Media24Media.com: विदेशी युवती

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label विदेशी युवती. Show all posts
Showing posts with label विदेशी युवती. Show all posts

विदेशी युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा था वीडियो

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : राजधानी से एक विदेशी युवती के आत्महत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार विदेशी महिला ने अशोका रतन सोसाइटी के एक फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।


इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। ऐसी खबरें हैं कि युवती ने आत्महत्या से पहले अपने बॉयफ्रेंड को वीडियो भी भेजा है।

मिली जानकारी के अनुसार, पंडरी थाना क्षेत्र स्थित अशोका रतन सोसाइटी के एक फ्लैट में विदेशी युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बता दें कि मृतका नीना बेदींनिस्को 25 साल किर्गिस्तान निवासी टैटू आर्टिस्ट थी। युवती ने अपने बॉयफ्रेंड इमरान फारूकी को सुबह साढ़े 4 बजे सुसाइड से पहले वीडियो भेजकर माफी मांगी और बाद में आत्महत्या कर ली।

युवती मार्च 2023 को किर्गिस्तान से भारत आई थी। वह 1 जुलाई से रायपुर के अशोका रतन सोसाइटी में रह रही थी। महिला लिव इन में अपने ऑनलाइन फ्रेंड इमरान फारूकी के साथ रह रही थी।

इस बारे में पंडरी थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार ने बताया कि किर्गिस्तान निवासी महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। महिला टैटू बनाने का काम करती थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.