Media24Media.com: सिख समाज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सिख समाज. Show all posts
Showing posts with label सिख समाज. Show all posts

भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन कुमार साय ने गुरुद्वारा में टेका मत्था, प्रकाश पर्व की दी बधाई

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में नगर के गुरुद्वारा में चल रहे प्रतिदिन कार्यक्रम में बुधवार को भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन कुमार साय शामिल हुए। सिख समाज द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने गुरुद्वारा गुरु सिंघ सभा में मत्था टेक कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

साथ ही सभी को गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव की शुभकामनाएं भी प्रेषित की। इस दौरान महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली, प्रलय थिटे, रमेश साहू, मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, एम आर विश्वनाथन सहित अन्य नेतागण, पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण व आमजन उपस्थित थें।

प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या गुरु ग्रंथ साहब के नगर कीर्तन में सम्मिलित हुए पुरन्दर मिश्रा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा प्रत्याशी व पूर्व अध्यक्ष- क्रेडा (केबिनेट मंत्री दर्जा) पुरन्दर मिश्रा, प्रकाश पर्व के पूर्व संध्या पर सिख समाज द्वारा आयोजित गुरु ग्रंथ साहब  के नगर-किर्तन में पहुंच कर गुरु ग्रंथ साहब जी का आशिर्वाद प्राप्त किया और सिख समाज द्वारा निकाली गयी नगर-किर्तन में पंज प्यारों का स्वागत किया।

बतादें कि सिख समाज के नगर-किर्तन स्टेेशन चौक गुरूद्वारा से प्रारंभ होकर तेलीबांधा नाका, अग्रसेन चौक, आमापारा यूनिवर्सिटी होते हुए टाटीबंध के पास सैकडों सिख समाज के लोगों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। समाज द्वारा इस प्रकार की नगर-किर्तन प्रति वर्ष परंपरागत रूप से प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाली जाती है।

श्री मिश्रा ने इस अवसर पर सभी की सुख समृद्वि की कामना करते हुए प्रदेश की खुशहाली के लिए गुरु ग्रंथ साहब जी को पुष्प अर्पित कर अरदास किया । साथ ही बताया कि गुरूनानक देव जी सिख समाज के प्रथम गुरू थे और उनके बताए राह पर हमें सदैव चलना चाहिए।  गुरूनानक देव जी अपने व्यक्तित्व में दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, धर्म सुधारक, कवि, देशभक्त और विश्वबंधु थे । उनकी महान विचारधाराओं से हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है। उनके बताए उपदेशों का हमें हमारे जीवन काल में प्रतिपल अनुशरण करना चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा, गगन सिंह एवं सिख समाज के सैकडो लोगों की उपस्थिति रही।

सेवा कार्यों में सिख समाज की भूमिका अग्रणी : भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गुरूनानक जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के खालसा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सभी को गुरु नानक देव के 553वें प्रकाश पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरूनानक जयंती पूरे मानवता का प्रकाश पर्व है। गुरूनानक जी ने संदेश दिया कि पूरे संपूर्ण जगत का स्वामी एक हैं, सभी उसी के बंदे हैं। खालसा पंथ की सबसे बड़ी विशेषता है सेवा। सिख समाज पूरे विश्व मेें सेवा कार्यों के नाम से जाना जाता है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गुरूग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका। साथ ही सिख समाज ने मुख्यमंत्री को शॉल और कृपाण भेंट करके सम्मानित किया।


 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए बड़ा पवित्र दिन है। आज देश एवँ दुनिया में ना केवल सिख समाज बल्कि अन्य समाज के लोग भी आज के इस विशेष दिन गुरुद्वारा जाते हैं मत्था टेकते हैं और गुरु नानक जी का आशीर्वाद लेते हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब मानव समाज पर कोई संकट आया, तब-तब सिख समाज ने आगे बढ़कर जरूरतमंदों की मदद की और अपना सब कुछ न्यौछावर कर प्राणों को भी दांव में लगाकर मानव समाज की पूरी सेवा की। उन्होंने कहा कि इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है, जब पूरे विश्व में कोरोना का संकट छाया हुआ था, तब लोगों का आपस में बात करना भी मुश्किल था, 

ऐसे समय में जब लोग दूसरे प्रदेश से, दूसरे जिले से, रोजगार की तलाश में, सगे संबंधी के पास और इलाज कराने के लिए जब आए तब उनके पास भोजन सहित अन्य संसाधनों की कोई व्यवस्था नहीं थी। तब हमारे सारे गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने सबसे पहले सामने आकर अपने लंगर के माध्यम से लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का काम किया। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। इस समय छत्तीसगढ़ में सिख समाज ने सेवा के कई कार्य किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि दिल्ली की बात करें तो ऑक्सीजन की कमी और रेमडेसीविर की कमी पर भी गुरुद्वारा समितियों ने भरपूर सहयोग दिया। 

इस समाज में सेवा भाव कूट कूट कर भरा है, जिसका दूसरा कोई उदाहरण नहीं मिलता। पूरी दुनिया में इसकी मिसाल दी जाती है। ऐसे समाज को नमन करता हूँ। बघेल ने कहा कि गुरु नानक देव जी छत्तीसगढ़ भी पधारे, उन्होंने अमरकंटक के कबीर चबूतरा से लेकर गढ़फुलझर तक अपनी यात्रा की। जहां गढ़फुलझर में उन्होंने विश्राम भी किया और तपस्या की। जब ऐसे स्थान को समाज के लोगों ने आकर शासन की ओर से पर्यटन स्थल बनाने की मांग की तो इस मांग को सहर्ष स्वीकार किया गया और गढ़फुलझर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी के चरणों में पुष्प अर्पित करने मुझे भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश प्रवास के दौरान ऊना में जहां गुरु नानक देव के वंशज रहते थे, गुरु नानक देव जी ने जहां तपस्या की थी उस धरती को मैं नमन करने का अवसर मिला, यह मेरा सौभाग्य है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया। साथ ही सुश्री मनप्रीत कौर द्वारा लिखित कविता संग्रह का विमोचन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय, महापौर एजाज ढेबर सहित सिख समाज के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.