Media24Media.com: Rajnath Singh Visit Chhattisgarh

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Rajnath Singh Visit Chhattisgarh. Show all posts
Showing posts with label Rajnath Singh Visit Chhattisgarh. Show all posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल आएंगे छत्तीसगढ़ , कांकेर में जनसभा को करेंगे संबोधित

No comments Document Thumbnail

Rajnath Singh Visit Chhattisgarh:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 1 जुलाई शनिवार को रायपुर आ रहे हैं। एयरपोर्ट पर कुछ देर रुकने के बाद वो सीधे कांकेर के लिए रवाना होंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक राजनाथ सिंह शनिवार दोपहर दिल्ली से निकलकर विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर करीब 1:00 बजे के आसपास वो रायपुर पहुंचेंगे। यहां से BSF के हेलिकॉप्टर कांकेर जाएंगे।


कांकेर में नगर सैनिक ग्राउंड में रक्षा मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा सकता है। इसके बाद वह कांकेर के सर्किट हाउस में कुछ देर बिताने के बाद दोपहर 2:30 से 3:00 बजे के आसपास मेला भाटा ग्राउंड में आम सभा को संबोधित करेंगे। शाम 4:30 से 5:00 बजे के आसपास रायपुर लौटकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

राजनाथ सिंह का ये दौरा सुरक्षा के लिहाज से भी संवेदनशील है। इसलिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। राजनाथ सिंह के लिए ब्लैक कैट कमांडो की टीम तैनात रहेगी। इसके अलावा स्थानीय पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए जाएंगे। कांकेर जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है। स्थानीय भाजपा के नेताओं को पूरे बस्तर संभाग से इस सभा में लोगों को जुटाने के काम पर लगाया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, डॉ. रमन सिंह समेत तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.