Media24Media.com: election

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label election. Show all posts
Showing posts with label election. Show all posts

ज़िहाद से प्यार तो ये भिखमंगे पाकिस्तान जाए : CM योगी आदित्यनाथ

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election 2024: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जिहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए। इनके आकाओं ने पहले देश का बंटवारा किया था और आज ये लोग जिहाद की बात कर लोकतंत्र को कलंकित कर रहे हैं। सीएम ने चेतावनी दी कि जिहाद से प्यार है तो भूखे मरने वाले भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाइए, जो दो जून रोटी के लिए तरस रहा है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद से सांसद व भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के लिए शनिवार को जनसभा कर वोट मांगा। कांग्रेस व बसपा पर हमलावर सीएम ने कहा कि जिन लोगों ने गरीबों के हकों पर डकैती डाली और दिव्यांगों को भी नहीं छोड़ा, ऐसे लोगों को जिहाद की बात याद आने लगी है। वे जान लें कि भारत की धरती राम-कृष्ण की है, जिहाद की नहीं।

सीएम ने कहा कि आपने 2014 के पहले और बाद का भारत देखा है। 2014 के पहले का भारत दुनिया में विश्वास खो चुका था। आतंकवाद व नक्सलवाद से त्रस्त था। गरीबों को शासन की योजनाएं नहीं मिल पाती थी। यह अराजकता वे लोग करते थे, जिन्हें भारत के लोकतंत्र पर विश्वास नहीं था और जिन्हें विश्वास था वे ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के साथ जुड़कर देश को मजबूत बनाने के लिए आगे बढ़ते थे।

जिन्हें भारत की प्रगति अच्छी नहीं लगती थी, वे हर योजना में भ्रष्टाचार करते थे। सीएम योगी ने कहा कि 2014 के बाद भारत का नया रूप दिख रहा है। पहले कहीं विस्फोट और आतंकवादियों को देखकर सरकार कहती थीं कि यह सीमापार से है, लेकिन आज जोर से पटाखा फटने पर सीमा पार से उनका आका भी सफाई देने को मजबूर होता है।

हर किसी को पता है कि नया भारत छेड़ता नहीं, लेकिन छेड़ने वाले को छोड़ता नहीं। सीएम योगी ने भारत व उप्र के विकास की चर्चा की और कहा कि 2022 में यहां आकर कहा था कि गंगा मैया पर बनने वाला पुल जल्द शुरू होगा। अब कार्य प्रारंभ हो चुका है। पहले नारा लगता था कि फर्रुखाबादी चूसे गन्ना, लेकिन अब फर्रुखाबाद को एक्सप्रेसवे से जोड़ने की कार्रवाई आगे बढ़ा दी है।


राष्ट्रपति निर्वाचन के लिए प्रदेश के सभी 90 विधायकों ने डाले वोट, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सीलबंद मतपेटी को लेकर जाएंगे नई दिल्ली

No comments Document Thumbnail

रायपुर। देश के 16वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए आज विधानसभा भवन में बनाए गए मतदान केंद्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत तथा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित सभी 90 विधायकों ने वोट डाले। मतदान सुबह दस बजे शुरू हुआ था। मतदान की निर्धारित अवधि खत्म होने के बाद शाम पांच बजे मतपेटी को सीलबंद किया गया। राष्ट्रपति निर्वाचन-2022 के लिए नियुक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सीलबंद मतपेटी को लेकर आज रात सवा नौ बजे के नियमित विमान से नई दिल्ली जाएंगे। वहां 21 जुलाई को मतों की गिनती की जाएगी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में बनाए गए स्ट्रांग-रूम से आज सवेरे मतपेटी को निकालकर मतदान कक्ष में रखा गया। राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंट, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर व प्रेक्षक तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की मौजूदगी में सीलबंद मतपेटी को खोलकर व जांचकर मतदान के लिए रखा गया। शाम पांच बजे मतदान की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद मतपेटी को पुनः सीलबंद किया गया।

मतदान के लिए मतपेटी को खोलने और मतदान के बाद पुनः सीलबंद करने के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी. दयानंद, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर राकेश रंजन और प्रेक्षक मलय मलिक, उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंट विधायक मोहित राम केरकेट्टा एवं डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी मौजूद थे। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.