Media24Media.com: योगाभ्यास

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label योगाभ्यास. Show all posts
Showing posts with label योगाभ्यास. Show all posts

राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ को टी.बी. मुक्त बनाने के लिए सघन प्रयास करने के दिए निर्देश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत छत्तीसगढ़ को वर्ष 2025-26 तक टी.बी. से मुक्त राज्य बनाने के लिए सघन प्रयास के निर्देश दिए हैं।

आज यहां राजभवन में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की आयुक्त सह-संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला को उक्ताशय  के निर्देश देते हुए कहा कि टी बी के गंभीर मरीजों की समुचित चिकित्सा की व्यवस्था करें। जो टी.बी. मरीज बीच में ही दवा का सेवन बंद कर देते है उन मरीजों पर विशेष ध्यान दिया जाए और उन्हें दवा का पूर्ण कोर्स करने हेतु जागरूक किया जाए।

टी.बी. मरीजों को योगाभ्यास के लिए प्रोत्साहित करें जिससे रोग के प्रति उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। डेका ने टी.बी. मरीजों को पर्याप्त पोषण आहार मिले इसके लिए अधिक से अधिक निःक्षय मित्र बनाने के निर्देश भी दिए। बैठक में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री राजवाड़े ने तीन दिवसीय विशेष योगाभ्यास शिविर का किया उद्घाटन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। योग के बराबर कोई शक्ति नहीं है। योग के माध्यम से हम जीवन की सभी कमियों को दूर कर सकते हैं। योग के द्वारा शरीर, मन, बुद्धि, विचार, व्यवहार व जीवन सबको अपने नियंत्रण में लाया जा सकता है। उक्त बातें महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बुधवार को 65वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय तुलसी बाराडेरा में तीन दिवसीय योग शिविर उद्घाटन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि दुनिया में योग से बढ़कर कोई शक्ति नहीं है।

प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भी आयोजन किया जाता है। इसके माध्यम से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो सकता है। शारीरिक रोग सरल तरीके से दूर किए जा सकते हैं। कठिन परिस्थितियों में भी साहस एवं निष्ठा से अपना कर्तव्य निभा रहे जवानों की प्रशंसा की। विषम परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य पर डटे रहने वाले जवानों को छत्तीसगढ़ महतारी की ओर से अभिनंदन किया तथा सी. आर.पी.एफ. कैम्प में योगाभ्यास शिविर के आयोजन को सराहना की।

गौरतलब है कि 65 वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय तुलसी बाराडेरा, रायपुर एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के संयुक्त तत्वाधान में 23, 24 और 25 अक्टूबर को वाहिनी के जवानों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय योगाभ्यास शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विशेष योगाभ्यास शिविर में जवानों को छत्तीसगढ़ योग आयोग के योग प्रशिक्षकों के द्वारा आसन, प्रणायाम, ध्यान एवं योग के माध्यम से मानसिक तनाव दुर करने तथा शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य लाभ हेतु विशेष योग प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम कमांडेण्ड, 65 वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एम. एल. पाण्डेय, सचिव छत्तीसगढ़ योग आयोग उपस्थित रहे। मंच पर गौरव कुमार देवांगन, सहा. लेखाधिकारी, रविकांत कुम्भकार, परिवीक्षा अधिकारी छत्तीसगढ़ योग आयोग एवं मुख्य योग प्रशिक्षक छबिराम साहू, श्रीमती ज्योति साहू भी उपस्थित रहें।

योग की प्राचीन परंपरा हम सभी को स्वस्थ जीवन पद्धति से जोड़ती है : मुख्यमंत्री साय

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने हजारों लोगों के साथ सामूहिक योग किया और स्वस्थ जीवन-शैली के लिए नियमित योगाभ्यास करने का संदेश लोगों को दिया।


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि जिन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है, वह उद्देश्य आज सफल हो रहा है। उन्होंने कहा कि योग का प्रचार और प्रसार आज पूरी दुनिया में हो रहा है। भारत में भी इसे लेकर अद्भुत जागरूकता आई है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जो उत्साह आज यहां पर नजर आ रहा है, वैसा ही उत्साह प्रदेश के सभी जिले, ब्लाक और गांवों में भी है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र संघ को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया था, जिसके परिणामस्वरूप ही पूरे विश्व में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग का अर्थ होता है जोड़ना। योग की प्राचीन परंपरा हम सभी को स्वस्थ जीवन पद्धति से जोड़ती है। योग हमारे मन और मस्तिष्क को आपस में जोड़ता है। योग की प्रक्रिया हमें आध्यात्म और उच्च जीवन मूल्यों से भी जोड़ती है। उन्होंने कहा कि लोग स्व-स्फूर्त योग करने के लिए साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे और सामुहिक योग में शामिल हुए। साय ने कहा कि व्यक्ति से ही समाज का निर्माण होता है। योग केवल स्वस्थ जीवन के लिए ही नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए भी जरूरी है। आज पूरी दुनिया योग के महत्व को समझ रही है और अपना रही है। हमारी सरकार योग आयोग के माध्यम से प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को योग से जोड़ने के लिए लगातार काम करेगी।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे तो आपका विद्यार्थी-जीवन संवर जाएगा। योग से एकाग्रता आती है और याददाश्त बढ़ती है। निश्चित रूप से आपको इसका बड़ा लाभ मिलेगा। योग कार्य करने की क्षमता को बढ़ा देता है। यह तनाव को दूर करता है। जब हम सकारात्मक रहते हुए प्रसन्न भाव से काम करते हैं तो इसका सकारात्मक प्रभाव हमारी कार्यक्षमता में पड़ता है और हमारी छवि अच्छी बनती है, हमारा कैरियर भी संवरता है।

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री मती लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कहा कि आज का यह दिन हम सबके लिए गौरव का दिन, स्वाभिमान का दिन है और उल्लास व खुशी का दिन है। आज हम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं और यह तभी संभव हो पाया है जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भगीरथ प्रयास से सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत् और वसुधैव कुटुंबकम के भाव को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने पर सहमति दी है। योग कसरत ही नहीं जीवन जीने का तरीका है। योग जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। योग जीवन दर्शन है, योग कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज, स्वस्थ देश और स्वस्थ विश्व के निर्माण के लिए योग को आवश्यक बताते हुए कहा कि योग को जीवन का आधार बनाएं। योग में शरीर मन और आत्मा को जोड़ने का विधान है। 

आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस : छत्तीसगढ़ में होगा योग का आयोजन

No comments Document Thumbnail

योगाभ्यास करते अपनी फोटो-वीडियो ‘हैशटैग हमर योगा’ के साथ टैग करें

रायपुर । छत्तीसगढ़ में आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। इस वर्ष ’एक विश्व एक स्वास्थ्य’ थीम, पर प्रदेश के शहरों और गांवों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय समारोह मुख्यमंत्री बघेल के मुख्य आतिथ्य में रायपुर के जोरा मैदान में आयोजित किया जाएगा। यहां 21 हजार लोगों का एक साथ योगाभ्यास करने का लक्ष्य है। समाज कल्याण विभाग ने हर घर आंगन योग को पहुंचाने और प्रोत्साहित करने के लिए योगाभ्यास करते अपनी फोटो-वीडियो #hamarYoga के साथ @cgyogayog और @chhattisgarhcmo को टैग करने की अपील की है।

योग दिवस पर ‘हर घर आंगन योग’ के संदेश के साथ ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय के प्रमुख स्थलों जैसे- ऐतिहासिक, सार्वजनिक महत्व के स्थल, महत्वपूर्ण नदियों वाले स्थलों पर अधिक से अधिक भागीदारी के साथ सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन किया जाएगा। शहरों और गांवों के प्रमुख स्थल पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी के साथ सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी और वृद्धाश्रम, सार्वजनिक उपक्रमों, शासन के सभी विभागों के प्रमुख स्थानों में भी योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें सरपंच, वार्ड पार्षदों अन्य स्थानीय समुदाय के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिक स्वैच्छिक संगठन, पुलिस प्रशिक्षण केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, बालाश्रम, वृद्धाश्रम, दिव्यांगजनों तथा उभयलिंगी व्यक्तियों हेतु संचालित संस्थाएं  शामिल होंगे।

 

शिक्षकों ने जाना स्वस्थ जीवन शैली के लिए योगाभ्यास का महत्व

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शिक्षकों को स्वस्थ जीवन शैली और योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली का महत्व समझाने और योगासनों की जानकारी के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्था के द्वारा रायपुर के निमोरा स्थित ठाकुर प्यारेलाल सिंह ग्रामीण विकास संस्थान प्रशिक्षण केंद्र में संभागीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

वर्तमान में दुर्ग संभाग के विभिन्न जिलों से आए लगभग 106 शिक्षकों को 5 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के चौथे दिन को योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए तथा शिक्षकों को योग का महत्व समझाया। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा योगाभ्यास और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी। प्रशिक्षण केन्द्र में बस्तर, बिलासपुर, अंबिकापुर तथा रायपुर संभाग के शासकीय स्कूलों के शिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न हो चुका है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.