Media24Media.com: राज्यपाल विश्वभूषण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राज्यपाल विश्वभूषण. Show all posts
Showing posts with label राज्यपाल विश्वभूषण. Show all posts

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन किया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन किया। राज्यपाल ने राजभवन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि नेताजी सुभाषचन्द्र बोस देश के स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक थे। उनके राष्ट्र के प्रति त्याग एवं बलिदान की भावना ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा और दशा प्रदान की। 

राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण, देश को आजाद देखने की प्रबल भावना और उनके अदम्य साहस भरे कदमों ने तत्कालीन समय में देश में विशेष कर युवाओं में एक नवीन ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया था। वे दूरदृष्टि रखते थे और देश को स्वतंत्र कराने की रणनीति तैयार की। इसके लिए उन्होंने देश भी छोड़ दिया। नेताजी ने आजाद हिन्द फौज की कमान संभालने के बाद देश की आजादी से पहले ही अंडमान निकोबार में अस्थाई सरकार बनाई और भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। इस कदम से उन्होंने अंग्रेजों को कड़ा संदेश दिया था कि भारत में अंग्रेजी शासन ज्यादा दिन तक नहीं रहेगा। उन्होंने युवाओं का आहवान किया कि ‘‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा‘‘

राज्यपाल ने कहा कि नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का ओजस्वी व्यक्तित्व, अभूतपूर्व संगठन क्षमता, साहस, निष्ठा एवं नेतृत्व के अद्भुत गुण हमेशा याद किए जाएंगे। उनके विचार एवं आदर्श हमारे लिए धरोहर की तरह हैं। आजादी की लड़ाई में हम उनके योगदान को कभी नहीं भूला सकते हैं। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव सहित राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। 

स्वास्थ्य सेवा का कार्य सर्वश्रेष्ठ कार्य - राज्यपाल हरिचंदन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के हीरक जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के भूतपूर्व अधिष्ठाताओं, शिक्षकों और प्रथम बैच के विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर राज्यपाल हरिचंदन ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वास्थ्य सेवा का कार्य सर्वश्रेष्ठ कार्य है। जीवन के लिए संघर्ष करने वाले मरीजों के लिए डॉक्टर भगवान होते हैं। कोविड-19 के दौरान जब पूरी दुनिया भयभीत थी, तब डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, फ्रंट लाइन वारियर्स बन कर राष्ट्र व जनता की रक्षा के लिए आगे रहते थे।

राज्यपाल ने कहा कि इस महाविद्यालय के शिक्षक प्रत्येक छात्र को एक अच्छा डॉक्टर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। वर्षाें की उनकी मेहनत यहां के छात्रों की सफलता दिखाई देती है। शिक्षकों के समर्पण से विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रभाव पड़ता है। अच्छे डॉक्टर बनने और दूसरों की सेवा करने के लिए उनकी कड़ी मेहनत गर्व करने लायक है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि एक छोटा सा संस्थान जहां 60 विद्यार्थी ही प्रवेश ले पाते थे, वहां 230 विद्यार्थी एमबीबीएस पाठयक्रम में प्रतिवर्ष प्रवेश ले रहें है और यह राज्य का सबसे बड़ा चिकित्सा संस्थान बन गया है।

राज्यपाल ने कहा कि यह संस्थान उन वरिष्ठ शिक्षकों को याद कर रहा है जिन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा शिक्षा क्षेत्र में समर्पित किया है। एक शिक्षक के रूप में उनकी सेवाओं को वर्षाे तक याद रखा जाएगा। पूर्व-कुलपतियों, पूर्व-डीन, प्रोफेसरों और शिक्षकों का अभिनंदन अपने आप में एक सम्मान है। उनके अनुभव, ज्ञान और आशीर्वाद वर्तमान और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।

कार्यक्रम में राज्यपाल हरिचंदन ने चिकित्सा शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव पी. दयानंद, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त, आयुष चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अशोक चंद्राकर, डीन डॉ. तृप्ति नागरिया, महाविद्यालय के प्रोफेसर, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत राजभवन में अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम आयोजित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में आज ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ अभियान के तहत राज्य स्तर पर अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया इस यात्रा में पूरे प्रदेश के 146 विकासखंडों के हर कस्बे, गांव, हर घर से शहीदों के सम्मान में मिट्टी और चावल एकत्र किया गया छत्तीसगढ़ की पावन मिट्टी से भरे इन अमृत कलशों को नेहरू युवा केंद्र के युवा 30 अक्टूबर को नई दिल्ली ले जाऐंगे। जिन्हें राजधानी के कर्त्तव्य पथ पर अमृत वाटिका निर्माण के लिए उपयोग किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि आजादी के 75वें वर्ष पर अपने स्वतंत्रता सेनानियों और स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों की याद में पूरे  देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। 12 मार्च 2021 से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर 2023 को समाप्त होगा। मेरा माटी मेरा देश कलश यात्रा इस कार्यक्रम का हिस्सा है। 

इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि मेरा माटी मेरा देश अभियान का सूत्र  वाक्य ‘‘मिट्टी को नमन - वीरों का वंदन‘‘ छत्तीसगढ़ के लिए विशेष है जिसमें हमारे युवा राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भाग ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ के युवाओं ने मातृ भूमि को दुश्मनों से बचाने का रास्ता चुना है और अधिक से अधिक संख्या में सी.आर.पी.एफ, भारतीय सेना और अन्य सशस्त्र सेना में शामिल हुए है।
                   

हरिचंदन ने कहा कि ‘‘मेरा माटी मेरा देश‘‘ अभियान में देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थानीय वीर शहीदों के नाम पर 2 लाख से अधिक स्मारक पट्टिकाएं बनाई गयी हैं, 2 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गये है और पर्यावरण में सुधार के लिए पूरे देश में 2 लाख से अधिक अमृत वाटिकाएं बनाई गयी हैं। उन्होंने अभियान के तहत की  गई अदभुत पहल के लिए केंद्रीय रिजर्व बल और नेहरू युवा केंद्र के टीमों की सराहना की। जिन्होंने इस कार्य के द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया साथ ही सामुदायिक विकास गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया है।

कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एडिशनल डायरेक्टर जनरल अमित कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत 9 अगस्त 2023 को शहीदों के सम्मान में विभिन्न गतिविधियां जनभागीदारी से संचालित की गई। गांव, पंचायत, शहरी स्थानीय निकाय स्तर के बाद अब राज्यस्तर पर कार्यक्रम आयोजन किया गया है। आज यहां मेरा माटी मेरा देश अभियान अमृत कलश यात्रा के तहत 206 युवाओं के दल को बिदाई देने के लिए एकत्रित हुए हैं। जो प्रदेश के 146 विकासखंडों की मिट्टी कलश लेकर नई दिल्ली प्रस्थान कर रहें हैं।

पुलिस महानिरिक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल साकेत कुमार सिंह ने अभियान की गतिविधियों पर विस्तृत प्रकाश डाला। नेहरू युवा केंद्र के जिला अधिकारी अर्पित तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपस्थित शहीदों के परिजनों से राज्यपाल हरिचंदन ने मुलाकात की और उन्हें शाल भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में धमतरी जिले के संगवारी युवाओं ने बस्तर अंचल के परब नृत्य और छत्तीसगढ़ संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया जिसकी सराहना राज्यपाल ने भी की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, विधि विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास, उपसचिव दीपक अग्रवाल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी एवं जवान तथा राज्यभर से आये हुए नेहरू युवा केंद्र के पदाधिकारी एवं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में पीडीएस राशन घोटाले में खाद्य विभाग के अफसरों के खिलाफ पीडीएफ संचालकों ने खोला मोर्चा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पीडीएस राशन दुकानों में 68 हजार टन चावल स्टॉक घोटाले की सीबीआई जांच की मांग और सरकार की सहमति के बीच पीडीएफ संचालकों ने खाद्य विभाग के अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।


पीडीएस संघ ने राज्यपाल से की मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है। संघ ने सरकारी सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाया है। राज्यपाल विश्वभूषण ने कहा कि, बहुत गंभीर विषय है, हम इसमें कार्रवाई करेंगे।

संघ ने राज्यपाल को बताया कि, केंद्रीय पुल का चावल वितरण नहीं किया गया। सिर्फ 2 महीने ही चावल का आबंटन हुआ है। राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने कांकेर, बालोद, बिलासपुर से पीडीएस संघ के सभी लोग आए थे।

पीडीएस संघ के अध्यक्ष रामदेव सिन्हा ने बताया कि, खाद्य निरीक्षक दबाव बना रहे हैं। निरीक्षकों द्वारा एक फॉर्मेट तैयार किया गया है, उस फॉर्मेट को भर के खाद्य निरीक्षक आते हैं और कहते हैं कि आपके ऑनलाइन मॉडल में प्रदर्शित हो रहा है। इसकी आपको भरपाई करना पड़ेगा। साथ ही फॉरमेट में हस्ताक्षर करने खाद्य निरीक्षक दबाव बना रहे हैं। अफसरों के इस दबाव दुकानदार पूरी तरह से भयभीत हैं।

 संघ ने राज्यपाल को बताया कि 68 हजार मैट्रिक टन घोटाले की जो बात सामने आ रही है उसे छत्तीसगढ़ सरकार राशन दुकानदारों के ऊपर थोपने का प्रयास कर रही है। किसी के ऊपर एफआईआर दर्ज कर रहे हैं, किसी के ऊपर आरआरसी जारी कर रहे हैं। पीडीएस संघ ने राज्यपाल से मामले की जांच की है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.