Media24Media.com: सहायक संचालक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सहायक संचालक. Show all posts
Showing posts with label सहायक संचालक. Show all posts

जनसंपर्क विभाग के 5 अधिकारी स्थानांतरित आदेश जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जनसंपर्क विभाग द्वारा आज 5 अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। स्थानांतरण के बाद सुजीत कुमार सिंह सहायक संचालक जनसंपर्क संचालनालय रायपुर को जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली, सुनील कुमार सहायक संचालक जिला जनसंपर्क कार्यालय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को संबद्धता समाप्त कर जनसंपर्क संचालनालय रायपुर, 

ताराशंकर सिन्हा सहायक संचालक जिला जनसंपर्क कार्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ को जिला जनसंपर्क कार्यालय कांकेर, राजेश कुमार नेताम सहायक सूचना अधिकारी जिला जनसंपर्क कार्यालय बालोद को जिला जनसंपर्क कार्यालय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और देवेन्द्र कुमार सोरी सहायक सूचना अधिकारी जिला जनसंपर्क कार्यालय बिलासपुर को जिला जनसंपर्क कार्यालय कांकेर पदस्थ किया गया है।

वॉक इन इंटरव्यू : वेटलिफ्टिंग खेल का खेलो इंडिया लघु केन्द्र प्रशिक्षक हेतु

No comments Document Thumbnail

रायपुर। खेलो इंडिया लघु केन्द्र वेटलिफ्टिंग खेल में प्रशिक्षण केन्द्र प्रारंभ किया जाना है। जिसके लिए अस्थायी रूप से एक वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षक की आवश्यकता है। प्रशिक्षक को एक मुश्त मासिक मानदेय शासन के निर्देशानुसार प्रदाय किया जाएगा। योग्य प्रशिक्षक की नियुक्ति के लिए वॉक इन इंटरव्यू द्वारा 24 जनवरी को सुबह 11 बजे से कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण, साईंस कॉलेज मैदान, 

जी.ई.रोड जिला रायपुर में आयोजित है। इच्छुक अभ्यार्थी उक्त तिथि एवं समय पर अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं वेटलिफटिंग खेल में उपलब्धि का प्रमाण पत्र सहित उपस्थित होकर चयन प्रकिया में भाग ले सकते है। इस हेतु पंजीयन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा तथा पंजीकृत उम्मीद्वार को वॉक इन इंटरव्यू में शामिल किया जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.