Media24Media.com: India COVID19 Vaccination crosses landmark

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label India COVID19 Vaccination crosses landmark. Show all posts
Showing posts with label India COVID19 Vaccination crosses landmark. Show all posts

देश में 32 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा वैक्सीन, नए फेज में तेजी से लग रहे टीकें

No comments Document Thumbnail

देश में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और इसकी रोकथाम के लिए सभी आयु वर्ग के टीकाकरण का काम जोरों पर है। भारत में अब तक 32 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना टीका लगाया जा चुका है। वहीं कोविड-19 टीकाकरण के नए फेज के छठे दिन यानी शनिवार शाम 7 बजे तक 58 लाख 10 हजार 378 कोरोना वैक्सीन की डोज लोगों को लगाई जा चुकी है। 18 से 44 आयु वर्ग में 8 करोड़ 48 लाख से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है, जिसमें पहली और दूसरी डोज शामिल है।





छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण की बढ़ी रफ्तार, प्रदेश की करीब 25 प्रतिशत आबादी तक पहुंचा टीका





केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक शनिवार शाम 7 बजे तक 32 करोड़ 11 लाख 43 हज़ार 649 डोज लोगों को लगाई जा चुकी है, जिसमें से 26 करोड़ 48 लाख 44 हजार 84 लोगों को कोरोना की टीके की पहली डोज मिल चुकी है। वहीं 5 करोड़ 62 लाख 99 हज़ार 565 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है।





93,75,103 लोगों को लगा दूसरी डोज





26 जून शाम 7 बजे तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 32 करोड़ 11 लाख 43 हज़ार 649 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है, जिसमें अब तक 1,01,94,464 हेल्थकेयर वर्कर को पहली और 71,99,161 हेल्थकेयर वर्कर को दूसरी डोज दी जा चुकी है। वहीं 1,74,34,064 फ्रंटलाइन वर्करों को पहली डोज और 93,75,103 दूसरी डोज दी गई है।





कोरोना महामारी से लोगों को सचेत करने और वैक्सीन लगवाने पांच दिन में 15 सौ किमी साइकिल यात्रा





45 से 59 साल की उम्र के 8,67,88,297 लोगों को पहली और 1,45,99,454 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। 18 से 44 साल के आयु वर्ग में 8,30,23,693 लोगों को पहली और 18,48,754 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज मिल चुकी है। 60 साल से ज्यादा उम्र के 6,74,03,566 लोगों को पहली और 2,32,77,093 दूसरी डोज दी जा चुकी है।





10 लाख से ज्यादा लोगों को लगाई गई वैक्सीन





26 जून को शाम 7 बजे तक हुए टीकाकरण में कुल 58 लाख 10 हज़ार 378 डोज दी गई, जिसमें से 18-44 आयु वर्ग में 36 लाख 68 हजार 189 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई और 1 लाख 14 हज़ार 506 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में 18 से 44 आयु वर्ग में 10 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दे दी है।





देशव्यापी टीकाकरण अभियान





देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण 2 फरवरी से शुरू हुआ था। कोरोना टीकाकरण के अगले चरण की शुरुआत 1 मार्च से शुरू हुआ था, जिसमें 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के साथ 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग जिन्हें गंभीर बीमारी है, उनका टीकाकरण शुरू हुआ था। वहीं 1 अप्रैल से 45 साल से ज्यादा उम्र के हर व्यक्ति को टीकाकरण शुरू किया गया था। 1 मई से 18 से 44 साल के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ था। जबकि 21 जून से 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को मुफ्त टीकाकरण की शुरुआत हुई थी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.