Media24Media.com: Paddy purchase of 10 thousand 57 farmers of Rajnandgaon

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Paddy purchase of 10 thousand 57 farmers of Rajnandgaon. Show all posts
Showing posts with label Paddy purchase of 10 thousand 57 farmers of Rajnandgaon. Show all posts

राजनांदगांव के 10 हजार 57 किसानों के खाते में धान खरीदी की राशि डीबीटी के माध्यम से जमा

No comments Document Thumbnail





राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ में बीते एक दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो चुकी हैं, जिसके तहत राजनांदगांव जिले के 139 धान खरीदी केन्द्रों में अब तक 10 हजार 57 किसानों से 3 लाख 94 हजार 503 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी हैं। किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 74 करोड़ 12 लाख 28 हजार रूपए की राशि उनके खाते में जमा की गई है। जानकारी के मुताबिक लिंकिंग वसूली राशि 31 करोड़ 51 लाख 78 हजार रूपए है। अब तक 4462 टोकन पंजीकृत किए गए थे, जिसमें से 3207 टोकन से खरीदी हो गई है।





यह भी पढ़ें : – खाद्य मंत्री भगत ने किया सरगुजा के धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश





राज्य में इस साल धान बेचने के लिए 21 लाख 29 हजार 764 किसानों ने पंजीयन कराया है, जिनके द्वारा बोये गए धान का रकबा 27 लाख 59 हजार 385 हेक्टेयर से भी ज्यादा है, जिसके बाद यह आकड़ा इस बार 98 प्रतिशत से भी पार पहुंचने की उम्मीद है।





भूपेश सरकार के आने के बाद देखी गई बढ़ोतरी





आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 2017 में 76 प्रतिशत किसानों ने एमएसपी पर धान बेचा था। वहीं भूपेश सरकार के आने के बाद इसमें बढ़ोतरी देखी गई और यह आकड़ा 2018 में 92.61 और 2019 में 94.02 पहुंच गया है।





यह भी पढ़ें : – छत्तीसगढ़ में बढ़ी एमएसपी पर धान बेचने वाले किसानों की संख्या, इस साल 98 प्रतिशत से पार पहुंचने की उम्मीद





बता दें कि न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि एमएसपी पर अपनी उपज बेचने वाले किसानों की संख्या छत्तीसगढ़ में बीते साल के मुकाबले बढ़ी हैं, राज्य में देखा जाए तो यह आंकड़ा 94 प्रतिशत से भी ज्यादा है।





दो साल में बढ़ा खेती का रकबा





जानकारी के मुताबिक बीते दो साल में छत्तीसगढ़ में खेती का रकबा बढ़ा है, साथ ही जो लोग खेती-किसानी को छोड़ चुके थे वो लोग भी एक बार फिर खेती की ओर वापस अपना रूख कर रहे है।





यह भी पढ़ें : – छत्तीसगढ़ लघु वनोपजों के संग्रहण में देश में पहले नम्बर पर : राज्य में अब 31 लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी





साल 2017-18 में छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर 56.85 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। दो सालों के दौरान धान खरीदी का यह आंकड़ा 83.94 लाख मीट्रिक टन पहुंच गया। इस साल धान बेचने के लिए पंजीकृत किसानों की संख्या और धान की रकबे को देखते हुए समर्थन मूल्य पर बीते साल की तुलना में ज्यादा खरीदी का अनुमान है। 






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.