Media24Media.com: Mahtari Vandana Yojana

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Mahtari Vandana Yojana. Show all posts
Showing posts with label Mahtari Vandana Yojana. Show all posts

महतारी वंदन योजना की राशि 1000 की जगह 1500 रुपए करने की मांग, मुख्यमंत्री को पत्र में लिखा

No comments Document Thumbnail

 Mahtari Vandana Yojana : राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर महतारी वंदन योजना की राशि बढ़ाने की मांग की है।


अमित जोगी ने अपने पत्र में कहा मुख्यमंत्री आधी आबादी, नारी शक्ति के लिए हमारे पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और झारखंड में लोकप्रिय योजना लाड़ली बहन, लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत प्रतिमाह 1500/- रुपए (एक हज़ार पाँच सौ रुपए) प्रदान किया जाता है परंतु दुर्भाग्यवश छत्तीसगढ़ में हमारी बहनों को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह केवल 1000/- रुपए (एक हज़ार रुपए) की राशि प्रतिमाह प्रदान किया जाता है जो कि छत्तीसगढ़ की आधी आबादी, छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति और हमारी लाड़ली बहनों के साथ सौतेला व्यवहार और हमारी बहनों के साथ भेदभाव है।


अमित जोगी ने मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ की पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और झारखंड की तर्ज पर छत्तीसगढ़ की लाड़ली बहनों को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि 1000/- रुपए (एक हज़ार रुपए) की राशि को बढ़ाकर 1500/- रुपए (एक हज़ार पाँच सौ रुपए) करने का आग्रह किया है।

 

Mahtari Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को 1-1 हजार रुपये की सौगात देंगी राष्ट्रपति मुर्मु , दिवाली से पहले सीधे खाते में आएंगे पैसे

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ राज्य की 70 लाख महिलाओं को दीवाली से पहले महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त की राशि 651.37 करोड़ रूपए रिमोट बटन दबाकर उनके बैंक खातों में ऑनलाईन अंतरित करेंगी। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 9वीं किश्त की राशि के वितरण का यह आयोजन संध्या 5.15 बजे से साढ़े 6 बजे तक नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में होगा।


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिरण को बढ़ावा देने, उनके सामाजिक और पारिवारिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने, लिंग विभेद एवं असामानता को दूर करने के उद्देश्य से महतारी वंदन नामक अभिनव योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। यह योजना राज्य में एक मार्च 2024 से लागू की गई है।

महतारी वंदन योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की राज्य की लगभग 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की वित्तीय सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। राज्य में अब तक हितग्राही महिलाओं को 8 मासिक किश्तों में 5227 करोड़ रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया है। हितग्राही महिलाओं के खाते में 9वीं किश्त की राशि का अंतरण राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर को करेंगी।

इस अवसर पर महतारी वंदन योजना की दो हितग्राही महिलाएं राष्ट्रपति के समक्ष अपने अनुभव भी साझा करेंगी।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु इस मौके पर पुरखौती मुक्तांगन में निर्मित सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण करेंगी। राज्यपाल रमेन डेका राष्ट्रपति मुर्मु को आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की प्रथम प्रतियां भेंट करेंगे। इस मौके पर श्रीमती मुर्मु स्थानीय जनजाति समुदाय के लोगों से भी मुलाकात एवं चर्चा करेंगी।

Mahtari vandana Yojana : मंत्री राजवाड़े ने कहा - अब इन महिलाओं को नहीं मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ, पढ़े पूरी खबर

No comments Document Thumbnail

 Mahtari vandana Yojana : भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव की जीतने के पश्चात प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के द्वारा हर महीने 1000 की राशि देने का वादा किया गया था जिसे विष्णु देव सरकार ने चार महीना में चार किस्त देकर पूरा किया जिसे लेकर अब कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बयान सामने आया है।


कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, हमारी सरकार ने जो वादे किए थे उसे हमने पूरा किया है रही बात महतारी वंदन योजना की तो जो महिला अपात्र है जिसकी जानकारी हमें मिल रही है और जिनका नाम लिस्ट में नहीं है उन सभी चीजों को विचार किया जा रहा है और समझा जा रहा है, अगर कोई महिला अपात्र है और उसके खाते में पैसा आ रहा है तो उसकी जांच होगी।

मंत्री राजवाड़े ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, उनके पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा इसलिए वह गलत बयान करते हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। हमारी सरकार की नियत बिल्कुल साफ है प्रदेश और देश को आगे बढ़ने का कार्य बीजेपी की सरकार कर रही है, कांग्रेस पार्टी मुद्दा विहीन हो गई है।

उन्होंने कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने वाले विषय पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि एक महिला को दूसरी महिला का सम्मान करना अति आवश्यक है यह कृत्य काफी निंदनीय है, जिसकी घोर निंदा करतीहूँ।

लोकसभा चुनाव से पहले महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त इस दिन जारी होगी

No comments Document Thumbnail

 Mahtari Vandana Yojana : लोकसभा चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ की महिलाओं के काम की खबर सामने आई है। दरअसल सरकार की महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त जारी किए जानें की तारीख आ गई है।


मिली जानकारी के अनुसार 1 मई को महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त दी जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसकी लिए पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश की 70 लाख 12 हजार से ज्यादा महिलाओं के खाते में करीब 655 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

बता दें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की थी कि इस बार महतारी वंदन योजना के पैसे तय समय पर ही आएंगे। राशि का भुगतान हर महीने के पहले सप्ताह में ही किया जाना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को एक-एक हजार रुपए मिलेंगे।प्रदेश में महतारी वंदन योजना की शुरुआत 10 मार्च से हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना का शुभारंभ किया था। इसके बाद 2 और 3 अप्रैल को योजना की दूसरी किस्त जारी की गई। महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपए मिलेंगे।


इस दिन जारी होगी महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त के 1000 रूपये, जल्दी देखें

No comments Document Thumbnail

 Mahtari Vandana Yojana :  महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त पर बड़ा अपडेट सामने आया है। सीएम विष्णु देव साय ने मंच से घोषणा करते हुए कहा, कि इस बार महतारी वंदन योजना की राशि 1 तारीख को आएगी। 


बता दें कि राज्य सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए दिए जाते हैं। पहली किस्त की राशि 7 मार्च को ट्रांसफर की गई थी। वहीं, इस बार दूसरी किस्त की राशि 1 अप्रैल को दिए जाने की घोषणा की गई है। 

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए राज्य में महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। छत्तीसगढ़ में तीज-त्यौहारों और खुशी में महिलाओं को तोहफे, पैसे और नेग देने का रिवाज है। 

महतारी वंदन योजना के माध्यम से उसी परंपरा छत्तीसगढ़ शासन निभा रही है। महतारी वंदन योजना के तहत राज्य में विवाहित महिलाओं को 1,000 रुपए प्रतिमाह (कुल 12,000 रुपए सालाना) वित्तीय सहायता दी जाएगी, जो प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (क्ठज्) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी।


Mahtari Vandana Yojana : महिलाओं को दूसरी किस्त कब मिलेगी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया

No comments Document Thumbnail

 Mahtari Vandana Yojana : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि महतारी वंदन योजना का पैसा महिलाओं के खाते में हर महीने की 7 तारीख के पहले आ जाएगा। इसके लिए मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है। इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि धान के अंतर की राशि सभी कांग्रेसियों और भूपेश बघेल को भी मिला है मैने खुद रिकार्ड देखा है। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि हम मोदी की एक एक गारंटी को पूरा करेंगे। हमारी नीति और नीयत ठीक है।


इसके पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सीएम बनने के बाद पहली बार राजनांदगांव आने का मौका है। पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए भाजपा के संतोष पांडेय को दिल्ली भेजना होगा। संतोष पांडेय ने क्षेत्र की समस्याओं को दिल्ली में उठाया है। पिछ्ले 5 साल की कांग्रेस की भूपेश सरकार ने मोदी की बहुत सी योजनाओं को बंद कर दिया था। मैने अध्यक्ष के रूप में भूपेश को कई बार चुनौती दी थी कि 36 वादों में कितने वादों को पूरा किया बताएं। अबकि बार भूपेश बघेल को ऐसा मजा चखाएं की वो पलट कर नहीं आएं।

पूर्व मुख्यमंत्री अगर सच्चे हैं तो जांच से क्यों डर रहे हैं? सीएम ने कहा कि शराब घोटाला करने वाले जेल जा रहे हैं। अगले महीने से PM आवास बनाना शुरू हो जाएगा। हमने किसानों को 2 साल का बोनस देने का वादा पूरा किया है। हमने रिकॉर्ड तोड़ धान की खरीदी की है।

महतारी वंदन योजना के नियमों में हुआ बदलाव, विवाह पंजीयन पत्र के बदले ये दस्तावेज आएंगे काम…

No comments Document Thumbnail

 Mahtari Vandana Yojana : राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू की जाएगी। आज से राज्य के सभी जिलों में ऑनलाईन फॉर्म एवं ऑफलाईन पंजीयन शुरू हो गया है। महिलाओं में योजना को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है और फॉर्म भर रहे हैं।


विवाह प्रमाण पत्र न हो तो ये दस्तावेज आएंगे काम

महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि महिला के विवाहित होने के संबंध में यदि उनके पास दस्तावेज उपलब्ध न हो तो वह अपना स्वघोषणा शपथ पत्र प्रस्तुत कर सकती है। यदि महिला हितग्राही के पास मोबाइल नम्बर नहीं है तो इसके स्थान पर हितग्राही के द्वारा राशन कार्ड की छायाप्रति आवेदन पत्र के साथ अनिवार्य रूप से प्रस्तुत कर सकती है। गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए विवाहित महिला को विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, निवास प्रमाण, ग्राम पंचायत या वार्ड पार्षद द्वारा जारी प्रमाण पत्र को शामिल किया गया है।

स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र के बदले जमा करें ये कार्ड

महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए स्व सत्यापित स्वयं की पासपोर्ट साईज फोटो, स्थानीय निवासी के संबंध में निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दस्तावेज, स्वयं का एवं पति का आधार कार्ड, यदि हो तो स्वयं का एवं पति का पैन कार्ड, विवाह का प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत व स्थानीय निकायों द्वारा जारी किये गए प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, परित्यक्ता होने की स्थिति में समाज द्वारा जारी, वार्ड, ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। जन्म प्रमाण पत्र कक्षा 10वीं या 12वीं की अंकसूची या स्थानांतरण प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। पात्र हितग्राही का बैंक खाते का विवरण एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा स्व-घोषणा पत्र, शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।

योजनांतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रूपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने से शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा।

महतारी वंदन योजना के लिए फॉर्म भरना हुआ शुरू, पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू की जाएगी। आज से राज्य के सभी जिलों में ऑनलाईन फॉर्म एवं ऑफलाईन पंजीयन शुरू हो गया है। महिलाओं में योजना को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है और फॉर्म भर रहे हैं। जिला स्तर पर फॉर्म भरने के लिए कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है, ताकि महिलाओं फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाएं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 हैं। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ तथा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।


महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि महिला के विवाहित होने के संबंध में यदि उनके पास दस्तावेज उपलब्ध न हो तो वह अपना स्वघोषणा शपथ पत्र प्रस्तुत कर सकती है। यदि महिला हितग्राही के पास मोबाइल नम्बर नहीं है तो इसके स्थान पर हितग्राही के द्वारा राशन कार्ड की छायाप्रति आवेदन पत्र के साथ अनिवार्य रूप से प्रस्तुत कर सकती है। गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए विवाहित महिला को विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, निवास प्रमाण, ग्राम पंचायत या वार्ड पार्षद द्वारा जारी प्रमाण पत्र को शामिल किया गया है।

योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी एवं विवाहित महिला पात्र होंगे। आवेदन के कैलेण्डर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगी। योजनांतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रूपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने से शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा।
महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए स्व सत्यापित स्वयं की पासपोर्ट साईज फोटो, स्थानीय निवासी के संबंध में निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दस्तावेज, स्वयं का एवं पति का आधार कार्ड, यदि हो तो स्वयं का एवं पति का पैन कार्ड, विवाह का प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत व स्थानीय निकायों द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, परित्यक्ता होने की स्थिति में समाज द्वारा जारी, वार्ड, ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। जन्म प्रमाण पत्र कक्षा 10वीं या 12वीं की अंकसूची या स्थानांतरण प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। पात्र हितग्राही का बैंक खाते का विवरण एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा स्व-घोषणा पत्र, शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.