Media24Media.com: रंगारंग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रंगारंग. Show all posts
Showing posts with label रंगारंग. Show all posts

बटकी म बासी, चुटकी म नून, राज्योत्सव में सुमधुर लोकगीतों ने मोह लिया दर्शकों का मन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्योत्सव के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति लोक कलाकारों ने दी। सुश्री आरु साहू और राजेश अवस्थी ने ददरिया गीतों के साथ उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं मुंबई से आईं सुश्री नीति मोहन ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर समां बांध दिया।

शाम को राज्योत्सव का रंग गौरा-गौरी गीत से आरंभ हुआ। इसके बाद तो छत्तीसगढ़ के लोकगीतों की सुंदर श्रृंखला सज गई।लोकरंग राज्योत्सव परिसर पर पूरी तरह से छलक गये। गौरा-गौरी गीत के बाद राउत नाचा की रंगारंग प्रस्तुति हुई और राऊत नाचा के जोश से पूरा उत्सव स्थल सराबोर हो गया। 

इसके बाद फाग गीतों के रंग छलके। जब मुख मुरली बजाय का प्रदर्शन हुआ तो पूरा राज्योत्सव स्थल श्याम रंग से रंग गया।इसके बाद द्रूतगामी पंथी नृत्य का आयोजन हुआ। आरू साहू और राजेश अवस्थी जैसे ही मंच पर आये, दूर तक तालियां गूंजती रही। जब इन कलाकारों ने ददरिया की प्रस्तुति दी तो लोक रंग का जादू पूरे उत्सव में चढ़ गया।

लोकप्रिय गीत बटकी म बासी चुटकी म नून गावत हव ददरिया कान देके सुन की प्रस्तुति ने पूरे माहौल में तरंग घोल दी। इसके बाद वालीवुड पार्श्व गायिका सुश्री नीति मोहन प्रस्तुति देने आई। उन्होंने जय जोहार के अभिवादन के साथ सुमधुर गीतों की लड़ी प्रस्तुत की। 

चली रे जुनून का लिये कतरा, जिया रे जिया रे जैसे गीतों का प्रदर्शन कर उन्होंने पूरे माहौल में संगीत के रस घोल दिये। आज राज्योत्सव के दूसरे दिन लोकगीतों के साथ भारतीय सिनेमा के अद्भुत गीत-संगीत के जो सुर सुनने लोगों को मिले, उसने राज्य स्थापना दिवस की खुशियों में चार चांद लगा दिये।

राजभवन में मनाया गया असम एवं नागालैंड राज्यों का स्थापना दिवस

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राजभवन में आज असम और नागालैंड राज्यों का स्थापना दिवस रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने इस अवसर पर कहा कि हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग संस्कृति एवं परंपराए है। इनमे विविधता होते भी हम एक हैं और दुनिया को ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम्‘‘ का संदेश दे रहे है।

केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत”  कार्यक्रम के तहत विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य एक दूसरे का स्थापना दिवस मनाते है। इसी कड़ी में राजभवन में असम एवं नागालैंड राज्यों का स्थापना दिवस मनाया गया। राज्यपाल ने स्थापना दिवस के अवसर पर इन राज्यों के लोगों को बधाई दी।

राज्यपाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि इन दो अद्भुत राज्यों के स्थापना दिवस के अवसर पर, हमारे लिए उनके समृद्ध इतिहास, अद्भुत संस्कृति और उनकी आशाओं और सपनों के बारे में अधिक जानना महत्वपूर्ण है। उन्होंने असम और नागालैंड राज्य की विशेषताओं को रेखांकित किया। असम अपने विविध वन्य जीव और सुंदर ब्रहापुत्र नदी, विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ कामाख्या देवी मंदिर, कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान आदि के लिए जाना जाता है। यह राज्य विविध संस्कृतियों का मिलन स्थल है। इसकी एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है जिसमें संगीत, नृत्य, कला और साहित्य शामिल हैं। यहां के  चाय की स्फूर्तिदायक खुशबू पूरी दुनिया में फैली है।

हरिचंदन ने कहा कि खूबसूरत पहाड़ों के बीच बसे नागालैंड को पूर्व का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। जीवंत रंगों और बहादुरी की कहानियों से भरे इस राज्य में जीवन का जश्न मनाने का मन करता है। नागालैंड कई जनजातियों का राज्य है, जिनमें से प्रत्येक की अपनी अनूठी संस्कृति और परंपराएं हैं। नागा लोगों की ताकत और दृढ़ संकल्प उनकी एकता और सरलता में देखी जा सकती है।

हरिचंदन ने आगे कहा कि असम और नागालैंड अलग-अलग संस्कृति और अतीत वाले दो राज्य हैं। लेकिन दोनों राज्यों के निवासी प्रगति और विकास की समान रूप से आकांक्षा रखते है। इस स्थापना दिवस का जश्न हमारे राष्ट्र के प्रति उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद करने का भी एक अवसर है।

कार्यक्रम में असम राज्य के प्रतिनिधि के रूप में रफिकुल मंडल और नागालैंड की प्रतिनिधि श्रीमती रंजना दास ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर असम के बिहु नृत्य सहित दोनों राज्यों के लोकनृत्यों की रंगारंग प्रस्तुति विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने की। सीआरपीएफ के असमिया जवानों ने बिहु नृत्य कर सभी अतिथियों को भाव विभोर कर दिया। दोनों राज्य के प्रतिनिधियों को राज्यपाल ने राज गमछा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने भी राज्यपाल को शाल पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन राजभवन के उप सचिव दीपक अग्रवाल ने दिया। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, दोनों राज्यों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

पीपला फाउंडेशन ने किया समाजसेवी कारोबारियों, पत्रकारों और शहीद परिवार का सम्मान

No comments Document Thumbnail

आरंग। सेवाभावी संगठन पीपला फाउंडेशन के संयोजक महेन्द्र पटेल के संयोजन तथा पूरी टीम के सामूहिक प्रयास से आरंग के बस स्टैंड में एक शाम शहीदों के नाम रंगारंग सांस्कृतिक संध्या व नगर के समाजसेवी व्यवसायियों, पत्रकारों, शहीद परिवार का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन थे। जिसमें ग्राम भिलाई के शहीद महेन्द्र कुमार साहू के बहन दीप्ति साहू जो वर्तमान मे आरंग थाना में पदस्थ हैं उन्हें आमंत्रित कर शाल, श्रीफल, गुलदस्ता व घड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया। 



इस अवसर पर वह भावुक  होकर अपने भैया शहीद महेन्द्र के शहादत के बारे में बताई। जिससे सबकी आंखें नम हो गई। वहीं महिला शक्ति के रूप में आरंग में पदस्थ थाना प्रभारी कमला पुंसाम ने भी सभा को संबोधित की और अपना जीवन परिचय तथा कार्य शैली के बारे में बताई । इस अवसर पर पीपला ग्रुप संरक्षक आनंदराम पत्रकारश्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा राजा मोरध्वज की नगरी के नाम से सुविख्यात नगर आरंग आज भी  दानशीलता के लिए जाना जाता है। 

उन्होंने कहा पीपला ग्रुप नगर में ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं। जिसके लिए पूरी टीम बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर आरंग पत्रकार संघ के अध्यक्ष पवन साहू, कोषाध्यक्ष टिकेश्वर लोधी, कोषाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, संरक्षक रोशन चंद्राकर, रामकुमार गुप्ता, व्यवसायी विवेक अग्रवाल, गौरविंदर सिंह संचालक ढिल्लन ढाबा, राजू साहू संचालक साईं समर्थ हास्पीटल, संतोष साहू संचालक साहू टी स्टाल, मोहन सोनकर सब्जी व्यवसायी, पुरुषोत्तम कन्नौजे मैनेजर श्रेयांस हास्पीटल, शिक्षादान केन्द्र में शिक्षा दे रहे नीरज साहू, 

कुमारी दीपिका साहू सहित नगर के 50 से अधिक समाजसेवी व्यवसायियों का सम्मान किया गया। वहीं पौधरोपण जनजागरण अभियान में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली आरती देवांगन को नगद ईनाम देकर पुरस्कृत किया गया।साथ ही आरंग थाना प्रभारी श्रीमती कमला पुंसाम ठाकुर को फूल माला गुलदस्ते, शाल, आकर्षक घड़ी व आरंग के अनेक रंग पत्रिका तथा पीपला ग्रुप के संरक्षक नवकार ज्वेलर्स संचालक अजय कांकरिया ने चांदी के फोटो फ्रेम भेंटकर सम्मानित किया। जिसकी नगर में सर्वत्र चर्चा और सराहना हो रही है।

इस मौके पर प्रयास म्यूजिकल ग्रुप बागबाहरा की  देशभक्तिमय कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति ने लोगों को झूमने विवश कर दिया। इस अवसर पर पीपला ग्रुप संरक्षक समाजसेवी आनंदराम पत्रकारश्री महासमुंद, अजय कांकरिया, समाज सेवी पारसनाथ साहू, अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र पटेल, सक्रिय सदस्य संजय मेश्राम, अभिमन्यु साहू, कोमल लाखोटी, डुमेंद्र साहू, भागवत जलक्षत्री, अशोक साहू, रमेश देवांगन, भुनेश्वर साहू, राकेश जलक्षत्री, मोहन सोनकर, होरीलाल पटेल, प्रतीक टोंड्रे सहित बड़ी संख्या में व्यवसायियों व नगर वासियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन अशोक साहू व महेन्द्र पटेल और आभार ज्ञापन दूजेराम धीवर ने  किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.