Media24Media.com: शिक्षा मंडल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label शिक्षा मंडल. Show all posts
Showing posts with label शिक्षा मंडल. Show all posts

मुख्यमंत्री बघेल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को दी बधाई

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ली गई 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर राइड कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन बच्चों को आशा अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं हुआ है उन्हें सीख लेते हुए आगे और मेहनत करना चाहिए। असफलता ही सफलता की सीढ़ी है, इसको ध्यान में रखते हुए वे निराश न हों और पुनः मेहनत से पढ़ाई करके सफलता प्राप्त करें। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की दसवीं की परीक्षा में राहुल यादव और बारहवीं की परीक्षा में विधि भोसले ने टॉप किया है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दसवीं और बारहवीं के मुख्य परीक्षा के रिजल्ट जारी किया। दसवीं की परीक्षा में 75.05 प्रतिशत और बारहवीं में 79.96 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं।

CBSE Class 10th 12th Result - 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे आज होंगे जारी, इस लिंक पर चेक करे रिजल्ट

No comments Document Thumbnail

CBSE Class 10th 12th Result - स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 10 मई को दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की मुख्य परीक्षा 2023 का परीक्षा परिणाम शिक्षा मण्डल के सभागृह में घोषित करेंगे। परीक्षा परिणाम मंडल  की https://www.cgbse.nic.in एवं https://www.results.cg.nic.in पर जारी किया जायेगा।


विद्यार्थियों को बोनस अंक प्रदान किया जाएगा

इस वर्ष 10वीं एवं 12वीं के 3161 विद्यार्थियों को बोनस अंक प्रदान किया जाएगा. इनमें 1272 बच्चे 10वीं तथा 1889 विद्यार्थी 12वीं के हैं. जिन विद्यार्थियों को बोनस अंक मिलेगा, उनमें विभिन्न जिलों के 2590 बच्चों को खेलकूद के लिए दिया जाएगा. इसी तरह 538 बच्चों को स्काउट-गाइड, 6 को एनसीसी तथा विद्या भारती के 27 बच्चों को बोनस अंक मिलेगा.

बता दें कि पिछले साल 10वीं एवं 12वीं परीक्षा के नतीजे 14 मई को घोषित किए गए थे. इसे देखते हुए माशिमं इस वर्ष भी इसी तिथि के आसपास नतीजे घोषित करने की तैयारी में जुटा था. गत वर्ष कक्षा 10वीं में 74.23 प्रश विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे. वहीं 12वीं का परीक्षा परिणाम 79.30 फीसदी था.

 

छत्तीसगढ़ : विद्यार्थियों के मन से रिजल्ट का भय दूर करने की पहल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम घोषित करने के पूर्व 10 मई को सुबह 10.30 बजे से हेल्पलाईन शुरू की जा रही है। हेल्पलाईन टोल फ्री नंबर 18002334363 है। परीक्षा परिणाम के पूर्व विद्यार्थी के मन में भय से होने वाले तनाव का प्रबंधन तथा विषय एवं कैरियर चयन संबंधी मार्गदर्शन के लिए रविवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर 10 मई से 18 मई तक हेल्पलाईन का संचालन किया जाएगा। 

हेल्पलाईन का संचालन दो पालियों में होगा। पहली पाली सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.30 तक संचालित की जाएगी। हेल्पलाईन द्वारा मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, कैरियर काउंसलर, मंडल के अधिकारी, सहायक प्राध्यापक मार्गदर्शन देंगेहेल्पलाईन मंडल के उपसचिव जे.के. अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं हेल्पलाईन समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार साहू के समन्वय से कार्य करेगा। उल्लेखनीय है कि वार्षिक परीक्षा 2023 की परीक्षा पूर्व एवं परीक्षा के दौरान हेल्पलाईन कार्यक्रम संचालित किया गया। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10 वीं और 12 वीं की मुख्य परीक्षा का परिणाम 10 मई को दोपहर 12.00 बजे घोषित किया जाएगा।


बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने उड़नदस्ता कर रहा निरीक्षण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षाएं व्यवस्थित रूप से संचालित की जा रही हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केन्द्रों में सभी इंतजाम किए गए हैं। नकल के प्रकरणों की रोकथाम के लिए सभी जिलों में उड़नदस्ता बनाए गए हैं।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर व्ही. के. गोयल ने बताया कि हायर सेकेण्डरी की परीक्षा 01 मार्च से और हाई स्कूल की परीक्षा 02 मार्च से शुरू हो चुकी हैं। हाई स्कूल की 02 मार्च को हिन्दी विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि मंडल के पोर्टल पर एंट्री के अनुसार परीक्षा में कुल 3 लाख 35 हजार 152 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जांजगीर जिले के शासकीय बालक स्कूल नवागढ़ में तीन नकल प्रकरण की सूचना मंडल के पोर्टल पर प्राप्त हुई है। हाई स्कूल की परीक्षा में आज 6 हजार 539 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।

पहली से बारहवीं तक की होने वाली तिमाही परीक्षाएं रद्द

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पेपर लीक होने के बाद कक्षा पहली से बारहवीं तक की होने वाली तिमाही परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। अब प्रदेश के सभी स्कूल अपने-अपने स्तर पर परीक्षा ले सकेंगे। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉक्टर आलोक शुक्ला ने जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है,


 

कि बच्चों में शैक्षणिक गुणवत्ता के आंकलन के लिए राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में भी त्रैमासिक परीक्षा लेने का निर्णय लिया था। छब्बीस से उनतीस सितंबर तक पहली से पांचवीं और छब्बीस से एक अक्टूबर तक छठवीं से आठवीं तक की परीक्षा होनी थी। लेकिन, प्रश्न पत्र लीक हो जाने के कारण परीक्षाएं रद्द कर दी गईं। अब तिमाही परीक्षा के लिए पेपर स्कूल स्तर पर ही तैयार किए जाएंगे। सभी परीक्षाएं दस अक्टूबर तक संपन्न करानी होगी। प्रश्न पत्र छपवाने की बजाय ब्लैक बोर्ड पर लिखकर विद्यार्थियों को हल करने के लिए दिया जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.