Media24Media.com: संकुल केंद्र

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label संकुल केंद्र. Show all posts
Showing posts with label संकुल केंद्र. Show all posts

गीता जयंती विशेष : शिक्षक पटेल ने संकुल केंद्र के स्कूलों को किया गीता भेंट, 11000 श्रीमद्भागवत गीता का करेंगे दान

No comments Document Thumbnail

आरंग। बुधवार को श्रीमद्भागवत गीता जयंती के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा के शिक्षक महेन्द्र पटेल ने अपने विद्यालय के बच्चों सहित संकुल केंद्र के समस्त शालाओं के मुस्कान पुस्तकालयों  के लिए श्रीमद्भागवत गीता भेंट किया। साथ ही धर्म से विशेष जुड़ाव रखने वाले बुजुर्गो को भी श्रीमद्भागवत भेंटकर गीता जयंती की शुभकामनाएं दिए।इस अवसर पर शिक्षक पटेल ने बच्चों को श्रीमद्भागवत का महत्व बताते हुए, संस्कृत के पाठ्यक्रम में शामिल श्रीमद्भागवत गीता श्लोको का वाचन कराया। तथा श्रीमद्भागवत के श्लोकों को जीवन पर्यन्त जीवनोपयोगी बताते कंठस्थ करने प्रेरित किया। 

शिक्षक महेन्द्र ने बताया उन्होंने अपने जीवन काल में अपने पिता स्वर्गीय शिवचरण पटेल की स्मृति में 11000/ हजार श्रीमद्भागवत गीता दान करने का संकल्प लिया।अब तक वह 3800 से अधिक श्रीमद्भागवत गीता का वितरण कर चुके हैं।इससे पूर्व भी वह विकासखंड के सभी विद्यालयों के सभी पुस्तकालयों के लिए गीता भेंट कर चुके हैं। वहीं संकुल केंद्र भिलाई के नोडल प्राचार्य सी एल साहू, संकुल समन्वयक जीतेंद्र शुक्ला, प्रधान पाठिका डार्थी तांडी, खम्मन साहू, गोपाल साहू, सुशील कुमार आवडेडोमन डहरिया, दानेन्द्र साहू,किरण यादव, शिक्षक देवऋषि पात्रेशंकर वर्मा, जीतेंद्र यदु, किसान नेता पारसनाथ साहू सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने शिक्षक पटेल की पहल की सराहना किए हैं।

संकुल स्तरीय मेगा बैठकों में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

No comments Document Thumbnail

आरंग। शासन के आदेशानुसार मंगलवार को प्रदेश भर के सभी संकुलों में पालकों व शिक्षको का मेगा बैठक आयोजित किया गया। वहीं संकुल केंद्र भिलाई में भी नोडल प्राचार्य सी एल साहू और संकुल समन्वयक जीतेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में पालको व शिक्षको का मेगा बैठक रखा गया।


जिसमें संकुल केंद्र के अंतर्गत दस विद्यालयों के शिक्षा समिति सदस्यों, जनप्रतिनिधियों,पालकों व शिक्षको ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।बैठक में जिला पंचायत सदस्य रानी केजू पटेल ने मुख्य अतिथि के आसंदी से संबोधित करते हुए मेगा बैठक की विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक अपना विचार रखा।इस अवसर पर सहायक परियोजना अधिकारी अरूण शर्मा ने 2020 की शिक्षा नीति पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए विभिन्न प्रेरक प्रसंगों से रोचक अंदाज में जानकारी दिया।

जो सबके लिए आकर्षण का केंद्र रहा।वहीं विकासखंड स्रोत समन्वयक मातुलीनंदन वर्मा ने संबोधित करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया।बैठक में 12 बिंदुओं पर अलग-अलग विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने बारी बारी से प्रकाश डाला। वहीं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अंशुमान सिंह उप अभियंता पी डब्लू डी  ने उपस्थित होकर पालकों को प्रेरित करते हुए पालकों का विचार जाना।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जयनारायण साहू  सरपंच ग्राम पंचायत भिलाई,नोडल प्राचार्य चंदूलाल साहू, पारसनाथ साहू, शिक्षाविद् तुलसराम साहू , श्रीमती सकुन चंद्राकर, मोहन चंद्राकर, विजयेन्द्र साहेब, नीलकंठ निर्मलकर, केजू पटेल,लोकेश कुमार साहू स्पेशल एजुकेटर समग्र शिक्षा प्रधान पाठक के के परमाल, खम्मन साहू,दानेन्द्र साहू,सुशील कुमार आवडे, गुरुचंद पारधी, गोपाल चंद्राकर,डोमन लाल डहरिया,किरण यादव,वरिष्ठ शिक्षक महेन्द्र पटेल,समीर चंद्राकर, शिक्षिका तृप्ति शर्मा, सहित बड़ी संख्या में आसपास के पालकों व शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति व सहभागिता रही। बैठक के आयोजन संयोजन में अहम् भूमिका प्राथमिक विद्यालय भिलाई के शिक्षक शिक्षिकाओं का रहा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.