त होगा। सुख बाधाएं की स्थिति पलायन करेंगी। शारीरिक और मानसिक भ्रम या अंतर्द्वंद रहेगा। धर्म कार्यों के लिए उचित दिन है। आय वृद्धि या विनियोजन की योजना बनेगी। संतान पक्ष से मतभेद समाप्ति की संभावना है । विद्या और ज्ञान के क्षेत्र में रुचि उत्पन्न होगी।





पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इन 5 तरीकों से कर सकते हैं सीधा संपर्क





मकर राशि (Capricon today horoscope)





प्रशासनिक वर्ग या उच्च पदस्थ वर्ग के लिए दिन विशेष उत्तम नहीं है। किसी भी प्रकार नये कार्य या जिम्मेदारी से बचना उपयोगी सिद्ध होगा। यात्रा का परामर्श नहीं दिया जा सकता है। अति आवश्यक कार्य में ही रुचि लेना चाहिए , नहीं तो परेशानियां मानसिक कष्ट या अहम बाधक सिद्ध होंगी। किसी से भी किसी भी प्रकार का मनोवांछित सहयोग मिलना कठिन है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी । व्यापारिक लाभ अपेक्षा से कम या बचत विहीन या हानि की संभावना है।





कुंभ राशि (Aquarius today horoscope)





लंबित कार्यों में प्रगति नहीं होने से अप्रसन्नता होगी। विरोधी वर्ग परेशानी उत्पन्न करता रहेगा। कार्यों की प्रगति की अतिअल्प संभावनाएं हैं। रोजगार और व्यापार में प्रतिकूल परिणाम होगा। स्वास्थ्य में कमी हो सकती है। मनोबल बनाए रखें। प्रत्येक स्थिति पर से आपका नियंत्रण विस्थापित होगा। आज के दिन किए गए कार्य भविष्य उपयोगी सिद्ध होंगे। राजनेता और जनप्रतिनिधि वर्ग के लिए सुख विहीन दिन है। बाजार के काम, परामर्श देना ,यात्रा, नए कार्य प्रारंभ करना उचित नहीं होगा।





मीन राशि (Pisces today horoscope)





सफलता की संभावनाएं हैं। आर्थिक और सामाजिक पक्ष मजबूत होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। दांपत्य सुख उत्तम रहेगा। शारीरिक थकान या उदर से संबंधित रोग संभव है। महत्वपूर्ण कार्यों में रुचि ले। उत्तरदायित्व बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नाना या मामा से सहयोग मिलेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय प्रशंसनीय होंगे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.