Media24Media.com: राजस्थान में 3 लोगों की मौत

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राजस्थान में 3 लोगों की मौत. Show all posts
Showing posts with label राजस्थान में 3 लोगों की मौत. Show all posts

शख्स ने की पत्नी और बेटे की हत्या, फिर खुद कर ली खुदकुशी

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या की वारदात (Murder incident in india) लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला राजस्थान के सीकर जिले का है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी जान दे दी। घर में महिला और बेटे का शव पलंग पर पड़ा था। वहीं पति उसी कमरे में फांसी के फंदे पर लटका था। लोगों का कहना है कि तीनों मृतक शुक्रवार शाम के बाद से घर से नहीं निकले थे। शनिवार शाम को ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो तीनों के शव मिले।

घटना गणेश्वर इलाके के गांव गांवड़ी की है। नीमकाथाना सदर थाना अधिकारी कस्तूर वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची, जहां उन्होंने देखा कि संपत कुमावत (28) का शव कमरे में पंखे से फंदे पर झूलता हुआ मिला। वहीं पत्नी पूजा (24) और बेटे चीनू (2) के शव पलंग पर पड़े मिले। वर्मा ने बताया कि फिलहाल तीनों शवों को नीमकाथाना के कपिल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति ने पहले अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या की। इसके बाद खुद ही फांसी के फंदे पर झूल गया। 

जांच में जुटी पुलिस

मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस को महिला के शरीर पर कई जगह जलने के निशान मिले हैं। शरीर पर कई जगह फफोले भी उठे हुए हैं। ऐसे में पुलिस ने घर को भी सीज कर दिया है।   मृतक संपत का छोटा भाई किसी काम से अपनी बुआ के घर गया हुआ था। ऐसे में घर पर सिर्फ तीन ही लोग थे। आसपास के लोगों का कहना है कि शुक्रवार को दोपहर के बाद तीनों को घर से बाहर निकलते हुए भी नहीं देखा। शनिवार को घर का कोई भी सदस्य दूध देने के लिए भी घर से बाहर नहीं निकला। घर पर कोई ताला भी नहीं लगा था।

मुंबई में काम करता था शख्स

पुलिस ने बताया कि मृतक संपत कुमावत अपने परिवार के साथ मुंबई में टाइल्स लगाने का काम करता था। होली पर ही वह अपने गांव आया था। ग्रामीणों का कहना है कि उसकी किसी से रंजिश भी नहीं थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं मामले के जल्द खुलासे का भी दावा कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.