Media24Media.com: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मुख्यमंत्री भूपेश बघेल. Show all posts
Showing posts with label मुख्यमंत्री भूपेश बघेल. Show all posts

मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती अकादमी खोलने का घोषणा किया

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में शंकर सेवा समिति द्वारा आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेशवासियों को नागपंचमी की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस मौके पर राज्य में कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए रायपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती अकादमी खोलने की घोषणा की। इसके साथ उन्होंने आखाड़ो के  संरक्षण के लिए बजरंगबली अखाड़ा प्रोत्साहन योजना शुरू करने की भी घोषणा की।




मुख्यमंत्री  बघेल ने कुश्ती प्रतियोगिता को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में नागपंचमी के अवसर पर मलखंब और कुश्ती प्रतियोगिता की प्राचीन परंपरा रही है। त्यौहार के अवसर पर ऐसे प्रतियोगिता आपसी भाईचारे और सौहार्द्र का संचार करती है। उन्होंने कहा कि नागपंचमी का त्यौहार उन्हें बचपन की याद दिलाती है। बचपन में स्लेट पट्टी पर नागदेवता का चित्र बनाते थे। अगरबत्ती और गुलाल भी चढ़ाते थे। यह एक सुखद अनुभव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नागपंचमी के अवसर पर पहले गांव-गांव में मलखम्ब, मल्लयुद्ध कबड्डी, कुश्ती आदि का आयोजन होते थे। पहलवान बड़ी संख्या में हिस्सा लेते थे। आज के दौर में ऐसे अवसर पर कुश्ती का आयोजन सराहनीय है। राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन कर रही है। बड़ी संख्या में बच्चे और बुजुर्ग हिस्सा ले रहे हैं। राज्य सरकार हर संभव खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए तत्पर है। इस मौके पर संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय ने भी सम्बोधित किया।

गौरतलब है कि कुश्ती प्रतियोगिता में दांवपेंच महत्वपूर्ण होता है। कुश्ती खिलाड़ी सूझ-बूझ और चतुराई से दांवपेच का उपयोग कर कुश्ती के तकातवर धुरंधर को भी चित्त कर देते हैं। कुश्ती में धोबीपछाड़, धाक, बैकसातो सहित टांगा, कलाजंक, फितले, भारनद्वज, लेंसन और झोली जैसे दांवपेंचों से कुश्ती का रोमांचक खेल एक अलग अनुभव कराती है। कुश्ती प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विजेताओं में प्रथम पुरस्कार रामकुण्ड अखाड़ा, रायपुर को प्राप्त हुआ, द्वितीय पुरस्कार खेल विभाग को और तृतीय पुरस्कार दंतेश्वरी अखाड़ा पुरानी बस्ती, रायपुर को मिला।

इस अवसर पर एमआईसी मेम्बर सुन्दर जोगी, अखाड़ा समिति के अध्यक्ष तोरन लाल साहू, उपाध्यक्ष  रामखिलावन साहू,  दीनानाथ शर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी और कुश्ती खिलाड़ी और दर्शक उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में भरोसे की राहें ला रही हैं समृद्धिः मुख्यमंत्री बघेल

No comments Document Thumbnail

बीते साढ़े चार वर्षों में सड़कें एवं पुलों के 7 हजार 406 कार्यों  के लिए 16 हजार 670 करोड़ रूपए की स्वीकृति

रायपुर : मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में विश्वास और विकास का जो रोडमैप तैयार किया है, वह अब आकार ले रहा है। छत्तीसगढ़ की सड़कें यहां की लाइफ लाइन हैं जो आने वाले समय में विकास के नए रास्तें खोलेंगी, व्यापार बढ़ेगा , पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों के विकसित होने के साथ आर्थिक तौर पर छत्तीसगढ़ के अंदरूनी इलाके समृद्धि की ओर बढ़ेंगे। यह सब कुछ संभव होगा सड़कों के उन कारिडोर से जिसे बढ़ाने का काम जारी है। 

राज्य में बीते साढ़े चार साल में राज्य में विभिन्न योजनाओं में सड़क एवं पुल के 7406 कार्यों हेतु लगभग 16 हजार 670 करोड़ रूपए तथा इस दौरान भवनों के 419 कार्यों हेतु लगभग 908 करोड़ रूपए  की स्वीकृति मिल चुकी है । विगत 4 वर्षों में राज्य मद के अंतर्गत 9884 कि.मी. सड़कों का उन्नयन किया जा चुका है।  इनमें  4 हजार 41 कि.मी. सड़कों का नया डामरीकरण , 3 हजार 244 कि.मी. सड़कों का डामरीकृत नवीनीकरण, 1 हजार 113 कि.मी. सड़कों का चौडीकरण,  588 कि.मी. सड़कों का मजबूतीकरण तथा 898 कि.मी. सड़कों का सीमेंट कांक्रीटीकरण किया गया है। 

 मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के अनुसार विश्वास, विकास एवं सुरक्षा ही सरकार का मूलमंत्र है। मुख्यमंत्री के अनुसार छत्तीसगढ़ के अंदरूनी इलाकों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना सबसे जरूरी है। सरकार का लक्ष्य ग्रामीणों तक राशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार माध्यम, रोजमर्रा की चीजें, रोजगार व आजीविका के साधन उपलब्ध कराना है, जिसके लिए सड़क एक महत्वपूर्ण साधन है।

मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं बस्तर के अंदरूनी इलाके

बस्तर संभाग के सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर जैसे जिलों के दुर्गम इलाके धीरे धीरे मुख्य धारा में शामिल होते जा रहे हैं। सड़कों के निर्माण और मरम्मत से किसानों की पंजीयन संख्या बढ़ी है, इन क्षेत्रों में धान की बिक्री बढ़ी है, वनोपज संग्रहण एवं विक्रय कार्यों में तेजी आई है और छत्तीसगढ़ में रोजगार के साधन भी उपलब्ध हुए हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार नशा मुक्ति के लिए अन्य राज्यों के साथ कर रही है बेहतर कार्य: डॉ. यतन पाल बल्हारा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की पहल पर राज्य में जल्द ही नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। नशा मुक्ति के लिए व्यापक जनजागरण अभियान में सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी सहित विभिन्न पहलुओं पर कार्ययोजना तैयार करने के लिए आज विस्तृत विचार विमर्श किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा राजधानी स्थित एक निजी होटल में नशा मुक्ति से संबंधित परामर्श बैठक आयोजित की गई।




बैठक में भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली की  स्वरानंदा, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि  उरया नाग और यूनिसेफ के प्रतिनिधि  पंकज नायर के साथ ही एम्स के प्रोफेसर डॉ. यतन पाल बल्हारा सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल हुए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान से सामाजिक संस्थाओं को जोड़ने और लोगों में जन जागरूकता के लिए नोडल एजेंसी गठन कर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

नशा मुक्ति अभियान के लिए कार्य योजना तैयार करने आहुत की गई इस बैठक में एम्स के प्रोफेसर डॉ. यतन पाल बल्हारा ने कहा कि नशामुक्ति के लिए जन साधारण तक पहुंचने के लिए बड़े पैमाने पर लोगों से जुड़ना जरूरी है। बच्चों तक पहुंचने के लिए शिक्षा विभाग को व्यापक स्तर पर कार्ययोजना बनाना होगा। छत्तीसगढ़ सरकार अन्य राज्यों से बेहतर इस दिशा में काम कर रही है। नशा सामाजिक, पारिवारिक और व्यक्तिगत समस्या के रूप में उभरकर आता है। नशे के आदी व्यक्ति को व्यसन मुक्त करने के लिए लगातार कार्य करने की आवश्यकता है। सभी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा। भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली की  स्वरानंदा, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि श्री उरया नाग और यूनिसेफ के प्रतिनिधि  पंकज नायर ने नशा मुक्ति के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्याें की प्रशंसा की।

बैठक में विशेषज्ञों ने कहा कि नशा मुक्ति हेतु जन जागरूकता लाने न केवल शासन, अपितु सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं को समन्वय के साथ काम करने की जरूरत है। स्वस्थ्य समाज निर्माण के लिए समाज को व्यवस्थित और संगठित करना जरूरी है। यह तभी संभव होगा, जब समाज में लोगों का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर हो। विशेषज्ञों ने कहा कि नई पीढ़ी विशेषकर युवा वर्ग को नशे की लत से दूर रखना जरूरी है। नशा उन्मूलन के लिए शासन और निजी स्तर पर व्यापक रूप से अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। नशा से केवल शरीर का ही नहीं अपितु परिवार और समाज का नाश होता है।

विशेषज्ञों ने बताया कि प्रायः यह देखा गया है कि विभिन्न अपराधों की जड़ में नशा एक प्रमुख कारण के रूप में उभरकर सामने आया है। राज्य में मुख्यतः शराब, गांजा, भांग, गुड़ाखू, बीड़ी, सिगरेट, ब्राउन शुगर, दर्द निवारक औषधियां, सूंघ कर लिया जाने वाला नशा आदि के पीड़ित हैं। बैठक में व्यक्ति द्वारा नशापान करने का कारण, नशा मुक्त करने का उपाय, जन जागरूकता सृजन के लिए विस्तृत रूपरेखा और नशा मुक्ति उपरांत आर्थिक और सामाजिक पुनर्वास व्यवस्था हेतु गृह विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली, एम्स नई दिल्ली, यूनिसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन और एनजीओ के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।

बैठक में समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री भुवनेश यादव ने कहा कि नशे के विरूद्ध जागरूकता लाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग और पंचायत विभाग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही महिला बाल विकास विभाग भी नशा मुक्ति के लिए स्व-सहायता समूह की महिलाओं तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों का सहयोग ले सकते हैं। भारतीय पुलिस सेवा के श्री संदीप पटेल ने नशा से मुक्ति दिलाने से संबंधित विभिन्न सफलता की कहानियों से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि अधिकांश अपराधों और दुर्घटना में नशा मुख्य कारण होता है। नशा उन्मूलन के लिए बिलासपुर जिले में पुलिस और यूनिसेफ मिलकर ‘निजात अभियान‘ चला रहा है।
स्वास्थ्य विभाग केे डॉ. संजय नामदेव ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत लोगों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित किया जाता है। अस्पतालों में इसके लिए मनोवैज्ञानिक चिकित्सकों की मदद ली जाती है। नशा ग्रसित व्यक्ति की काउंसलिंग की जाती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नशावृत्ति को चिन्हांकित करते हैं। शराब और तंबाखू के सेवन करने वालों की संख्या अधिक है। मितानिन के माध्यम से लोगों को उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी जाती है और वक्त रहते लोगों को नशा से दूर करने के उपाय किए जाते हैं। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के संचालक श्री रमेश शर्मा, अपर संचालक श्री  पंकज वर्मा सहित नशा मुक्ति अभियान से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा सामाजिक संगठनों व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

माता कर्मा की त्याग, सेवा, भक्ति और समर्पण अनुकरणीय: मुख्यमंत्री

No comments Document Thumbnail
 रायपुर :  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा है कि माता कर्मा सेवा, त्याग, भक्ति और समर्पण की देवी है। भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन माता कर्मा ने अपना पूरा जीवन सामाजिक और धार्मिक कार्य में समर्पित किया। भक्त माता कर्मा की कृष्ण भक्ति अनुकरणीय रही है, इसलिए आज पूरे राज्य में माता कर्मा की जयंती श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई जाती है। वे आज दुर्ग जिले के कुम्हारी में आयोजित मां कर्मा जयंती महोत्सव को सम्बोधित कर रहे थे।


मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि साहू समाज न केवल अपनी परंपराओं को आगे बढ़ा रहा है, अपितु सामाजिकजनों के लिए उद्देश्यपूर्ण कार्य कर रहा है। साहू समाज कृषि, व्यापार, शिक्षा सभी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सामाजिक संगठन द्वारा समाज को आगे बढ़ाने के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं, इससे आने वाली पीढ़ी को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रगति के लिए आपसी समन्वय, एकता और विचारों का सकारात्मक होना अतिआवश्यक है और सकारात्मक विचार शिक्षा ही दे सकती है, इसलिए उन्होंने उपस्थित जनों को सामाजिक तरक्की के लिए शिक्षा पर विशेष बल देने की बात कही।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वावलंबी और आत्मनिर्भर गांवों का सपना रीपा के माध्यम से पूरा होगा और इससे युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिल पाएगा। हमारे किसान भाई कड़ी मेहनत करते हैं, उनके श्रम का पूरा सम्मान हो। उन्हें उनकी उपज की उचित राशि मिल सके, इसके लिए धान की खरीदी प्रति एकड़ 20 क्विंटल करने का निर्णय शासन ने लिया है। कोदो-कुटकी जैसे लघु वनोपजों के उत्पादन को बढ़ावा देने और इनके प्रसंस्करण के लिए भी शासन द्वारा विशेष कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कुम्हारी बाजार चौक का नामकरण माता कर्मा चौक के नाम से करने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर नगर पालिका कुम्हारी के अध्यक्ष  राजेश्वर सोनकर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष  राजेन्द्र साहू, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष  अश्वनी साहू , पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प कला बोर्ड  दीपक ताराचंद साहू सहित साहू समाज के अनेक पदाधिकारी और बड़ी सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

समाज कोई भी हो, शिक्षा सबसे जरूरी है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर: उद्योग व्यापार में कलार समाज को कोई नकार नहीं सकता है, लेकिन बिना शिक्षा के कोई भी समाज हो आगे नहीं बढ़ सकता है। प्रत्येक समाज के लिए शिक्षा जरूरी है और जिसने भी शिक्षा से नाता तोड़ा है वो समाज पिछड़ गया है। उक्त बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ कलार महासभा के द्वारा रायपुर के साइंस कालेज मैदान में आयोजित कलार महासम्मेलन में कहीं।


दो बड़ी घोषणाएं

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दो बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में महुआ बोर्ड की स्थापना की जाएगी। कलार समाज की पूजनीय माता बहादुर कलारिन के महिला सशक्तीकरण के योगदान को अतुलनीय करार देते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी जयंती पर एच्छिक अवकाश का प्रावधान किए जाने की घोषणा की है।

व्यक्ति है प्रत्येक समाज की इकाई

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रत्येक समाज की इकाई व्यक्ति होता है और राज्य सरकार ने पिछले चार वर्षों में व्यक्ति को ही केंद्र में रखकर योजनाएं शुरू की हैं ताकि हर समाज के लोग लाभांवित हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वो यदि योजनाओं का लाभ लोगों को न  मिले, लोग बीमार रहें तो मजबूत छत्तीसगढ़ की कल्पना कभी नहीं हो सकती है इसीलिए समाज के अंतिम व्यक्ति की जेब में भी पैसा जाए इसका प्रावधान छत्तीसगढ़ शासन ने किया है ताकि प्रदेश की प्रगति निरंतर होती रहे ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अलग अलग समाज के लोग मिलजुल कर रहते हैं, जाति वैमनस्यता की यहां कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों का सामाजित ताना-बाना बेहद मजबूत है और इससे छत्तीसगढ़ को मजबूती मिलती है।

शिक्षा पर सबसे ज्यादा खर्च

कलार महासम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्तर पिछले चार वर्षों में काफी बढ़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुले हैं और नक्सल क्षेत्रों में लंबे समय से बंद पड़े स्कूलों को भी खोला गया है। छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है और इसीलिए शिक्षा पर 17 हजार करोड़ रूपए खर्च किए जाने का प्रावधान बजट में रखा गया है। युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए आधुनिक मांग के आधार पर आईटीआई कालेजों मे नए ट्रेड खोले जा रहे हैं ताकि समय की मांग के अनुसार युवा प्रशिक्षित हो सकें।  

कलार महासम्मेलन के आयोजन अवसर पर संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, विधायक श्री मोहन मरकाम, विधायक श्री विनय जायसवाल, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, रायपुर महापौर श्री ऐजाज ढेबर, रिसाली महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, कलार महासभा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री दीपक सिन्हा, कलार महासम्मेलन संयोजक समिति के अध्यक्ष श्री राजा जायसवाल समेत अन्य पदाधिकारी तथा कलार समाज के सदस्य उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.