Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सीएम बघेल ने राजधानी के सेन्ट पॉल केथेड्रल में केक काट कर किया क्रिसमस सेलिब्रेट, प्रदेशवासियों को दी 'क्रिसमस' की शुभकामनाएं


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने आज क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर मसीही समाज के लोगों से मुलाकात की। साथ ही प्रभु की प्रार्थना में शामिल हुए और मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन 'क्रिसमस' की बधाई और शुभकामनाएं दी और प्रभु यीशु से सभी लोगों के लिए सुख, समृद्धि की कामना की।





सीएम ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस की दी बधाई





मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए हमें प्रेम, दया, करूणा और सेवा का मार्ग दिखाया। आज एक महान दिन है, आज ईश्वर की दया, प्रेम और करूणा के लिए उन्हें धन्यवाद कहने का दिन है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलने और उनकी शिक्षाओं को अपने आचरण में अपनाने की जरूरत है।






https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1342379817174323200




मुख्यमंत्री ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ के लोग परंपरागत रूप से प्रेम, सौहार्द्र, भाई-चारे, करूणा और दया के रास्ते पर चलने वाले लोग हैं। हम जिस छत्तीसगढ़ के निर्माण का सपना देखते है, वह इन्हीं गुणों से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ होगा। नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण का सपना, प्रभु यीशु मसीह के सपनों को साकार करने का ही सपना है। आइए हम सब इस सपने को जल्द से जल्द साकार करने के लिए जुट जाएं।






https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1342301288227196928





https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1342301290081054726




सीएम ने केक काट कर किया क्रिसमस सेलिब्रेट





मुख्यमंत्री ने इस मौके पर केथेड्रल में उपस्थित लोगों के साथ केक काटकर क्रिसमस सेलिब्रेट (CM celebrates Christmas by cutting cake at St Paul Cathedral in Raipur) किया। चर्च में उपस्थित सभी लोगों ने प्रभु की प्रार्थना की। चर्च के गायन दल ने कैरोल गीत प्रस्तुत किए। सेन्ट पॉल केथेड्रल में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कर क्रिसमस की खुशियां मनाई गई। पास्ट्रेट कोर्ट के अध्यक्ष जॉन राजेश पॉल और सचिव केनस नायक ने मुख्यमंत्री बघेल को 'छत्तीसगढ़ी बाइबिल: नवा नियम' की प्रति भेंट की।






https://twitter.com/TS_SinghDeo/status/1342311940278820866




मुख्यमंत्री ने बाइबिल के राजभाषा छत्तीसगढ़ी में अनुवाद की जानकारी मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए जॉन राजेश पॉल को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष और विधायक कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, विधायक रेणु जोगी उपस्थित थी।






https://twitter.com/MohanMarkamPCC/status/1342306182115913728




नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे, छत्तीसगढ़ डायसिस के बिशप राबर्ट अली, पादरी अजय मार्टिन, प्रथम महिला डॉरथी अली, डीकन मर्कुश केजु, सेवक अब्राहम दास और इस्माइल मसीह, चर्च कोर्ट के अध्यक्ष जॉन राजेश पॉल, सचिव केनस नायक, चर्च के सचिव आशीष अनुराग सालोमन सहित पास्ट्रेट कमेटी, महिला सभा और संडे स्कूल के पदाधिकारीगण और मसीही समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।





राज्यपाल ने क्रिसमस के अवसर पर दी शुभकामनाएं





राज्यपाल अनुसुइया उइके ने प्रभु यीशु के जन्मदिन क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने समाज को प्रेम, करूणा, क्षमा और समानता का संदेश दिया। उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने और आपसी भाईचारे के साथ रहने की सीख दी। राज्यपाल उइके ने कहा है कि प्रभु यीशु के संदेश हमेशा समाज के लिए प्रेरक और अनुकरणीय रहेंगे।






https://twitter.com/AnusuiyaUikey/status/1342290094334492673




झुमका में क्रिसमस और नववर्ष के लिए 25 दिसंबर से 3 जनवरी तक होंगे विविध कार्यक्रम





कोरिया जिले के झुमका बोट क्लब परिसर, बैकुण्ठपुर में देशभक्ति महिला संकुल स्तरीय संगठन के द्वारा क्रिसमस और न्यू इयर वीक सेलिब्रेशन 2021 का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत झुमका में 25 दिसंबर 2020 यानी आज से 03 जनवरी 2021 तक कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें झुमका बोट क्लब में आने वाले सैलानी और पर्यटक प्रतिभागी के रूप में शामिल हो सकेंगे।






https://twitter.com/tamradhwajsahu0/status/1342333891424632832




राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के जिला मिशन प्रबंधक ने बताया कि झुमका बोट क्लब ओड़गी में क्रिसमस और न्यू इयर वीक सेलिब्रेशन 2021 में आजीविका गतिविधियां, प्रदर्शनी सह विक्रय, मनोरंजक गतिविधियां और अन्य प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें बिहान स्टॉल में फूड स्टॉल में समूह द्वारा निर्मित विभिन्न छत्तीसगढ़ी व्यंजन, विभिन्न राज्यों के फूड आयटम्स, चौपाटी , बिहान समूह प्रोडक्ट प्रदर्शनी सह विक्रय में हर्बल साबुन, हर्बल अगरबत्ती, ऑर्गेनिक चावल, मास्क, दोना, पत्तल , बेचा जाएगा।






https://twitter.com/RahulGandhi/status/1342298965543284736




झुमका में झुमका में 25 दिसंबर से 3 जनवरी तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन





क्रिसमस और न्यू इयर संबंधित स्टॉल में डेकोरेटिव आयटम, ग्रीटिंग कार्ड, एल.इ. डी. कैण्डल्स, केक, चॉकलेट्स , करोके सिंगिंग एंड म्यूजिक इवेन्ट में मनोरंजन, कला प्रदर्शन और आजीविका संवर्धन की दृष्टि से शुल्क सहित, किड्स टॉय बाईक कार ट्रेम्पोलिन संचालन में समूह द्वारा बच्चों के मनोरंजन और समूह आजीविका संवर्धन को देखते हुए शुल्क सहित, सेल्फी विथ सेंटा में मनोरंजन, आजीविका संवर्धन और आने वाले सैलानियों के पर्यटन क्षणों झुमका प्राकृतिक सौंदर्य के साथ यादगार बनाने के लिए शुल्क सहित और विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे म्यूजिकल चेयर रेस और अन्य न्यूनतम शुल्क सहित आयोजित की जाएंगी।






https://twitter.com/drramansingh/status/1342372739722592256




इस कार्यक्रम के आयोजन से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही समूह आजीविका संवर्धन, मनोरंजन, महिला सशक्तिकरण करते हुए पर्यटन में महिलाओं के सहभागिता को बढ़ावा देते हुए और झुमका बोट क्लब के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देते हुए सैलानियों को आकर्षित किया जाएगा। इस आयोजन के द्वारा समूह, ग्राम संगठन, संकुल स्तरीय संगठन में महिलाओं द्वारा लिए जाने वाले छोटे-छोटे निर्णयों को क्रियान्वित करने का अवसर प्रदान करते हुए उनके महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन, पर्यटन जैसी आर्थिक गतिविधियों में भी महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका, स्थानीय आजीविका स्त्रोतों को बढ़ावा देने सहित सामाजिक सहभागिता को बढ़ाया जा सकेगा।






https://twitter.com/amitjogi/status/1342304082950717441

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.