Media24Media.com: IAS Ranu Sahu

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label IAS Ranu Sahu. Show all posts
Showing posts with label IAS Ranu Sahu. Show all posts

बड़ी खबरः 4 अगस्त तक ज्यूडिशियल कस्टडी में IAS रानू साहू

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। कोयला घोटाले में गिरफ्तार IAS अधिकारी रानू साहू को अब 4 अगस्त तक ज्यूडिशियल कस्टडी में रहना होगा। अगले माह 4 अगस्त को पुनः उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।


IAS रानू साहू को आज ईडी ने विशेष आदालत में फिर से पेश किया था। बता दें कि शनिवार को गिरफ्तार की गई रानू साहू को ईडी ने तीन दिन के रिमांड पर लिया था। आज रिमांड की अवधि पूरी हो गई थी।

ईडी ने उन्‍हें विशेष न्‍यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया। ईडी रानू साहू का फिर से रिमांड मांग सकती है। सूत्रों के अनुसार शनिवार की शाम से आज सुबह तक ईडी की टीम आईएएस रानू साहू से लगातार पूछताछ कर रही थी।

ईडी रानू साहू से छापों के दौरान जब्‍त डायरी और मोबाइल चैट के संबंध में पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि ईडी ने रानू साहू से करीब 20 से ज्‍यादा प्रश्‍न किए गए हैं। इन सवालों में कोयला घोटला का रकम किन- किन लोगों को पहुंचाया गया या बांटा गया भी शामिल है। ईडी ने रानू साहू, उनके आईएएस पति जेपी मौर्या और उनके मायके वालों की आर्जित संपत्ति और आय के स्रोतों के संबंध में भी पूछताछ की है।


CG BREAKING : IAS रानू साहू गिरफ्तार, विशेष न्यायाधीश कोर्ट में किया पेश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ की आईएएस अधिकारी रानू साहू को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। शनिवार सुबह उन्हें रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया है। रानू साहू को इससे पहले ED अपने दफ्तर ले आई थी। शुक्रवार देर रात तक रानू साहू के देवेंद्र नगर स्थित सरकारी आवास में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की थी।


कौन है रानू साहू

दरअसल, IAS रानू साहू का जन्म ​गरियांबद जिले के पांडुका के एक गरीब परिवार में हुआ था। उनके पति जयप्रकाश भी 2010 बैच के आईएएस है। मां लक्ष्मी साहू जिला पंचायत की सदस्य हैं और पिता अरुण साहू हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। IAS रानू साहू की दो बहन और एक भाई हैं।

बता दें कि कोरबा की पूर्व कलेक्टर आईएएस रानू साहू के घर ईडी ने तीसरी बार छापा मारा है। इससे पहले कोल परिवहन केस में भी उनके सरकारी बंगले और मायके में छापा पड़ चुका है। ईडी उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुला चुकी है। इसके अलावा ईडी की टीमें कोरबा निगम के ऑडिटर सीए अनूप गुप्ता बालाजी स्टील और टीआर सिंह कमल विहार और ऋषभ सोनी देवपुरी के घर ईडी पहुंची थी। राज्य के बड़े ठेकेदार सुनील रामदास अग्रवाल के रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ स्थित मकान व दफ्तर में छापा मारा गया है। अंबिकापुर में अशोक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, नीमचंद अग्रवाल और बिलासपुर के संजय शिंदे तथा राजनांदगांव में ट्राइबल अफसर श्रीकांत के घर जांच चल रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.