Media24Media.com: सामाजिक भवनों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सामाजिक भवनों. Show all posts
Showing posts with label सामाजिक भवनों. Show all posts

भेंट मुलाकात : कुरुद विधानसभा क्षेत्र: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से की मुलाकात

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान धमतरी जिले के कुरुद विधानसभा के कुरूद स्थित विश्राम गृह में विभिन्न सामाजिक संगठनों से भेंट-मुलाक़ात की। उन्होंने इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के आग्रह पर सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, विधायक डॉ. श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव भी उपस्थित थी।

विभिन्न समाजों को सामाजिक भवन निर्माण के लिए राशि की घोषणा

मुख्यमंत्री ने सामाजिक संगठनों से मुलाकात के दौरान सिन्हा समाज के सामाजिक भवन के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा की। सिन्हा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की लिमिट बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने झेरिया यादव समाज तथा साहू समाज को समाज की जमीन पर भवन निर्माण के लिए 25-25 लाख रूपए की सहायता देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मरार समाज के प्रतिनिधियों के आग्रह पर जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद सामाजिक भवन निर्माण हेतु सहायता देने का आश्वासन दिया।

मरार समाज ने जमीन और भवन निर्माण के लिए आर्थिक सहायता देने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया था। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर समाज के पुराने सामाजिक भवन के नवीनीकरण तथा अतिरिक्त कक्ष के लिए मुख्यमंत्री ने 15 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर कबीर सत्संग संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को वार्षिक कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने कबीर पंथ के छह आश्रमों के लिए पाँच-पाँच लाख के हिसाब से राशि देने की घोषणा की। उन्होंने धोबी समाज को भवन बनाने के लिए 20 लाख रुपये की की स्वीकृत दी।

कुरुद सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश  

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कुरूद सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक की मांग पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर को दिए। उन्होंने प्रेस क्लब कुरुद के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की। कुम्हार समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री बघेल द्वारा पूर्व में राजधानी रायपुर में प्रतिनिधि मंडलों से भेंट-मुलाकात के दौरान रायपुर के रायपुरा में कुम्हार समाज के छात्रावास के लिए 50 लाख रूपए की घोषणा किए जाने पर उनके प्रति आभार जताया।

ब्राम्हण समाज ने मुख्यमंत्री से सामाजिक भवन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि समाज के पास 10 डिसमल जमीन है। मुख्यमंत्री ने ज़मीन रजिस्ट्री के बाद भवन बनाने हेतु राशि देने की बात कही। मरार समाज के लोगों ने कहा कि जमीन आबंटित हो गई पर रजिस्ट्री नहीं हुई है। मुख्यमंत्री ने रजिस्ट्री कराने की बात कही। मसीह समाज ने सामुदायिक भवन एवं श्मशान भूमि की माँग की। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में कलेक्टर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

सारथी समाज कुरुद, सेन समाज, निषाद समाज, सिख समाज और गोंड समाज के प्रतिनिधियों द्वारा सामाजिक भवन के लिए राशि दिए जाने के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने भूमि आबंटन की प्रक्रिया पूरी कराने की बात कही। मुख्यमंत्री ने मछुआ समाज के प्रतिनिधि मंडल को मुलाकात के दौरान उन्हें बताया कि मछली पालन के लिए कृषि की भांति शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण दिया जा रहा है। माहेश्वरी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने 02 एकड़ जमीन की सर्व समाज के लिए मांग की, मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को जमीन के लिए प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया।

माहरा समाज और नागरची समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया के सरलीकृत किए जाने पर आभार प्रकट किया। सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि समाज का भवन बना है, परन्तु मंच और बाउंड्री वाल नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले ज़मीन रजिस्ट्री करा लें, फिर दूसरे निर्माण के लिए सहायता देंगे। जैन समाज द्वारा हॉस्पिटल भाखरा में डॉक्टर की मांग पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परीक्षण कराने के निर्देश दिए।

14 समाजों को मुख्यमंत्री के हाथों मिली सामाजिक भवनों के लिए भूमि

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के प्रमुख रस्मों में एक मुरिया दरबार में शामिल होने जगदलपुर पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 14 विभिन्न समाजों को सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए भूमि की सौगात दी। टॉउन क्लब मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बढ़ाई समाज, कायस्थ समाज, घसिया समाज, नाई समाज, कलार समाज, यादव समाज,  विश्वकर्मा समाज, राजपूत क्षत्रिय समाज, सुंडी समाज, उरांव(कुडुख) समाज, साहू समाज, मुंडा समाज पोटानार व सौतनार और भतरा समाज के सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए पट्टा प्रदान किया। 



मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को भवनों के मालिकाना हक, पट्टा मिलने से सामाजिक कार्यों सहित अपने समाज के उन्नति और विकास में भवनों का उपयोग करेंगे। उन्होंने पट्टा वितरण के लिए समाज के साथ-साथ जिला प्रशासन के राजस्व विभाग को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बस्तर  जिले के 437 ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक सुविधाओं के लिए ग्रामीण सचिवालय का शुभारंभ किया। साथ ही टी बी मुक्त्त बस्तर अभियान के लिए निःक्षय बस्तर का शुभारंभ किए। इसके अलावा स्कूलों की मॉनिटरिंग के लिए विद्या जतन एप्प का लॉच किये। मुख्यमंत्री के समक्ष जिले के 108 ग्रामों में फ्री वाई फाई सेवा के लिए जिला प्रशासन और बी एस एन एल के मध्य  एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया।

इस अवसर पर उद्योग व जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल,उपाध्यक्ष संतराम नेताम, विक्रम मंडावी, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम,चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, महापौर श्रीमती सफीरा साह,  नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साह, कमिश्नर श्याम धावड़े, आई जी सुंदर राज पी., कलेक्टर चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि,विभिन्न समाजों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.